यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए अब सातवें चरण चरण का मतदान होना बाकी है. सभी पार्टियां इसके लिए अपनी ताकत झोंक चुकी हैं. कद्दावर नेताओं से लेकर फिल्मी हस्तियों तक को मैदान संभालने के लिए लगाया गया है, किंतु अब जो कुछ भी होना है, हो चुका है.
यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए अब सातवें चरण चरण का मतदान होना बाकी है. सभी पार्टियां इसके लिए अपनी ताकत झोंक चुकी हैं. कद्दावर नेताओं से लेकर फिल्मी हस्तियों तक को मैदान संभालने के लिए लगाया गया है, किंतु अब जो कुछ भी होना है, हो चुका है.
इस बार भी उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में जातीय गोलबंदी की बड़ी भूमिका रहेगी. विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था जैसे नारों के पीछे चुनाव में जातीय प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्हें जोड़ने का खेल वैसे तो लंबे समय से चल रहा है, इस बार भी कुछ ऐसा ही है.
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने मान्यता प्राप्त समस्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री को बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 में प्रयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीनों का प्रथम रैण्डमाइजेशन 21 जनवरी, 2017 को प्रातः 11 बजे से विकास भवन में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी/नोडल अधिकारी की देखरेख में कराया जायेगा.
चुनाव आयोग की लाख कोशिशों के बावजूद भी सिकन्दरपुर कसबे में दिवालों पर अभी तक बैनर पोस्टर लगे पड़े हैं, जो विभाग को मुह चिढ़ा रहे है.
विधायक सुभाष पासी का कार्यालय के सामने हाइवे किनारे लगा बोर्ड और दीवारों पर अंकित पार्टी के जिंदाबाद के नारे प्रशासन की उस सख्ती के पोल खोल रहे हैं.
बनारस की तरफ से आ रही एक अर्टिगा कार की जांच करने पर उसमें बैठे भदोही के कोइरौना थाना के लखनपुर भदराव निवासी चंद्रप्रकाश तिवारी के पास से 500 के नए नोटों में कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपये बरामद हुए.
जंगीपुर पुलिस को शनिवार की शाम करीब तीन बजे बड़ी कामयाबी मिली. आचार संहिता को लेकर वाहनों की चेकिंग के दौरान बोलेरो जीप से कुल दो लाख 65 हजार रुपये की नकदी मिली.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दरौली घाट पर शुक्रवार को सिकंदरपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक लाख अड़तीस हजार दो सौ नगदी पकड़ा गया.
विधान सभा चुनाव की घंटी बज चुकी है. गांव की राजनीतिक गलियारों में चहल पहल शुरू हो चुकी है. विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बैरिया गांव के प्रमुख बाजारों की रौनक एक बार फिर लौटने लगी है
भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश में जहां समृद्धि को पंख लगे हैं वही विश्व में भारत की साख बढ़ी है. सरकार ने किसानों के हितार्थ अनेक योजनाएं चला रखी है, जिनसे किसान वर्ग लाभान्वित होगा.
बैरिया विधानसभा क्षेत्र के शतरंजी बिसात पर 2017 के विधानसभा चुनाव के गोट बिछने लगे हैं.
चितबड़ागाव मोड़ पर शुक्रवार को सुबह चेकिंग के दौरान उड़नदस्ते ने दो लाख रुपये बरामद कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया. पुलिस ने रुपये के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है.
थाना अंतर्गत चांददियर चौराहे पर उड़नदस्ता द्वारा बिहार आ- जा रहे वाहनों की चेकिंग में सीतामढ़ी (बिहार) से आ रही डीसीएम ट्रक नंबर यूपी 62 एटी 2872 के चालक रवि कुमार के पास से एक लाख 35 हजार आठ सौ 50 रुपये बरामद किए गए.
खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी के समीप बुधवार की देर शाम खेजुरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक लाख बयासी हजार नगदी पकड़ा गया.
निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर गुरुवार को स्थानीय नगर सहित ग्राम्यंचलों के विभिन्न मार्गों पर एसडीएम बैरिया अरविन्द कुमार एवं सीओ बैरिया त्रयम्बक नाथ दूबे के नेतृत्व में रेलवे प्रोटेक्शन स्पेसल फ़ोर्स के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया.
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दिये हैं
गाजीपुर। जनपद में पुलिस इस समय चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर बिल्कुल कमर कस कर सडक पर उतर चुकी है.
बुधवार को जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस तथा पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह अचानक स्थानीय बस स्टैण्ड पर पहुचे. चुनाव के बाबत जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष शशिमौलि पाण्डेय को निर्देशित करते हुए कहा कि आचार संहिता का अनुपालन कराया जाय.
मायावती का दलित प्रेम ढ़ोंग और दिखावा है. उक्त बातें भाजपा अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्रावस्ती सांसद विनोद सोनकर ने कही.
पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान अब तक कई गाड़ियों पर अवैध रूप से लगी नीली बत्तियां उतरवाई है.