Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • मकर संक्रांति समाज से छुआछूत व रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व- अरुण
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

मकर संक्रांति समाज से छुआछूत व रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व- अरुण

मुख्य वक्ता अरुण ने बताया कि मकर संक्रांति समाज से छुआछूत व रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व है. संक्रमण का उत्सव हम बहुत महत्व का मानते हैं. प्राचीन काल से ही ज्ञान रुपी प्रकाश की उपासना करने वाले भारतीय जीवन में इस दिन का महत्व है. अपना कार्य भी आत्मविस्मृत्ति रुपी अंधकार को नष्ट कर आत्म जागरण करने के लिए ही निर्माण हुआ है. हमारी संस्कृति में सभी का सम्मान प्राचीनकाल से ही होता रहा है. हमारे सभी संस्कार समरस होता है.
Central Desk 17 January, 2022 1 minute read
makarsankranti

बलिया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के आवास विकास कॉलोनी में लगने वाली दयानन्द प्रभात शाखा द्वारा आवास विकास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शाखा क्षेत्र के लोगों एवं संघ के कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का उत्सव मनाया गया.

मुख्य अतिथि सह जिला कार्यवाहअरुणमणि व कार्यक्रम के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौबे व नगर कार्यवाह ओम प्रकाश राय द्वारा माँ भारती, परम पूज्य डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार व माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

मुख्य वक्ता अरुण ने बताया कि मकर संक्रांति समाज से छुआछूत व रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व है. संक्रमण का उत्सव हम बहुत महत्व का मानते हैं. प्राचीन काल से ही ज्ञान रुपी प्रकाश की उपासना करने वाले भारतीय जीवन में इस दिन का महत्व है. अपना कार्य भी आत्मविस्मृत्ति रुपी अंधकार को नष्ट कर आत्म जागरण करने के लिए ही निर्माण हुआ है. हमारी संस्कृति में सभी का सम्मान प्राचीनकाल से ही होता रहा है. हमारे सभी संस्कार समरस होता है. अर्थात जन्म से लेकर मृत्यु तक जितने भी संस्कार है सभी में सब जाति वर्ग का सहभाग होता है. उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति ‘संघ’ के प्रमुख 6 उत्सवों यथा वर्ष प्रतिपदा, हिंदू साम्राज्य दिवस, गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन , विजयादशमी एवं मकर संक्रांति में से एक है. डॉ. हेडगेवार ने समाज में जिन गुणों की आवश्यकता का अनुभव किया उन्ही के अनुसार उत्सवों की योजना की.

इसी क्रम में निधारिया में लगने वाली दीनदयाल प्रभात शाखा द्वारा लच्छीराम बाबा के मंदिर परिसर में भी मकर संक्रांति का उत्सव मनाया गया जहां पर बोलते हुए मुख्य वक्ता मा. सह जिला संघचालक डॉ विनोद ने बताया कि यह पर्व अपने अंदर चेतना जगाने और भारत को पुनः परम वैभव बनाने का संकल्प लेने का है. विभिन्न जातियों में बंटे हिन्दू समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है. हमारी पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा लगभग 1 वर्ष में पूर्ण करती है. अपने अंडाकार परिपथ पर वह प्रति मास एक राशि के प्रभाव क्षेत्र से गुजरती है. इस प्रकार वर्ष भर में 12 राशियों को वह पार करती है. एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश को संक्रमण या संक्रांति कहते हैं. भारतीय स्टेट बैंक से अवकाश प्राप्त अधिकारी शिवजी सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया.
संघ की प्रार्थना के पश्चात उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए स्वादिष्ट खिचड़ी का आनन्द लिया.

इस अवसर मा. सह जिला संघचालक डॉ विनोद, नगर संघचालक बृज मोहन, जिला प्रचारक सत्येन्द्र , जिला कार्यवाह हरनाम, राजेन्द्र पाण्डेय, सत्यव्रत सिंह, अनिल सिंह, डॉ सन्तोष तिवारी, तारकेश्वर, मारुति नन्दन, नगर प्रचारक सचिन, सह नगर कार्यवाह रवि सोनी, चन्द्रशेखर सिंह, अजय पाण्डेय, अजित श्रीवास्तव, डॉ रामकृष्ण उपाध्याय, दिनेश सिंह, अम्बादत्त पाण्डेय आदि के साथ अन्य गणमान्य बन्धु व माताएं, बहनें उपस्थित थी.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

 

गड़वार, बलिया. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने रविवार को क्षेत्र के श्री जंगली बाबा धाम मंदिर परिसर में खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया. सहभोज के माध्यम से लोगों को सामाजिक समरसता बढ़ाने का संदेश दिया गया. शुभारंभ पुजारी सुरेशचंद्र उपाध्याय ने मंदिर में बाबा श्री को भोग लगाकर किया. उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में ऊंच-नीच व अमीर-गरीब का भेदभाव समाप्त होता है. सामाजिक समरसता बढ़ता है. मंडल कार्यवाह सतीश उपाध्याय ने परिचय कराते हुए कहा संघ वर्ष भर में छ:उत्सवों को प्रमुखता से मानता है जिनमे तीन समरसता के एवं तीन पर्व शौर्य के मनाए जाते हैं.

(गड़वाल संवाददाता ओम प्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट)

Tags: मकर संक्रांति समाज समरसता स्वाभिमान

Post navigation

Previous: बलिया के सात विधान सभाओं में मतदान पार्टियों का प्रस्थान, सील्ड ईवीएम की वापसी तथा मतगणना के लिए चयनित स्थल निर्धारित
Next: जिलाधिकारी ने नगरा में टीकाकरण की स्थिति का लिया जायजा, लोगों से की अपील

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.