Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • ​जिला ग्रामीण संवाददाता संघ ने किया पत्रकारों  को सम्मानित 
  • जिला जवार

​जिला ग्रामीण संवाददाता संघ ने किया पत्रकारों  को सम्मानित 

जिला ग्रामीण संवाददाता (पत्रकार) संघ के तत्वावधान में रविवार को मीडिया सेंटर अखार, नगवां में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
General Desk 26 June, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
NAGWA_JOURNALIST

दुबहड़ (बलिया)। जिला ग्रामीण संवाददाता (पत्रकार) संघ के तत्वावधान में रविवार को मीडिया सेंटर अखार, नगवां में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम समारोह के मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी एवं अपर सूचना अधिकारी एके पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि प्रधान मंडल संघ अध्यक्ष विमल पाठक तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एके पाण्डेय ने कहा कि आजकल प्रिंट मीडिया के पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी अपने जीवन को जोखिम में डालकर पत्रकारिता कर रहे हैं. अपने अनुभव, त्याग एवं समर्पण के बल पर शासन -प्रशासन का ध्यान जन भावनाओं के तरफ़ आकर्षित कराकर मार्गदर्शक का कार्य करते हैं. फिर भी इन पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी कोई नहीं दे पा रहा है.

डॉ.जनार्दन राय ने कहा कि अपराधियों के कारण आज कल पत्रकारों की लेखनी कुंठित हो जा रही है. आजादी के पहले प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ना पड़ता था और अब देश के भ्रष्टाचारियों एवं गद्दारों के विरुद्ध लड़ना पड़ रहा है. विमल पाठक ने कहा कि पत्रकारों को अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता का कैरियर और धर्म निभाना पड़ता है. प्रधानाचार्य ड़ॉ. रवि राय ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष एवं निडर होकर शोषित, पीड़ित एवं जनहित पर आधारित मुद्दों को उठाना चाहिए.

इस अवसर पर पत्रकार रमेश चन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार पशुपति सिंह, अतीश उपाध्याय, गोविन्द पाठक, नरेन्द्र मिश्रा, श्यामजी वर्मा, धनंजय कुमार तिवारी आदि को उनके पत्रकारिता में   निष्पक्ष एवं सराहनीय योगदान के लिए माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से  सम्मानित किया गया. संरक्षक केके पाठक एवं अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि आदि को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया.

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता बब्बन विद्यार्थी, राजू मिश्रा, गणेश जी सिंह, अजय पाण्डेय, प्रियंवद दूबे, त्र्यंबक पाण्डेय गांधी, विनय, अख्तर अली, रवि तिवारी, सुरेन्द्र राम, कमलेश पाण्डेय, संतोष सिंह आदि उपस्थित थे. अध्यक्षता ड़ॉ. जनार्दन राय एवं संचालन रणजीत सिंह ने किया. अंत में कार्यक्रम की सफलता पर संरक्षक केके पाठक ने सबका आभार व्यक्त किया.

Related

Tags: अखार नगवा पत्रकार बलिया सम्मान समारोह

Post navigation

Previous: अपनी सरकारों की उपलब्धियां जमकर गिनाईं
Next: असलहे के बल पर सोलर लाइट की बैटरी चोर खोल ले गए, तहरीर तक लेने से इन्कार

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.