Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लोगों के मन का भय खत्म करने डीएम, एसपी पहुंचे सिकंदरपुर, किया नगर में कई चक्कर भ्रमण
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

लोगों के मन का भय खत्म करने डीएम, एसपी पहुंचे सिकंदरपुर, किया नगर में कई चक्कर भ्रमण

पूरे सिकन्दरपुर कस्बे में बुधवार को जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम, एसपी अनिल कुमार समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मार्च करते रहे
General Desk 4 October, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

दुकानें खुली और आसपास के ग्रामीणों ने की खरीददारी

सिकंदरपुर (बलिया)। पूरे सिकन्दरपुर कस्बे में बुधवार को जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम, एसपी अनिल कुमार समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मार्च करते रहे. डीएम-एसपी ने पुलिस पिकेट पर मुस्तैद जवानों से जानकारी लेकर हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है. इस दौरान कस्बे के दर्जनों जगहों पर रुक कर लोगों से अपील की गई कि अंदर से डर-भय निकालकर अपने-अपने व्यवसायिक कार्यों में लगें. कस्बे में पूरी तरह सुरक्षा का माहौल है.

 

कस्बे में शांति, आम जनजीवन लौट रहा पटरी पर

कस्बे में अब पूरी तरह शांति स्थापित हो गई है. आम जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है. सबसे अच्छी बात कि पिछले 48 घण्टों में कोई छिटपुट घटना भी नहीं हुई है. सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पर लोगो का भरोसा हो गया है. ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीददारी करने कस्बे में आ रहे हैं. स्कूल खुले हुए है. कुल मिलाकर कस्बे के लोगो ने अब पूरी तरह राहत की सांस ली है.

भ्रामक समाचार पर मौके पर गए डीएम-एसपी, हर किसी ने किया घटना से इनकार
-बुधवार को किसी सम्मानित अखबार में ‘बस स्टेशन चौराहे पर ठेलों पर पथराव के बाद भगदड़’ शीर्षक के साथ निकली खबर पर डीएम-एसपी रोडवेज़ बस स्टेशन चौराहे पर गए. वहां दुकानदारों, व्यापारियों व अन्य स्थानीय लोगों से बातचीत की तो हर किसी ने मंगलवार को हुई ऐसी किसी घटना से इनकार किया. दुकानदारों ने बताया कि करीब अधिकांश दुकानें खुली थी. मंगलवार को सब कुछ शांत था, और पथराव जैसी कोई घटना हुई ही नहीं. लोगों के मन से लगभग डर निकल भी चुका है.

अफवाहों पर न दें ध्यान, पूरी तरह शांति का माहौल
जिला मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र विक्रम व एसपी अनिल कुमार ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि किसी अफवाहों पर ध्यान न दें. कहीं कुछ गडबड़ी की आशंका भी दिखे तो तत्काल एसडीएम, सीओ, एसओ, चौकी इंचार्ज को अवगत करा दें. अगर कहीं कोई समस्या आए या सुरक्षा की जरूरत महसूस हो तो 100 नम्बर डायल करें. आवश्यकता पड़ने पर डीएम-एसपी से बात कर सकते है. किसी भी मदद के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैयार है.

बाहर जाएं तो पड़ोसी को ही जानकारी दें

यह भी अपील की है कि अगर किसी परिवार को किसी कारणवश बाहर जाना पड़े तो इसका ध्यान रखें कि दरवाजे कायदे से बंद हों और प्रकाश जलती रहे. पड़ोसियों को जानकारी रहे कि आप कहाँ जा रहे है. भरोसा दिलाया कि जिला. प्रशासन पूरी चौकसी कर रहा. किसी के मन मे कोई डर भय नहीं होना चाहिए.

उपद्रवियों के चिन्हांकन में हो रहा सूचना एवं प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल

जिला मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र विक्रम ने बताया कि अब किसी भी सूरत में उपद्रव करने वाले बच नही पाएंगे. उनको चिन्हित करने में सूचना एवं प्रौद्योगिकी का भी इस्तेमाल हो रहा है. उपद्रवियों पर बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई होगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की कोशिश करने की कोई हिम्मत नही जुटा सके.

अभिभावकों से अपील, बच्चों को रखें नियंत्रण में

जिला मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र विक्रम ने कस्बे के लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों पर कड़ी निगरानी रखें. ऐसे बच्चे, जो असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त होने का प्रयास कर रहे या उपद्रव की चेष्टा की है, उनको आगाह कर दें कि वे जिला प्रशासन की निगरानी में हैं. उनकी दुर्गति न हों और उनके कुकृत्यों से किसी अभिभावक या माता-पिता का मान-सम्मान खराब न हो, इसलिए उन्हें अपने नियंत्रण में रखें. चेताया है कि कोई असामाजिक गतिविधियों में लिप्त मिला तो जिला प्रशासन व पुलिस ऐसे लोगों को नियंत्रण में रहना सीखा देगी.

