रेवती में बोलेरो की चपेट में आए बालक की हालत गंभीर

रेवती (बलिया)। नगर के वार्ड नं 3 निवासी एक चार वर्षीय बालक बोलरे की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक नगर के वार्ड नं.3 निवासी माधव यादव का चार वर्षीय पुत्र अवनीश बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप में घायल हो गया. आस पास के लोग बच्चे को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय  रेफर कर दिया.