Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • तनाव मुक्त होकर अपने लक्ष्य व कैरियर पर दे ध्यान
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

तनाव मुक्त होकर अपने लक्ष्य व कैरियर पर दे ध्यान

क्या किसी बच्चे की योग्यता का पैमाना महज अंकों का प्रतिशत है? वह भी उस परीक्षा प्रणाली में, जिसकी मूल्यांकन प्रणाली संदेहों से घिरी है.
Ashish 10 March, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
board exam teacher
तनाव मुक्त होकर अपने लक्ष्य व कैरियर पर दे ध्यान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दुबे, बलिया  

 

यूपी बोर्ड परीक्षा खत्म हो गया है. परीक्षा परिणाम, अंक पत्र को लेकर बच्चों में घबराहट है. अव्वल नंबर लाने को लेकर चिंता बच्चों व उससे ज्यादा उनके अभिभावकों पर देखा जा रहा हैं. बच्चों के बचपन, शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य की कीमत पर एक बढिय़ा नंबरों का सपना देश के ज्ञान संसार पर भारी पड़ रहा है.

विडंबना है कि डाक्टर, इंजीनियर बनने जैसे सपने साकार करने के लिए लालायित बच्चे 10-12 साल से स्कूल जा रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई उनको असफलता का सामना करने का साहस नहीं सिखा पाती है. मेहनत का परिणाम अच्छा ही होता है.

परीक्षा देने जा रहे बच्चे खुद असल में प्रतिस्पर्धा के असली मायने सिखाने में पूरी शिक्षा प्रणाली असफल रही है. अपनी क्षमता के अनुरूप सबसे बेहतर करूं यही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है, लेकिन आज की प्रणाली दूसरों से तुलना में अपनी क्षमता आंकने का पाठ पढ़ाती है.

ऐसे में बतौर अभिभावक आपकी यह जिम्मेदारी बनती है कि अपने बच्चे को तनाव से दूर रखने में उसकी मदद करें. अगर आपका बच्चा भी परीक्षा के तनाव से जूझ रहा है, तो आप कुछ टिप्स की मदद से उसकी सहायता कर सकते हैं. उसका हौसला अफजाई कर सकते हैं.

अच्छे अंक न आने पर बच्चे पर दबाव न बनाएं अभिभावक
कई माता-पिता अपने बच्चे पर पढ़ाई के लिए बहुत अधिक दबाव बनाने लगते हैं. लेकिन इस दबाव की वजह से भी बच्चे तनाव का शिकार हो सकते हैं. ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप बच्चे पर पढ़ाई या रिजल्ट को लेकर दबाव न बनाएं. अपने बच्चे के प्रति विश्वास जाहिर करना चाहिए ताकि उसे प्रोत्साहन मिल सके.

केवल नंबरों की दौड़ में अभिभावक
बारहवीं बोर्ड के परीक्षार्थी बेहतर स्थानों पर प्रवेश के लिए चिंतित हैं, तो दसवीं के बच्चे अपने पसंदीदा विषय पाने के दबाव में.

दूसरी ओर हैं मां-बाप के सपने, बचपन, शिक्षा, सीखना सब कुछ इम्तिहान के सामने गौण है. नंबरों की दौड़ में सब कुछ दांव पर लग गया है. क्या किसी बच्चे की योग्यता का पैमाना महज अंकों का प्रतिशत है? वह भी उस परीक्षा प्रणाली में, जिसकी मूल्यांकन प्रणाली संदेहों से घिरी है.

मूल्यांकन का आधार बच्चों की योग्यता न होकर उसकी कमजोरी है. बच्चों के लिए स्कूली बस्ते के बोझ से अधिक बुरा है न समझ पाने का बोझ. अव्वल आने की दौड़ में न जाने कितने बच्चे दबाव का शिकार होकर गलत कदम उठा चुके हैं.

बच्चे से बात करें
अगर आपका बच्चा परीक्षा के कारण तनाव में है, तो उससे बात करें. पेरेंट्स को बच्चे के लिए सपोर्ट सिस्टम की तरह होना चाहिए. अगर आपका बच्चा स्ट्रेस या डरा हुआ है, तो उसे समझाएं कि यह एक बेहद सामान्य बात है. आपको बच्चे से बात करके परीक्षा के तनाव को मैनेज करने में मदद करनी चाहिए.

तनाव मुक्त होकर अपने लक्ष्य व कैरियर पर दे ध्यान
डॉ. इफ्तेखार खां, राजकीय इण्टर कालेज के शिक्षक ने बताया कि आजकल सभी बोर्ड की परीक्षाए चल रही हैं. जिसके चलते अक्सर बच्चें तनावग्रस्त होते जा रहे हैं. यह तनाव कई प्रकार के होते हैं, किसी का प्रश्न का उत्तर गलत हो गया हो, तो किसी को अच्छे की चिंता इत्यादि उपर से गार्जियन की डाट का डर.

ऐसे में बच्चे काफी सदमें में पड जाते है. ऐसे में मेरा सुझाव इन प्यारे बच्चों के लिए यह है की आप पीछे की चिन्ता छोडकर हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान रखे, लक्ष्य से विचलित नही होना है. आप बिल्कुल तनाव मुक्त होकर आगे के भविष्य की तैयारी में लग जाओं. लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अंक की भूमिका से महत्वपूर्ण होती ​है, ज्ञान ​की भूमिका.

आपको लक्ष्य तक पहुचाएगा ज्ञान. ज्ञान अर्जन के लिए आप नियमित अध्ययन करें. बारहवी के परीक्षार्थी परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षाफल के तनाव में न पड़कर प्रवेश परीक्षा की तैयारी में लग जाए. इसके लिए समय सारिणी बनाकर योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन करते रहे. प्रश्नों को रटनेें कं बजाय बार—बार दोहराते रहे. इस प्रकार तनावमुक्त होकर अपने लक्ष्य और कैरियर पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia GIC परीक्षा बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज यूपी बोर्ड यूपी बोर्ड परीक्षा राजकीय इण्टर कालेज

Post navigation

Previous: चितबड़ागांव थाने में दूसरी शादी करने जा रहे पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.