Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जलस्तर में लगातार वृद्धि, हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन घाघरा की जद में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

जलस्तर में लगातार वृद्धि, हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन घाघरा की जद में

नदी का रौद्र रूप देखकर किसानों के माथे की चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं
News Desk 28 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया से रविशंकर पांडेय

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर मंगलवार की शाम 64.190 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 64.010 से 18 सेंटीमीटर ऊपर है. आयोग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में जलस्तर में आधा-आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर वृद्धि होगा. घाघरा के तटवर्ती कई क्षेत्रों में कटान हो रही है. जिससे किसानों की उपजाऊ भूमि कट-कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है.

मंगलवार को घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते बंधा पर खतरा मंडराने लगा है. हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन को घाघरा नदी ने अपने जद में ले लिया है. वहीं अब गांवों की तरफ नदी ने रुख कर दिया है. ऐसे में इलाकाई लोग दहशत में हैं. एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि घाघरा नदी के आसपास के गांवों का दौरा किया जा रहा है. जल्द ही अन्य व्यवस्था कर दी जाएगी.

दियारा क्षेत्र के रिगवन छावनी, नवकागाँव, बिजलीपुर, कोटवा, मल्लाहि चक, चक्की दियर, टिकुलिया आदि गाँवो के किसानों के लगभग हजारों एकड़ खेत घाघरा में समाहित हो चुके हैं. किसानों के हजारों एकड़ फसल जिसमे बाजरा, मक्का, गन्ना, धान आदि घाघरा के पानी से बर्बादी के कगार पर है. तटवर्ती गांवों की उपजाऊ जमीन को हमेशा की तरह इस बार भी धीरे-धीरे नदी काटकर अपने आगोश में ले रही है. इसके चलते इलाके के लोग परेशान हैं. नदी का रौद्र रूप देखकर किसानों के माथे की चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं. विवशता तो यह है कि उन्हें अपनी जमीन को बचाने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा. सुरसा की तरह आए दिन नदी कई बीघा उपजाऊ जमीन को अपने आगोश में ले रही है. पेड़ भी नदी में समाहित हो रहे हैं. इसके चलते दियारे के लोग भयभीत हैं.

उधर, घाघरा का जल तटवर्ती गुलौरा, मठिया, खैरा, मधुबनी, तुर्तीपार, मुजौना की ओर फैलने से लोग सहम गए हैं. दरअसल नदी के उस पार देवरिया जिले के बरहज-मईल क्षेत्र में बने ठोकर से टकराने के बाद नदी की मुख्य धारा सीधे मुड़कर बलिया जिले में पहुंचती है, जिससे चैनपुर, गुलौरा, खैरा, मधुबनी, तुर्तीपार, मुजौना, हल्दीरामपुर आदि गांवों में कटान हो रही है. नदी के पानी से प्रभावित होने वाले डेंजर जोन में बसे क्षेत्र के आधा दर्जन गांव अस्तित्व के संकट से जूझ रहे है.

इसी क्रम में विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत से लगायत चांददियर पंचायत में बीते दो सप्ताह से लगातार हो रही तेज बारिश जयप्रभा सेतु से लगायत इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत स्थित सठिया ढाला के समीप बने टी स्पर से कुछ ही दूरी पर करीब छह किलोमीटर की दूरी में सरयू कृषि योग्य भूमि को लगातार काट रही है. बीते एक पखवारा में करीब 30 एकड़ भूमि को सरयू अपने पेटे में ले चुकी है. बैरिया तहसील क्षेत्र के गोपालनगर ग्राम पंचायत के किसानों के मक्का, परवल और शकरकंद के 30 बीघा से अधिक जमीन सरयू नदी की कटान में समा चुके हैं.

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे रिग बंधे पर बनाए गए बाढ़ विभाग द्वारा तटबंध को कभी भी सरयू नदी का पानी तोड़ सकता है. जिससे स्थिति भयावह हो जाएगी. कठौड़ा से लेकर के डुहा बिहरा तक नदी के पानी से तटबंध पर दबाव बढ़ गया है. लोगों ने बताया कि यहां केवल कागजी खानापूर्ति के लिए बचाव कार्य किए जाते हैं. 500 से 1000 बोरी नदी के किनारे तटबंध बनाकर ठेकेदार चले जाते हैं, कठौड़ा निवासी उपेंद्र राय, नन्हे दुबे, सोनू राय, पीयूष दुबे आदि ने यहां स्थाई ठोकर निर्माण की मांग की है.

Related

Tags: कटान कठौड़ा कोटवा जयप्रभा सेतु तुर्तीपार बलिया बाढ़ बांसडीह बिजलीपुर बिल्थरारोड बैरिया मठिया मधुबनी मल्लाहि चक मुजौना मुरली छपरा रिगवन छावनी सरयू सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: मूसलाधार बारिश से जिले के कई इलाकों में जनजीवन अस्तव्यस्त
Next: राफेल उड़ाकर भारत की सरजमीं पर लाएंगे बलिया के मनीष सिंह

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.