Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया में स्वास्थ्य और जलजीवन मिशन के कार्यों से पूर्व मंत्री असंतुष्ट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई बात
  • Front Page
  • बलिया शहर

बलिया में स्वास्थ्य और जलजीवन मिशन के कार्यों से पूर्व मंत्री असंतुष्ट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई बात

पूर्व राज्य मंत्री और बलिया नगर के पूर्व विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर मुलाकात की
General Desk 1 June, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Anand Swaroop Cm Yogi

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया/लखनऊ. पूर्व राज्य मंत्री और बलिया नगर के पूर्व विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर मुलाकात की। इस विशेष भेंट में शुक्ल ने बलिया जिले की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उनके समाधान के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की।

शुक्ल ने सबसे पहले बलिया की स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाया जाए, अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाए, और लंबे समय से बंद पड़ा बर्न वार्ड का एसी तत्काल शुरू कराया जाए। उन्होंने ओपीडी सेवाओं को नियमित और समयबद्ध रूप से संचालित कराने की भी मांग की। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सीएचसी और पीएचसी पर डॉक्टरों की गैरहाज़िरी पर भी उन्होंने नाराज़गी जताई और कार्रवाई की मांग की।

पूर्व मंत्री ने ‘जल जीवन मिशन’ को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन डालने के बाद गांवों की सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने हैबतपुर से सागरपाली तक पीडब्ल्यूडी सीमा में बिछाई गई पाइपलाइन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह भविष्य में सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में बाधा बनेगी।

इसके साथ ही शुक्ल ने जिला पंचायत द्वारा अधिक लागत की निविदाएं जारी करने और उसमें भ्रष्टाचार की आशंका को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल काम की गुणवत्ता गिर रही है, बल्कि सरकार की छवि को नुकसान भी हो रहा है।

इस मुलाकात के अंत में शुक्ल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों के लिए बिना भेदभाव के योजनाएं लागू की हैं, जिससे हर जाति और वर्ग के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news आनंद स्वरूप शुक्ल बलिया न्यूज बलिया समाचार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Post navigation

Previous: Ballia-इस रेलवे स्टेशन पर बनेंगे नए प्लेटफॉर्म, फुटओवरब्रिज और लगेगी लिफ्ट, सांसद रमाशंकर राजभर ने किया निरीक्षण
Next: Ballia-घाघरा के कटान को रोकने के लिए हो रहे कार्यों का सांसद ने किया निरीक्षण, कहा 15 जून तक कार्य पूरा हो

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.