Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • नरही अवैध वसूली मामले में थानाध्यक्ष समेत 18 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी, एएसपी का ट्रांसफर, विक्रांत वीर बनाए गए नए एसपी
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नरही अवैध वसूली मामले में थानाध्यक्ष समेत 18 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी, एएसपी का ट्रांसफर, विक्रांत वीर बनाए गए नए एसपी

नरही थानाध्यक्ष पन्नेलाल और चौकी प्रभारी कोरंटाडीह सहित तीन एसआई, तीन मुख्य आरक्षी, 10 सिपाही और एक चालक सिपाही को निलंबित किया गया है।
General Desk 26 July, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Narahi_Thana

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

इनपुट-आशीष दुबे/बलिया लाइव ब्यूरो

नरही,बलिया. नरही थाना क्षेत्र में बलिया-बिहार बॉर्डर पर ट्रकों से अवैध वसूली के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। मामले में पुलिसकर्मियों के शामिल होने की बात सामने आने पर नरही थानाध्यक्ष पन्नेलाल और चौकी प्रभारी कोरंटाडीह सहित तीन एसआई, तीन मुख्य आरक्षी, 10 सिपाही और एक चालक सिपाही को निलंबित किया गया है।

इतना ही नहीं बलिया एसपी देव रंजन वर्मा और एएसपी दुर्गा शंकर तिवारी का तबादला कर दिया गया है और उन्हें कोई नई तैनाती ना देकर वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है। सीओ सदर शुभ शुचित को भी निलंबित कर दिया गया है। नरही थानाध्यक्ष पन्नेलाल और कोरंटाडीह पुलिस चौकी इंचार्ज के खिलाफ उनकी संपत्ति की जांच के आदेश भी राज्य सरकार ने दिए हैं।

बताते चलें कि एडीजी वाराणसी और डीआईजी आजमगढ़ की अगुवाई में संयुक्त टीमों ने छापामार कर बलिया के नरही थाना अंतर्गत भरौली तिराहा पर अवैध वसूली के संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी के दौरान 3 पुलिसकर्मी भाग गए थे जबकि दो पुलिसवालों समेत 16 दलालों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। थानाध्यक्ष समेत निलंबित पुलिसकर्मियों के आवास को सील कर सभी के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।

इस मामले में डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने बताया कि नरही क्षेत्र में बलिया-बिहार बॉर्डर के एक तिराहे पर काफी समय से ट्रकों से अवैध वसूली की सूचना मिल रही थी। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत की भी शिकायतें थीं। बुधवार रात एडीजी जोन वाराणसी और उनके द्वारा सादे कपड़ों में इसकी रेकी की गई और फिर सुनियोजित तरीके से छापेमारी की गई।

डीआईजी ने बताया कि छापेमारी में करीब 37,500 रुपये, 14 मोटरसाइकिल, 25 मोबाइल फोन के साथ दो नोट बुक बरामद हुई है। इन दो नोट बुक में बीती रात और उससे पहले के कई दिन एवं रात में पास कराए गए ट्रकों का विवरण है। ऐसे तथ्य सामने आए हैं कि ये लोग प्रतिवाहन 500 रुपये वसूलते थे और एक दिन में करीब एक हजार वाहनों से वसूली करते थे। बॉर्डर पर जिन ट्रकों से वसूली की जाती थी उनमें बालू, मिट्टी और कोयला होता था। ये सभी ट्रक बिहार से आते थे।

पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे छापेमारी की थी। वाराणसी और आजमगढ़ से कुल पांच टीमें भरौली तिराहे पर पहुंचीं थीं जहां ट्रकों से पुलिसकर्मियों की वसूली की सूचना सही पाई गई। सिपाही हरदयाल सिंह मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मुख्य आरक्षी विष्णु यादव, आरक्षी दीपक मिश्रा और आरक्षी बलराम सिंह भाग गए। पुलिस कर्मी विभाग से बाहर के कई व्यक्तियों का दलाल के रूप में इस्तेमाल कर वसूली करते थे। छापेमारी में ऐसे 16 दलाल भी पकड़े गए।

