Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • Ballia-इस रेलवे स्टेशन पर बनेंगे नए प्लेटफॉर्म, फुटओवरब्रिज और लगेगी लिफ्ट, सांसद रमाशंकर राजभर ने किया निरीक्षण
  • Front Page
  • बेल्थरा रोड

Ballia-इस रेलवे स्टेशन पर बनेंगे नए प्लेटफॉर्म, फुटओवरब्रिज और लगेगी लिफ्ट, सांसद रमाशंकर राजभर ने किया निरीक्षण

क्षेत्रीय सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने शनिवार की शाम बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
General Desk 31 May, 2025 1 minute read
Ramashankar Vidyarthi Belthra

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया.क्षेत्रीय सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने शनिवार की शाम बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी दी और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

सांसद राजभर ने बताया कि ट्रेनों के सुगम संचालन और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे पटरियों की आपसी दूरी बढ़ाई जाएगी और नए प्लेटफार्मों का निर्माण होगा। यात्रियों की सहूलियत के लिए स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों वाले फुट ओवरब्रिज और लिफ्ट लगाए जाने की योजना प्रस्तावित है।

मधुबन रेलवे ढाले पर ओवरब्रिज की मांग

सांसद ने मधुबन रेलवे ढाले पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन से वहां ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस विषय में प्रयास जारी हैं और जल्द समाधान की उम्मीद है।

पीने के पानी और सुरक्षा को लेकर विशेष पहल

डीएबी इंटर कॉलेज से मधुबन ढाले तक यात्रियों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल हेतु इंडिया मार्का हैंडपंप और सड़क किनारे रात्रिकालीन सुरक्षा के लिए सोलर लाइट लगाने को लेकर अधिकारियों को पत्राचार के निर्देश दिए गए हैं। सांसद ने यह भी स्वीकार किया कि प्लेटफॉर्म पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। यदि रेलवे अनुमति दे तो वे सांसद निधि से स्टेशन पर आरओ प्लांट लगवाने के लिए तैयार हैं।

यात्री सुविधाओं में होगा विस्तार

माल गोदाम निर्माण की प्रगति को संतोषजनक बताते हुए सांसद ने बताया कि स्टेशन पर सामान्य और आरक्षित टिकटों के लिए नई बुकिंग खिड़की का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही स्टेशन के बाहर ट्रेनों के आवागमन की जानकारी देने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड भी एक सप्ताह के भीतर चालू कर दिए जाने का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया।महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को लेकर आश्वासन सांसद विद्यार्थी ने बताया कि 19489/90 गोरखपुर अहमदाबाद मेल, 19091/92 गोरखपुर–बांद्रा साप्ताहिक मेल और 12165/66 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस मेल ट्रेनों के बिल्थरारोड स्टेशन पर ठहराव के लिए रेल मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित होगा।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के युवा सभासद मोहम्मद सद्दाम, डीआरएम कार्यालय के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर कौशलेश सिंह, डिप्टी चीफ मैनेजर प्रोजेक्ट शशांक जी, सेक्शन इंजीनियर सत्येन्द्र शाह, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार, आईओडब्ल्यू दिलीप कुमार, स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार भारती, वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, वाणिज्य अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, आरपीएफ उप निरीक्षक हृदयानंद तिवारी, ग्राम प्रधान सज्जन पासवान, पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्त, रवि जायसवाल, पूर्व सभासद गीता देवी, राजकुमार, रामसरन चौहान, पतिराम यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड सीयर

Post navigation

Previous: Ballia-बेल्थरारोड से आजमगढ़ के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ, जानिए टाइम टेबल
Next: बलिया में स्वास्थ्य और जलजीवन मिशन के कार्यों से पूर्व मंत्री असंतुष्ट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई बात

ये भी पढ़ें

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.