Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • एसडीएम बदले तो कटान से बेघर लोगों की समस्या लेकर मिलने गए इंटक नेता
  • VIRAL न्यूज़
  • बैरिया

एसडीएम बदले तो कटान से बेघर लोगों की समस्या लेकर मिलने गए इंटक नेता

Remote Desk 28 July, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Intuc Leader with SDM Bariya

बैरिया, बलिया. इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह बुधवार को उप जिलाधिकारी बैरिया से मिलकर गंगा व घाघरा नदी की बाढ़ व कटान से बेघर हुए पीड़ितों की समस्याओं को अवगत कराते हुए उन्हें कहीं जमीन देख कर फिर से बसाने के संदर्भ में पत्रक दिया।


इंटक नेता ने एसडीएम को बताया कि वर्ष 2013-14 में घाघरा के कटान में सैकड़ों परिवार बेघर हो गए थे। जिसमें तत्कालिक समय में राजस्व विभाग द्वारा 152 लोगों को चिन्हित किया गया था। सितंबर 2017 में उन्हें आवासीय पट्टा भी दे दिया गया। आपत्ति आने पर उसमें से कुल 91 लोगों को पुनर्वास के लिए पात्र पाए गया।


काफी जद्दोजहद के बाद उनमें से 16 लोगों को बसाया जा चुका है लेकिन शेष 75 लोग अभी भी जगह-जगह बंजारों की तरह जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसके अलावा वर्ष 2016 में गंगा से के कटान से केहरपुर में 149 तथा गोपालपुर में 103 लोग तथा बहुआरा गांव में 30 लोग बेघर हो गए। यह कटान पीड़ित एनएच31 के किनारे तथा इधर-उधर तिरपाल, झोपड़ी बना कर रहे हैं।


विनोद सिंह ने कहा कि कई बार पत्रक, निवेदन, धरना, प्रदर्शन के बाद राजस्व विभाग ने सिर्फ इनकी सूची तैयार की है। जमीन चिन्हित कर इन्हें अभी तक बताया नहीं गया है जबकि 17 सितंबर 2019 में वहां का हाल जानने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक माह के अंदर जमीन देखकर उन्हें बसाने के लिए मंच से आदेश दिए थे, लेकिन आज तक उसका पालन नहीं हो सका। सारी बातें सुनने के बाद उप जिलाधिकारी अभय सिंह ने कहा कि अभी हम नए नए आए हैं, मुझे भौगोलिक, अभिलेखीय स्थितियों को समझ लेने दीजिए। पीड़ितों को यथाशीघ्र आवासीय पट्टा देकर बसाया जाएगा। जिस को पट्टा दिया गया है, उन लोगों को कब्जा भी दिलाया जाएगा।

बाढ़ कटान को लेकर जल्द पूरी कर ली जाएगी तैयारी: उप जिलाधिकारी बैरिया

 

बैरिया के नवागत उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि यहां आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं पर गंभीरता बरतने हुए उसका तत्काल निस्तारण किया जाएगा. एसडीएम ने कहा कि अभी मैं शनिवार को यहां का कार्यभार ग्रहण किया हूं. अपने सहयोगियों से यहां की मूल मूल समस्याओं की जो जानकारी प्राप्त हुई, उसके अनुसार मैं बाढ़ व कटान क्षेत्र का राजस्व टीम के साथ दौरा किया. ड्रेजिंग कार्य की प्रगति की जानकारी ली. उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए. वहां के ग्रामीणों से भी बात हुई और उनकी समस्याओं को सुना.

 

खासतौर से बाढ़ आश्रय स्थलों तथा बाढ़ चौकियों को आसन्न बाढ़ आपदा की संभावनाओं के दृष्टिगत पूरी तरह से सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया तथा समस्त लेखपालों और कानूनगो को तत्परता पूर्वक समय पूर्व तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. उप जिलाधिकारी ने कहा की बाढ़ व कटान से बेघर होकर एनएच के किनारे, सड़कों के किनारे या इधर-उधर आश्रय लिए लोगों को जमीन देखकर शीघ्र ही बसाने की व्यवस्था की जाएगी.

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Related

Tags: कटान बलिया बेघर बैरिया

Post navigation

Previous: प्रभारी मंत्री का संदेश ‘अपने अधिकारों को पहचानें प्रधान और गांवों का करें संपूर्ण विकास’
Next: उभांव पुलिस ने कराई किरकिरी, काटा बिना हेलमेट पहने कार चलाने का चालान

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.