Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • यूरिया की नई खेप पहुंचने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद, कमी से खेतों में खड़ी फसल पर मंडरा रहा था संकट
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

यूरिया की नई खेप पहुंचने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद, कमी से खेतों में खड़ी फसल पर मंडरा रहा था संकट

यूरिया की किल्लत का सीधा असर धान की फसल पर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय यूरिया डालने का उपयुक्त समय है।
General Desk 20 August, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih sahkari Samiti cooperative

यूरिया की नई खेप पहुंचने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद, कमी से खेतों में खड़ी फसल पर मंडरा रहा था संकट

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. किसानों की धान की फसल खेतों में खड़ी है और क्षेत्र में यूरिया की भारी किल्लत महसूस की जा रही है। बांसडीह, सकरपुरा, देवडीह और खरौनी की चार प्रमुख सहकारी समितियों में पिछले कई दिनों से यूरिया का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो चुका है। बुधवार तक स्थिति यह हो गई कि किसानों को समितियों से खाली हाथ लौटना पड़ा।

चारों समितियों – बांसडीह, सकरपुरा, देवडीह और खरौनी – में बुधवार तक यूरिया का स्टॉक शून्य हो गया। किसान समितियों का चक्कर लगा-लगा कर निराश लौट रहे हैं।

खेप पहुंचने से उम्मीद जगी

सकरपुरा समिति के लिए बुधवार को 22.5 टन (लगभग 500 बोरी) यूरिया की खेप पहुंची है। समिति के सचिव अनिल यादव ने बताया कि इसका वितरण शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा, जिससे किसानों को कुछ राहत मिलेगी।

क्रेडिट लिमिट अटकी, आपूर्ति ठप

समितियों में स्टॉक खत्म होने का बड़ा कारण यह है कि सकरपुरा और देवडीह समिति की ऋण सीमा (क्रेडिट लिमिट) अभी तक स्वीकृत नहीं हुई है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक उन्हें उनके हिस्से का यूरिया नहीं मिल पाएगा। इसी तरह, बांसडीह समिति ने भी 22.5 टन यूरिया की मांग भेज रखी है, लेकिन उसकी आपूर्ति अभी तक नहीं हो सकी है।

यूरिया की किल्लत का सीधा असर धान की फसल पर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय यूरिया डालने का उपयुक्त समय है।

महेंद्र सिंह, किसान बांसडीह – “हम लोग सुबह से शाम तक लाइन लगाते हैं। खाली हाथ लौटना पड़ता है। सरकार को तत्काल व्यवस्था करनी चाहिए।”

अशोक पाण्डेय, किसान बांसडीह – “धान की फसल खाद के बिना अधूरी है। अगर यही हाल रहा तो इस बार उपज बुरी तरह प्रभावित होगी।”

ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल समितियों को यूरिया की आपूर्ति कराई जाए और वितरण व्यवस्था पारदर्शी बनाई जाए। किसानों की निगाहें अब प्रशासन और आपूर्ति विभाग पर टिकी हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bansdih News Ballia LIVE Ballia news बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: बांसडीह सीएचसी में बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टर की शिकायत लेकर एसडीएम ने मिले भाजपा नेता
Next: महिलाओं के सामने कर रहा था अभद्र हरकत और छींटाकशीं, पुलिस की गिरफ्त में आते ही भूला सारी हेकड़ी

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.