गुड्डू समर्थकों ने लगाए गगन भेदी नारे, फूल मालाओं से लादा

रेवती (बलिया)। नगर पंचायत के बस स्टैण्ड पर जब नीरज सिंह गुड्डू का अपार जनसमुदाय एवं गाड़ियों के साथ काफिला पहुंचा तो उपस्थित लोगों ने गगनभेदी नारे के साथ उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया.

लाल रंग की हंटर जीप पर सवार नीरज सिंह गुड्डू ने रेवती की ऐतिहासिक सरजमीं पर कदम रखते ही मत्था टेका. बाद में नगर के बाजार आदि जगहों पर वे पैदल ही लोगों से मिले. इससे पूर्व त्रिकालपुर, गायघाट में जगह-जगह लोगों ने अपने दुलारे नेता का जोरदार स्वागत किया.