उपद्रवियों पर कार्रवाई की खुली छूट

जिला मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र विक्रम ने सिकन्दरपुर कस्बे में तैनात पुलिस व पीएसी के जवानों को खुली छूट दी है कि अगर कोई उपद्रव करते हुए दिखाई दें तो स्व विवेक से पूर्ण कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हैं. अगर कार्रवाई में ढिलाही बरती गई तो सम्बन्धित की भी जिम्मेदारी तय होगी.

धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के घर होगी कुर्की
जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि अगर कोई व्यक्ति या समूह या उपद्रवी धार्मिक उन्माद फैलाकर पुनः उपद्रव करने का प्रयास करें तो उससे विरुद्ध सख्तो से तत्काल करवाई तो होगी. इसके अलावा ऐसे लोगों पर गैंगेस्टर, रासुका कानून के तहत कार्रवाई होगी और उनकी समस्त पारिवारिक सम्पत्ति को कुर्क करके नीलामी की कार्रवाई होगी, ताकि ऐसे चेहरे बेनकाब हो सकें.

क्षति का होगा आकलन


 जिला मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र विक्रम ने मजिस्ट्रियल जांच के लिए नामित अधिकारी अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि कस्बे में जहां-जहां क्षति हुई है, चाहे वह किसी भी वर्ग के हों, उसका तत्काल निरीक्षण कर लें. देख लें कि किस दुकान की या व्यक्ति की कितनी क्षति हुई है. यदि आगजनी में किसी प्रतिष्ठान की क्षति हुई है तो श्रम कानून में पंजीकरण का व बीमा आदि के कागजात ले लें. बीमा कम्पनी को सूचित करते हुए बीमा की राशि दिलवाने के प्रयास किया जाए. यह भी निर्देश दिया है कि इस अप्रिय घटना में जिनको चोट आई है उनका भी पूर्ण विवरण थाने से लें.
बाहर गए लोगों से सम्पर्क का होगा प्रयास

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कस्बा छोड़कर बाहर गए लोगों से भी सम्पर्क कर उनके मन से भय निकलने का प्रयास होगा. इसके लिए एसडीएम, सीओ, एसओ को निर्देश दिया है कि अगर कस्बे का कोई व्यक्ति या परिवार असुरक्षा की भावना के कारण बाहर चले गए है, तो उनके सम्बन्ध में जानकारी कर उनको सूचित करें और बताएं कि अब कस्बे में शांति का महौल है. उनके मन से भय निकालने में मदद करें.
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देश दिया है कि कस्बे की गलियों में जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब है उसे तत्काल दुरुस्त करा दें, ताकि कोई अंधेरे का लाभ लेकर अराजकता नही करने पावें.

शस्त्र चेकिंग अभियान चलेगा

आगामी दीवाली त्यौहार को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र विक्रम ने निर्देश दिया है कि कस्बे में जो भी अस्त्र-शस्त्र हैं उनमें कितने लाइसेंसी है, उसका डाटाबेस तैयार कर लें. कस्बे में सर्च ऑपरेशन योजनाबद्ध रूप से चलाया जाए. इस दौरान किसी घर में कारतूस मिले तो उसका भी विवरण चेक कर लिया जाए. सर्च ऑपरेशन के दौरान अगर कहीं अवैध शस्त्र मिला तो सम्बन्धित पर एनएसए कानून के तहत कार्रवाई होगी.

डर निकालने के लिए कस्बे में उतरेंगे राजस्व कर्मी
जिलाधिकारी ने बताया कि कस्बे के लोगों के मन से डर निकालने के लिए पर्याप्त मात्रा में राजस्व विभाग के कर्मी कस्बे में रहेंगे. ये सभी कर्मी लोगों से बातचीत कर उनको पूरी तरह सुरक्षित माहौल होने का भरोसा दिलाएंगे.

Related

Tags: एसपी डीएम बलिया सिकंदरपुर बवाल

Post navigation

Previous: ​जीजीआईसी बैरिया : सिर्फ छत बदली, समस्याएं पुरानी
Next: ​हाईकोर्ट के आदेश पर स्टेज तोड़वाने सोनवानी पहुंचे सीएमओ

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.