Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी से कटान की गति तेज होने से तटवर्ती लोगों में भय का माहौल
  • जिला जवार

गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी से कटान की गति तेज होने से तटवर्ती लोगों में भय का माहौल

उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी ने कटान की गति काफी तीब्र होने से तटवर्ती लोगों मे भय का माहौल बना हुआ है. नदी के तेज प्रवाह में कटान रोधी कार्य भी काफी प्रभावित हो रहा है. सूचना पर उप जिला मजिस्ट्रेट आत्रेय मिश्र उत्तरी दियरांचल के गोपाल नगर टाडी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. घाघरा के कटान के गति को देखते हुये श्री मिश्र ने वहां के बाशिंदे को अविलंब उस कटान स्थल को छोड़ने व कहि और अपना आशियाना बनाने की सलाह दी.
Central Desk 26 July, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
In Gopalnagar Tadi village, due to the rapid speed of the river

बैरिया, बलिया. उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी ने कटान की गति काफी तीब्र होने से तटवर्ती लोगों मे भय का माहौल बना हुआ है. नदी के तेज प्रवाह में कटान रोधी कार्य भी काफी प्रभावित हो रहा है. सूचना पर उप जिला मजिस्ट्रेट आत्रेय मिश्र उत्तरी दियरांचल के गोपाल नगर टाडी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. घाघरा के कटान के गति को देखते हुये श्री मिश्र ने वहां के बाशिंदे को अविलंब उस कटान स्थल को छोड़ने व कहि और अपना आशियाना बनाने की सलाह दी.

 

एसडीएम ने बताया कि जहां कटान हो रहा है वहां पूर्व में भी घाघरा नदी बहती थी. कटान को देखrने से ऐसा लगता है कि नदी अपने मूल जगह पर अपना पेटा कायम करने के लिये आतुर है. श्री मिश्र ने वहां बसे लोगो को सावधान करते हुये कहा कि मेरा आप लोगो से विनम्र आग्रह है कि आप लोग अपने व अपने परिवार का जान माल का कोई रिस्क न ले. फिलहाल जहां जगह मिले वहां अपना डेरा लगाकर अपने परिवार को अविलंब सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर लें. इस कार्य मे कोई अड़चन आती है तो मुझसे निःसंकोच मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराये. तहसील प्रशासन इस दुख की घड़ी में निरन्तर आपके साथ खड़ी रहेगी. बाढ़ खंड के अधिकारी एइ स्थिति को संभालने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. कटान स्थल पर पेड़ों की डालिया,बालू की बोरी व बम्बू क्रेट विधि से कटान की गति को कम करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

 

बताते चले कि सिंचाई विभाग की ओर से गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी में हो रहे कटान को रोकने के लिए चार करोड़ रुपये की लागत से जिओ बैग लगाकर कटान रोकने का कार्य पिछले महीने कराया गया था. पिछले दो तीन दिनों से अचानक कटान शुरू हो गई. जगह जगह कटानरोधी कार्य करीब 60 से 90 फीट लंबाई में व 15 से 25फीट चौड़ाई में नदी में समा गया. अचानक कटान शुरू होने से गोपालनगर टाड़ी गांव में अफरातफरी मच गई. वहीं गोपालनगर ताड़ी गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि कटानरोधी कार्य काफी घटिया स्तर से कराया गया. इस कटान को रोकने के कार्यो में काफी लूटपाट की गयी है. कटान स्थल पर जियो बैग में बालू भरकर उसे डालना था परंतु अधिकारियो की मिली भगत से ठेकेदारों द्वारा मजदूरों से बालू की जगह जियो बैग में मिट्टी भरकर बेख़ौफ आनन फानन में फेंका जा रहा है जिससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश बना हुआ है. टाड़ी निवासी रामधनी यादव, मुन्ना यादव, रविन्द्र यादव, मनोज यादव सहित दर्जनों लोग अपना घर तोड कर उस मलबे को किसी दूसरे स्थान पर जाने को मजबूर है. उन्होंने बताया कि घाघरा के इस कटान से गांव वालों का करोड़ों रुपये का नुकसान है वही गांव के मैनेजर यादव, सुरेंद्र यादव, श्रीराम यादव, नरेंद्र यादव, विनोद यादव, सुरेश यादव, श्रीभगवान यादव, राजनरायन यादव सहित 60 परिवारों को घर अंततः नदी में समाने की स्थिति पैदा हो गयी है.

 

गांव वालों का कहना है कि कटान के जद में आए लोगों को सरकार सुरक्षित स्थानों पर बसाये. अब तक लगभग सैकड़ो परिवार किसी दूसरे जगह पर जाकर झुग्गी झोपड़ी में रह रहे हैं इन लोगों के लिए अब तक सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की है जिससे सरकार के प्रति गांव वालो में काफी आक्रोश है. गांव के प्रधान प्रदीप यादव का कहना है कि घाघरा से हो रहे कटान का सरकार कोई स्थायी निदान करें जिससे हमारे ग्राम सभा के लोगों की जमीन व घर संसार बना रहे। कटान इसी तरह होता रहा तो हमारे ग्राम सभा की भौगोलिक स्थिति ही बदल जायेगी.

(बैरिया से शशि सिंह की रिपोर्ट)

Related

Tags: #atmosphere #banks #People #rapidspeed #river #Tadivillage

Post navigation

Previous: अज्ञात युवती ने जयप्रभा सेतु से सरजू नदी में लगाई छलांग, नाविकों का बचाने का प्रयास विफल
Next: बिजली विभाग ने 289 अवैध कनेक्शन के केबल काटे

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.