Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • CRIME डायरी
  • नरही में ट्रकों से हर महीने डेढ़ करोड़ की वसूली का खेल चल रहा था, बड़े पुलिस अधिकारियों पर भी गिरी गाज
  • CRIME डायरी

नरही में ट्रकों से हर महीने डेढ़ करोड़ की वसूली का खेल चल रहा था, बड़े पुलिस अधिकारियों पर भी गिरी गाज

नरही थाना क्षेत्र में अवैध वसूली का जो खेल चल रहा था वह लाखों का नहीं करोड़ों का है और हर महीने की अवैध वसूली का जो आंकड़ा निकल कर सामने आ रहा है वह हैरान कर देने वाला है।
General Desk 26 July, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Narahi_Thana

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

के के पाठक, बलिया

 

 

बलिया. नरही थाना क्षेत्र में अवैध वसूली का जो खेल चल रहा था वह लाखों का नहीं करोड़ों का है और हर महीने की अवैध वसूली का जो आंकड़ा निकल कर सामने आ रहा है वह हैरान कर देने वाला है। नरही थाने में हर महीने डेढ़ करोड़ रुपए की की अवैध वसूरी बलिया-बिहार बॉर्डर पर ट्रकों से हो रही थी। कोई सोच भी नहीं सकता है कि इस थाने की अवैध कमाई एक महीने में डेढ़ करोड़ रुपए हो सकती है. थाने के पुलिसकर्मी वहां दर्ज केसों को सुलझाने के बजाय वसूली की लिस्ट तैयार करने में व्यस्त रहते थे.

नरही थाना क्षेत्र के भरौली तिराहे पर एडीजी और DIG की रेड में चौंकाने वाली बातें निकलकर सामने आईं हैं. शिकायत के आधार पर डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण और एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि को करीब डेढ़ बजे सादे ड्रेस में भरौली चेक पोस्ट पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां देख उस समय चेक पोस्ट पर तैनात तीन पुलिसकर्मी तो भाग निकले लेकिन दो को डीआईजी वैभव कृष्ण की टीम ने पकड़ लिया. उसी समय चेक पोस्ट पर मौजूद दलाल बताए जा रहे 16 लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया. इसके साथ ही 37,500 रुपए नकदी भी बरामद की गई.

दोनों अधिकारियों ने इस रेड की इतनी गोपनीयता रखी कि इसकी सूचना एसपी बलिया को भी नहीं दी. दोनों पुलिस अधिकारियों को इस तिराहे से आगे पुलिस चौकी पर भी अवैध वसूली की खबर थी। टीम के साथ यह कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर पहुंचे तो वहां भी वसूली हो रही थी. पुलिस अधिकारियों का शक गहराया तो वह नरही थाने भी पहुंच गए जहां अवैध वसूली का हिसाब-किताब हो रहा था. पुलिस अधिकारियों को देख थाने में हड़कंप मच गया. बताया गया कि थानाध्यक्ष तो दीवार फांदकर भाग निकले.

छानबीन के बाद नरही थाने से बाहर निकले डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि नरही थानाध्यक्ष पन्ने लाल के साथ ही थाने की कोरंटाडीह पुलिस चौकी के प्रभारी समेत वहां तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. 37,500 रुपए नकद और 14 बाइक बरामद की गई. डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों और 16 दलालों को गिरफ्तार किया गया जो वसूली में पुलिस को सहयोग करते थे. तीन पुलिसकर्मी फरार हुए हैं. सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है। आजमगढ़ के एसपी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है.

पुलिस की छानबीन में पता चला कि हर रोज यहां से करीब 1000 ट्रक गुजरते हैं. हर ट्रक से 500 रुपए की वसूली होती थी. इस तरह से रोजाना पांच लाख रुपए की अवैध वसूली रोजाना हो रही थी. हिसाब लगाएं तो महीने में डेढ़ करोड़ की काली कमाई हो रही थी।

नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाला भरौली चेक पोस्ट गंगा नदी के पुल के पास है। गंगा नदी के इस बार बलिया और उस पार बिहार की सीमा शुरू हो जाती है. आरोप है कि यहां से बड़े पैमाने पर शराब, लाल बालू, मिट्टी और पशु तस्करी की जाती है. इस तस्करी में नरही थाने के साथ-साथ आसपास की पुलिस चौकी और भरौली पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी तक पर शामिल होना का आरोप था।

इतना बड़ा खेल चल रहा था और एसपी बलिया को क्या इसकी खबर भी नहीं थी? बहरहाल एसपी बलिया के पद पर रहे देवरंजन वर्मा का तबादला कर दिया गया. बहरहाल जांच हो रही है कि कब से ये वसूली चल रही थी? कौन-कौन महीने में हो रही ड़ेढ़ करोड़ रुपए की काली कमाई का हिस्सेदार था, जवाब मिलने बाकी हैं.

 

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Latest News Ballia LIVE Ballia news अवैध वसूली कोरंटाडीह चौकी नरही नरही थाना बलिया बलिया न्यूज बलिया पुलिस बलिया समाचार बिहार बॉर्डर भरौली तिराहा

Post navigation

Previous: नरही अवैध वसूली मामले में थानाध्यक्ष समेत 18 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी, एएसपी का ट्रांसफर, विक्रांत वीर बनाए गए नए एसपी
Next: Ballia Breaking News: बांसडीह कोतवाली रोहित पांडेय हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब 6 सलाखों के पीछे

ये भी पढ़ें

Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.