Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • आपरेशन थियेटर में प्रसूता की मौत
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मनियर
  • सिकंदरपुर

आपरेशन थियेटर में प्रसूता की मौत

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर परिजनों ने घंटों हंगामा किया. जबकि चिकित्सक गर्भवती महिला को जीवित बता उसे जिला चिकित्सालय ले गए हैं.
Central Desk 16 March, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Maternal death in operation theater
आपरेशन थियेटर में प्रसूता की मौत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

 आशीष दुबे, बलिया 

 

मनियर थाना अंतर्गत बहदुरा गांव में अपने मायके आई विवाहित की प्रसव के दौरान शनिवार को मौत हो गई. इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर परिजनों ने घंटों हंगामा किया. जबकि चिकित्सक गर्भवती महिला को जीवित बता उसे जिला चिकित्सालय ले गए हैं. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

उधर सीएचसी पर हंगामा की खबर मिलते ही उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा- बुझाकर मामले को किसी तरह शांत कराया.

बताते चलें कि मनियर थाने के बहदुरा गांव निवासी विश्वकर्मा यादव की 25 साल की विवाहिता पुत्री को शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे परिजन प्रसव पीड़ा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने आपरेशन का सुझाव दिया, लेकिन ऑपरेशन से पहले ही प्रसूता की मौत हो गई. इसकी जानकारी होने पर परिजन अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिए.

हालांकि चिकित्सक ने प्रसूता को जीवित होना बताया और जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन परिजन प्रसूता को ले जाने से इंकार कर दिए.

वह चिकित्सक पर लापारवाही का आरोप लगा कार्रवाई की मांग करने लगे. यह ड्रामा करीब चार घंटे तक चलता रहा. आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बिना परिजनों के चिकित्सक अपने स्टाफ के साथ 108 एंबुलेंस से गर्भवती महिला को जिला महिला अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. उधर परिजन देर शाम तक अस्पताल में कार्रवाई की मांग को लेकर डटे रहे.

खबर मिलने के बाद उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्र, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक व चौकी प्रभारी रविंद्र पटेल अस्पताल पहुंच व परिजनों को समझा- बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिए.

मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरेमनपुर गांव निवासी पिंकू यादव (25) पत्नी प्रदीप यादव अपने ससुराल में किसी के न होने के कारण मायके डिलीवरी कराने के लिए आई थी.

शनिवार को पेट दर्द होने के बाद वह अपने भाभी सुगंती देवी व बहन रिंकू यादव के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंची. वहां चिकित्सक डॉ अंशुमान राय ने ऑपरेशन करने का सलाह दिया. चिकित्सक के कहने पर परिजन ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए. आपरेशन रूम में ले जाने के दो घंटे बाद परिजनों से किसी ने बता दिया कि प्रसूता की मौत हो गई है. इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे.

हालांकि चिकित्सक डॉक्टर अंशुमान राय ने परिजनों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया कि मरीज की हालत गंभीर है. इसको जिला अस्पताल रेफर कर रहे हैं, लेकिन परिजन नहीं मान रहे थे. थोड़ी ही देर में अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई.

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजन जिला अस्पताल ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए. करीब चार घंटे बाद पुलिस के हस्तक्षेप से चिकित्सक डॉक्टर अंशुमान राय व कुछ स्टाफ के साथ एंबुलेंस से प्रसूता को बलिया लेकर आए. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia एसडीएम जिला अस्पताल पुलिस बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज मनियर सिकंदरपुर सीएचसी

Post navigation

Previous: आज की खास – खास ख़बरें / 16 March 2024
Next: बांसडीह में सड़क जाम कर प्रदर्शन मामले में 19 नामजद व 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें

Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.