Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • मंडलायुक्त ने बलिया के कटान से प्रभावित क्षेत्र रामगढ़ व दुबे छपरा का किया स्थलीय निरीक्षण
  • बलिया शहर

मंडलायुक्त ने बलिया के कटान से प्रभावित क्षेत्र रामगढ़ व दुबे छपरा का किया स्थलीय निरीक्षण

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बाढ़ व कटान रोधी कार्य, भूसा क्रय, गो-आश्रय स्थल की व्यवस्था आदि की समीक्षा की. निर्देश दिया कि निर्माण से जुड़े कार्यों की रफ्तार तेज रखी जाए. इसमें लापरवाही हुई तो सम्बंधित की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई होगी.
Central Desk 26 May, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Divisional Commissioner Vijay Vishwas Pant on Thursday conducted on-site inspection of Ramgarh and Dubey Chapra areas affected by Ballia's erosion

बलिया. आजमगढ़ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने आज गुरुवार को बलिया के कटान से प्रभावित क्षेत्र रामगढ़ व दुबे छपरा का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कार्य में शिथिलता के लिए फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि मानसून आने से पूर्व कटान निरोधी कार्य संपन्न हो जाने चाहिए.

 

मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सड़क सुरक्षा अभियान व निर्माण कार्यों की प्रगति पर विशेष जोर

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बाढ़ व कटान रोधी कार्य, भूसा क्रय, गो-आश्रय स्थल की व्यवस्था आदि की समीक्षा की. निर्देश दिया कि निर्माण से जुड़े कार्यों की रफ्तार तेज रखी जाए. इसमें लापरवाही हुई तो सम्बंधित की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई होगी.

 

सम्भावित बाढ़ से खतरे से निपटने की समीक्षा के दौरान प्रोजेक्ट से सम्बंधित मैटेरियल की उपलब्धता के बारे में पूछा. अधिशासी अभियंता ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में मैटेरियल उपलब्ध हैं और कार्य भी चल रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर इसे दिखवा लिया जाए और उसी दिन रिपोर्ट दी जाए.

कटानरोधी कार्य की शुरुआत में ही देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा, नवम्बर में स्वीकृत प्रोजेक्ट का टेंडर अप्रैल में निकाला गया, यह आपत्तिजनक है. उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण करने की बात कही. कमिश्नर ने कहा कि तीन एंगल निर्धारित करके हर तीन दिन पर अद्यतन कार्य की फोटोग्राफ मुझे भेजा जाए. सीडीओ इसकी समीक्षा करें.

 

सड़क सुरक्षा जागरूकता के प्रति चलाए जा रहे अभियान की भी समीक्षा की. कहा कि डिग्री कालेजों में इसके प्रचार पर ज्यादा से ज्यादा जोर रहे. सड़क पर भी चार पहिया में सीट बेल्ट व बाइक पर हेलमेट का प्रयोग सुनिश्चित कराया जाए.

 

सफाई की समीक्षा के दौरान ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि शहर में कुल 51 बड़े व मझोले नाले हैं. इसमें 45 नाले साफ हो चुके हैं. एक हफ्ते में शेष नाले भी साफ हो जाएंगे. प्रभारी अधिकारी नगर निकाय/सीआरओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक निकायों में सफाई की समीक्षा कर रिपोर्ट दें. प्लास्टिक पर रोकथाम को लेकर निर्देश दिया कि मैरेज हाल संचालकों व अन्य बड़े खाद्य पदार्थों की दुकानों पर यह सुनिश्चित कराया जाए कि प्लास्टिक के किसी सामान का प्रयोग न हो.

 

यूनिवर्सिटी में निर्माण की धीमी प्रगति पर फटकार

जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी में 9 बिल्डिंग के निर्माण की समीक्षा में बेहद धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई. कार्यदायी संस्था के अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा, बरसात आने वाली है और इतना धीमा कार्य अत्यंत आपत्तिजनक है. पर्यवेक्षण अधिकारी को चेतावनी व प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत कराने का निर्देश सीडीओ को दिया.

 

अवैध स्टैंड हटाने के आदेश का तत्काल हो अनुपालन

मंडलायुक्त ने कहा कि अवैध स्टैंड को हटाने के आदेश को गम्भीरता से लिया जाए. इसके लिए किसी मजिस्ट्रेट को नोडल अफसर बनाया जाए. सभी ईओ अपने निकाय क्षेत्र में कार्रवाई करते समय यह ध्यान दें कि इसके पीछे किसी गरीब व्यक्ति को परेशान नहीं करना है. अवैध परिवहन को रोकना, स्टैंड पर माफिया टाइप के लोगों का दबदबा रोकना इस आदेश का मूल उद्देश्य है. शहर से बाहर जो स्टैंड चिन्हित हैं, उन्हें विकसित कर ठीक ढंग से संचालन कराएं. वैध स्टैंड कितने है, कमिश्नर के इस सवाल पर कोई अधिकारी सही सटीक जवाब नहीं दे पाए. शहर में बेतरतीब पार्किंग पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से सवाल किया. बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम राजेश सिंह, सभी एसडीएम, बीएसए एसएन सिंह आदि मौजूद रहे.

 

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Related

Post navigation

Previous: राजेश कुमार तिवारी ने बांसडीह सीओ और प्रीति त्रिपाठी ने सीओ सिटी का लिया चार्ज
Next: कटानरोधी कार्य की रफ्तार में लाएं तेजी- कमिश्नर

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.