Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया में स्वतंत्रता दिवस की धूम, सेनानियों के परिवार और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
  • Front Page
  • बलिया शहर

बलिया में स्वतंत्रता दिवस की धूम, सेनानियों के परिवार और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

देश की आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ बलिया में बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला कोषागार परिसर में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
General Desk 15 August, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ballia dhwajarohan samman

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. देश की आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ बलिया में बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला कोषागार परिसर में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद ट्रेजरी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी।

इस विशेष अवसर पर ‘शेरे बलिया’ चित्तू पांडेय के प्रपौत्र विनय शंकर पांडेय समेत आधा दर्जन भूतपूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह क्षण सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बना। पेंशनर भवन में बीएन पांडेय की देखरेख में सुंदरकांड का पाठ हुआ, जिससे वातावरण आध्यात्मिक हो गया। इसके उपरांत क्रांति कुएं के समीप दर्जनों पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

 

इस मौके पर सीटीओ आनंद दूबे की पत्नी अर्चना द्विवेदी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें जो आज़ादी मिली है, वह लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हमें इन बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए और जब भी अवसर मिले, शहीदों को नमन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब कुछ हमारे माता-पिता और बुजुर्गों की बदौलत ही संभव हो सका है।

वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे ने कहा कि यह आज़ादी हमें अंग्रेजों ने थाली में परोसकर नहीं दी, बल्कि इसे पाने के लिए न जाने कितनों ने अपनी जानें न्योछावर कीं। उन्होंने बताया कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सभागार में प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें लगाने की योजना है, ताकि जनपदवासी उन्हें नमन कर सकें। उन्होंने कहा कि यह कार्य जनसहयोग से ही संभव होगा।

इस मौके पर पूर्व वायुसेना सैनिक संजीव मौर्य के देशभक्ति गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और देशप्रेम से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन अवधेश यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता टीओ आनंद दूबे ने की।

इस अवसर पर बीएन पांडेय, रमाशंकर पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिन्हा, रविंद्र नाथ तिवारी, प्रेमसुख, प्रमोद श्रीवास्तव, अविनाश उपाध्याय, एसएन उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Latest News Ballia LIVE Ballia news आजादी का जश्न धूमधाम बलिया बलिया कार्यक्रम आज बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया राजनीति बलिया शहर बलिया समाचार स्वतंत्रता दिवस

Post navigation

Previous: 100 पोस्ट ऑफिस में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा बलिया का ओडीओपी ‘सत्तू’
Next: स्वतंत्रता दिवस पर बलिया एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को दिया नकद पुरस्कार, 59 को प्रशस्ति पत्र

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.