Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • भारतीय संस्कृति के पोषक हैं श्रीराम
  • Featured Story
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

भारतीय संस्कृति के पोषक हैं श्रीराम

मेरे जैसे अल्प ज्ञानी के लिए भगवान श्रीराम पर कुछ तय लिखना अपने आप में एक दुष्कर कार्य है फिर भी अभी तक मैंने जो कुछ भी पढ़ा है,
Central Desk 21 January, 2024 1 minute read
भारतीय संस्कृति के पोषक हैं  श्रीराम 

 

मेरे जैसे अल्प ज्ञानी के लिए भगवान श्रीराम पर कुछ तय लिखना अपने आप में एक दुष्कर कार्य है फिर भी अभी तक मैंने जो कुछ भी पढ़ा है,जाना है एवं मनन किया है,उसके आधार पर कुछ लिखने का दु:साहस कर रहा हूं.

सबसे पहले तो हम यह जानें कि श्रीराम को श्रीराम नाम प्रचलित होने से पहले किस नाम से जाना जाता था. इस संदर्भ में कहा जा सकता है कि सबसे पहले इन्हें ‘दशरथ राघव’ या ‘राघव’ कहकर संबोधित करने का उल्लेख मिलता है.

चूंकि श्रीराम को विष्णु का मानव रूप में अवतार माना जाता है, इसलिए यह भी उल्लेख मिलता है कि इनके अन्दर 16 में से 12 कलाएं विद्यमान थीं. कुछ विद्वान इनमें 14 कलाओं को निहित मानते हैं. जो भी जैसे- जैसे राघव में इन कलाओं का निखार होता गया ,ये कलाओं से परिपूर्ण होते गए, इनके अन्दर अनेक मानवोचित गुणों का विकास होता गया और ये 16 गुणों से परिपूर्ण हो गए. इनके इन 16 गुणों का उल्लेख वाल्मीकि रामायण एवं श्रीरामचरितमानस सहित रामकथा से जुड़े अनेक ग्रंथों में मिलता है.

चूंकि श्रीराम पुरष रूप में अवतार लिए थे, इसलिए इनमें निहित इन 16 गुणों एवं इन गुणों के अनुरूप किए गए सद्कार्यों के कारण ही इन्हे ‘मर्यादा पुरूषोत्तम राम’ से अभिहित किया गया और जब किसी पुरष में दिव्य गुण आ जाते हैं और वह भी ऐसा पुरुष जिनके अंदर देवता स्वरूप कलाएं भी हों तो निश्चित ही वह पुरुष भगवान स्वरूप ही नहीं, बल्कि भगवान हो जाता है,इसीलिए इन्हें ‘भगवान श्रीरामचंन्द्र’ के रूप में मान्यता मिली और ये विश्व के आराध्य देव के रूप में प्रतिष्ठापित होकर वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए लोक कल्याणकारी होकर भारतीय संस्कृति के आदर्श रूप में आज भी हमारे जीवन के आधार हैं एवं युगों – युगों तक रहेंगें.

भगवान राम अपने जिन 16 गुणों से भरपूर होकर जनकल्याणार्थ अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया,उन गुणों को जान लेना ज्ञानी समीचीन प्रतीत होता है.

ये 16 गुण है- गुणवान, निंदा से परे रहना, धर्यज्ञ, कृतज्ञ, सदा सत्यवादी, दृढ़ प्रतिज्ञ, सदाचारी, सबका रक्षक, विद्वतापूर्ण, समर्थवान, प्रियदर्शी, जितेंद्रिय, क्रोध को जीतने वाला, कांतिमय, विद्वान तथा वीर, साहसी एवं पराक्रमी. इस प्रकार श्रीरामचन्द्र एक योग्य एवं कुशल शासक, सबकी प्रशंसा करने वाला, सकारात्मक भाव रखने वाला, धर्म का ज्ञाता, आभार प्रकट करने वाला, विनम्रता से परिपूर्ण, सदैव सत्य बोलने वाला,दृढ़ निश्चय वाला, अपनी प्रतिज्ञा पर अटल रहने वाला, धर्मात्मा, पुण्यात्मा, उत्तम् आचरण से युक्त चरित्रवान, सभी प्राणियों का रक्षक, सहयोगी स्वभाववाला, बुद्धिमान एवं विवेकशील, सभी का विश्वास पात्र,सभी का समर्थन प्राप्त करने वाला,अति दिव्य आभा मण्डल से युक्त, मन पर अधिकार रखने वाला, शांत एवं सहज भाव से क्रोध पर नियंत्रण प्राप्त करने वाला,उत्तम् व्यक्तित्व से युक्त कांतिमय शरीर वाला,स्वस्थ, संयमी एवं बलवान शरीर वाला,वीर एवं साहसी,असत्य का विरोधी एवं युद्ध क्षेत्र में विरोधियों के विरूद्ध ऐसा क्रोध प्रकट करने वाला कि देवता भी डर जाएं आदि गुणों से भरपूर हैं.

भगवान श्रीराम पूरब से पश्चिम एवं उत्तर से दक्षिण तक भारत को एक ऐसे एकता के सूत्र में पिरोया कि इसकी अखण्डतआ सदैव अक्षुण बनी रही. राम सगुण एवं निर्गुण सबके आराध्य हैं.

नीति, न्याय एवं नेतृत्व का नाम है ‘श्रीराम’. राम धर्म, जाति, वर्, सम्प्रदाय एवं संकीर्णता के दायरे से मुक्त एक ऐसे अवतारी पुरुष हैं जो सबकी रक्षा करते हैं, सबका ध्यान रखते हैं एवं सबके लिए परोपकारी हैं.

राम एक आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पत्नी, आदर्श पिता, आदर्श मित्र एवं आदर्श राजा हैं.एक कुशल राजा होने के कारण ही उनके राज्य में प्राण,अपान एवं सम्मान आदि प्राण वायु का क्षम नहीं होता था. यदि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देखा जाय तो आज राम के आदर्श विशेष उपादेय हो गए हैं.

आज समाज में जिस तरह से नैतिकता समाप्त होती जा रही है, चारित्रिक क्षरण होता जा रहा है, सामाजिक वैमनस्यता बढती जा रही है, अत्याचार, अनाचार एवं दुराचार का बोलबाला होता जा रहा है एवं भारतीय संस्कृति पर घातक प्रहार हो रहे हैं, इन सबके लिए हमें श्रीराम के आदर्शो पर चलना होगा और श्रीराम के आदर्शों के बल पर ही देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देकर देश को विश्व गुरू बनने के मार्ग पर अग्रसर किया जा सकता है.

  • डा.गणेशकुमार पाठक

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज भगवान श्रीराम

Post navigation

Previous: दो बच्चियों की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने किया टीम का गठन
Next: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 22 जनवरी को सुंदरकाण्ड, भजन एवं दीपोत्सव का आयोजन

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.