छठ व्रतियों की सेवा में मुस्तैद दिखे राजनेता

रसड़ा (बलिया) | डाला छठ पर्व पर नगर सहित ग्रामीण अंचलो में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया. नगर सहित ग्रामीण अंचलो में भी घाटों की साफ़ सफाई के साथ प्रकाश की भी व्यवस्था की गयी थी.

rasra_chath_2 rasra_chath chath

कोटवारी, नागपुर डेहरी, प्रधानपुर, अमहर पट्टी, दक्षिण अठिला, जाम, सुल्तानीपुर, सिसवार खुर्द, सुल्तानपुर,  मुड़ेरा, नगहर, सरायभारती, कोप, पकवाइनार, शाहमुहम्मद पुर आदि गांवो में छठ पूजा की धूम रही. नगर में श्रीनाथ सरोवर पर छठ पूजा पर विशेष व्यवस्था की गयी थी. नगर पालिका परिषद के चुनाव का भी असर दिखा. लगभग सभी सम्भावित प्रत्याशी समाज सेवा करते नजर आए. विधायक उमा शंकर सिंह अपने समर्थको संग समाज सेवा में लगे रहे. वही नपा अध्यक्ष बशिष्ठ नारायन सोनी, समाज सेवी राजेश जायसवाल, जगरनाथ राजभर, बनारसी प्रसाद वर्मा, सुशील सोनी, गोविन्द गुप्ता, संजय जायसवाल, प्रवीण सिंह, अर्जुन जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद आदि समाज सेवा में मुस्तैद नजर आए.