Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ, गर्व के साथ तिरंगा फहराने का लिया गया संकल्प
  • Front Page
  • बलिया शहर

हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ, गर्व के साथ तिरंगा फहराने का लिया गया संकल्प

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मंगलवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की.
General Desk 12 August, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Har GHar Tiranga DM

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की.

जिलाधिकारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा” न सिर्फ एक अभियान है, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता और गर्व का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे 08 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाएं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से सम्बन्धित लगाए गए सभी स्टाल का भी अवलोकन किया।

इस कार्यक्रम में कुंवर इंटर कालेज द्वारा नाटक, राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नाटक एवं संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं को दिलाई ‘हर घर तिरंगा’ की शपथ

डीएम बलिया ने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें देशप्रेम की शपथ दिलाई। ‘हम भारत के नागरिक, यह शपथ लेते हैं कि हम अपने राष्ट्र के गौरव, सम्मान और एकता को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। हम “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ को गर्व के साथ फहराएँगे। हम राष्ट्र के प्रतीकों का आदर करेंगे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। हम एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे’।

छात्र छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के छात्र रोहित कुमार पटेल प्रथम स्थान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के छात्रा कुमारी आस्था गुप्ता द्वितीय स्थान, कुमारी मनीषा गोंड तृतीय स्थान, राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के छात्र अनमोल जी चतुर्थ स्थान एवं चंदन कुमार यादव पंचम स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, डीडीओ आनंद प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Latest News Ballia LIVE Ballia news जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह बलिया बलिया कार्यक्रम आज बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया राजनीति बलिया शहर बलिया समाचार हर घर तिरंगा

Post navigation

Previous: बलिया में बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, दो दिन के रोजगार मेले में मिलेंगे बड़ी कंपनियों में रोजगार के अवसर
Next: Ballia-बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सपा नेता रामगोविंद चौधरी, कहा धरातल पर प्रशासन की व्यवस्थाएं शून्य

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.