नरही थानाध्यक्ष पन्नेलाल, चौकी प्रभारी कोरण्टाडीह राजेश कुमार प्रभाकर सहित सात पुलिसकर्मी एवं 16 दलालों के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है। दो पुलिसकर्मी आरक्षी हरदयाल सिंह थाना नरही, आरक्षी सतीश गुप्ता चौकी कोरण्टाडीह और 16 दलाल गिरफ्तार किए गए। थानाध्यक्ष नरही पन्नेलाल और चौकी प्रभारी कोरंटाडीह राजेश कुमार प्रभाकर को निलंबित किया गया है।

जिन लोगों को दलाल के तौर पर गिरफ्तार किया गया है उनके नाम निम्नवत हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के लोग भी हैं और बिहार के भी हैं।

रविशंकर यादव पुत्र कमला प्रसाद यादव, निवासी ग्राम भरौली, थाना नरही, जनपद बलिया.

विवेक शर्मा पुत्र स्व. शिवशंकर शर्मा, निवासी ग्राम कोटवा नारायणपुर, थाना नरही, जनपद बलिया.

जितेश चौधरी पुत्र श्रीराम चौधरी, निवासी ग्राम भरौली, थाना नरही, जनपद बलिया.

वीरेंद्र राय पुत्र दयाशंकर राय, निवासी अर्जुनपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र बक्सर, बिहार.

सोनू सिंह पुत्र परशुराम सिंह, निवासी कथरिया, थाना नरही, जनपद बलिया.

अजय कुमार पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र पाण्डेय, निवासी ग्राम भरौली, थाना नरहीं, जनपद बलिया

वीरेन्द्र सिंह यादव पुत्र स्व. रामनगीना यादव, निवासी सारीमपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र बक्सर, बिहार

अरविन्द्र यादव पुत्र श्रीराम यादव, निवासी भरौली, थाना नरहीं, जनपद बलिया

उमाशंकर चौधरी पुत्र स्व. दीनानाथ चौधरी, निवासी भरौली, थाना नरहीं, जनपद बलिया

जवाहिर यादव पुत्र त्रिवेणी यादव, निवासी भरौली, थाना नरहीं, जनपद बलिया

धर्मेन्द्र यादव पुत्र मुंशी यादव, निवासी ग्राम अमाव, थाना नरही, जनपद बलिया

विकास राय पुत्र संतोष राय, निवासी ग्राम चन्डेस, थाना कुढ़नी, जनपद कैमूर, बिहार

हरेंद्र यादव पुत्र पारस यादव, निवासी ग्राम भरौली, थाना नरही, जनपद बलिया

सलाम अंसारी पुत्र वकील अंसारी, निवासी ग्राम भरौली, थाना नरहीं, जनपद बलिया

आनन्द कुमार ठाकुर पुत्र शिव बहादुर ठाकुर, निवासी ग्राम भरौली, थाना नरहीं, जनपद बलिया

दिलीप कुमार यादव पुत्र स्व. दीपचंद यादव, निवासी ग्राम राजापुर, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर

पद संभालने के साथ ही अब बलिया के नए एसपी विक्रांत वीर के सामने बड़ी चुनौती इस गोरखधंधे को पूरी तरह समाप्त करने की है। विक्रांत वीर वर्ष 2014 बैच के आईपीएस हैं। इसके पूर्व उन्नाव व हाथरस में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे. इसके अलावा लखनऊ में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर रहे. जबकि अयोध्या सहायक पुलिस अधीक्षक तथा कानपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक परीवीक्षाधिन के पद पर तैनात रहे. इसके पूर्व वर्ष 2017 में बलिया में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के रूप में आईपीएस विक्रांत वीर तैनात रहे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Latest News Ballia LIVE Ballia news अवैध वसूली नरही थाना बलिया बलिया न्यूज बलिया पुलिस बलिया समाचार

Post navigation

Previous: Ballia Breaking News: बलिया के एसपी बने विक्रांत वीर
Next: नरही में ट्रकों से हर महीने डेढ़ करोड़ की वसूली का खेल चल रहा था, बड़े पुलिस अधिकारियों पर भी गिरी गाज

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.