Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • भोजपत्तर
  • भोजपुरी का कपिल शर्मा ! जानिए मिंटुआ और उनकी वाइफ का रोल निभाने वाली सोनाली की कहानी
  • Front Page
  • भोजपत्तर

भोजपुरी का कपिल शर्मा ! जानिए मिंटुआ और उनकी वाइफ का रोल निभाने वाली सोनाली की कहानी

भोजपुरी में साफ-सुथरी कॉमेडी (अश्लील बिल्कुल भी नहीं) देखनी हो तो आप मिंटुआ भोजपुरी के वीडियो देख सकते हैं। मिंटुआ बहुत तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं।
General Desk 18 September, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Mintuaa Bhojpuri

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

बलिया/छपरा. भोजपुरी मनोरंजन की दुनिया में सिनेमा, सीरियल और गानों का दायरा काफी बड़ा है लेकिन अक्सर भोजपुरी में अश्लील कंटेंट होने के गंभीर आरोप लगते रहते हैं। यहां हम आज बात करने जा रहे हैं एक ऐसे कलाकार की जो भोजपुरी भाषा में बहुत ही साफ-सुथरा कंटेंट तैयार कर रहे हैं और खूब पसंद किए जा रहे। सिर्फ पसंद ही नहीं बल्कि कहेंगे कि वह भोजपुरी एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में धूम मचा रहे हैं।

हम बात कर रहे हैं मिंटुआ (Mintuaa Bhojpuri) की जो इसी नाम से यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पर अपने भोजपुरी कंटेंट की वजह से छाए हुए हैं। उनकी एक छोटी से टीम है जो कंटेंट को प्लान, शूट और एडिट करती है। खास बात यह है कि मिंटुआ का पूरा परिवार ही उनके प्रोग्राम में शामिल होता है।

Mintuaa Bhojpuri
फोटो क्रेडिट मिंटुआ/सोशल मीडिया

कौन है मिंटुआ?

मिंटुआ बिहार के सारण जिले में छपरा के रहने वाले हैं। मिंटुआ का पैतृक गांव तरैया क्षेत्र में पड़नेवाला मोलनापुर गांव है लेकिन मिंटुआ का परिवार छपरा शहर में ही रहता है, गांव में भी आना-जाना लगा रहता है।  मिंटुआ सामान्य तौर पर मीडिया से दूर अपने काम में ही व्यस्त रहते हैं लेकिन पिछले दिनों मिंटुआ का खुद का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने अपने, अपनी टीम के बारे में काफी कुछ बताया था।

Mintuaa Bhojpuri
फोटो क्रेडिट मिंटुआ/सोशल मीडिया

मिंटुआ का असली नाम प्रणय है लेकिन भोजपुरी एंटरटेनमेंट जगत में वह मिंटुआ के नाम से ही मशहूर हैं। वह बताते हैं कि मिंटू उनके घर का नाम है और आमतौर पर उनके परिवार के लोग मिंटुआ कहके ही बुलाते हैं तो उन्होंने अपना नाम मिंटुआ ही पॉपुलर कर दिया। वह बताते हैं कि वह अपने दर्शकों को भी परिवार ही समझते हैं और इसीलिए चाहते हैं कि वह भी उन्हें मिंटुआ के नाम से ही जानें।

बात करें मिंटुआ की शिक्षा की तो मिंटुआ ने ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। उन्होंने तीन-चार साल तक थियेटर भी किया हुआ है जिससे उन्हें अच्छी तरह से इस बात की जानकारी है कि एक्टिंग कैसे की जाती है और दर्शक क्या देखना चाहता है।

फोटो क्रेडिट मिंटुआ/सोशल मीडिया

क्या मिंटुआ की शादी हो चुकी है?

मिंटुआ के वीडियो में उनकी पत्नी भी दिखाई देती हैं, इसीलिए लोग अक्सर सवाल पूछते हैं कि क्या मिंटुआ शादीशुदा हैं तो इसका जवाब मिंटुआ ने ही दिया था। मिंटुआ का कहना था कि उनकी शादी अभी नहीं हुई है। उनकी उम्र अभी 24 साल है और अगले चार-पांच साल उनका शादी का कोई इरादा नहीं है। मिंटुआ के वीडियो में उनकी पत्नी का किरदार अलग-अलग कलाकार निभाती रही हैँ। आजकल सोनाली सिंह राजपूत मिंटुआ की पत्नी का रोल निभा रही हैं जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

कौन हैं मिंटुआ की पत्नी का रोल निभाने वाली सोनाली सिंह राजपूत?

मिंटुआ की पत्नी का रोल जो उनके आजकल के वीडियो में निभा रही हैं उनका नाम है सोनाली सिंह राजपूत। सोनाली एक एक्ट्रेस हैं और अपना काम उन्हें बहुत ही अच्छे तरीके से आता है। सोनाली सिंह राजपूत शादीशुदा हैं और वह बताती हैं कि मिंटुआ की पत्नी का रोल निभाने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं आती है क्योंकि मिंटुआ के वीडियो बिल्कुल साफ-सुथरे होते हैं। वह आसानी से अपना किरदार निभा लेती हैं।

Mintuaa Bhojpuri
फोटो क्रेडिट सोनाली सिंह राजपूत/सोशल मीडिया

आपको बता दें कि मिंटुआ और सोनाली सिंह राजपूत का करीब चार महीने पहले एक वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Song Harpal Mintuaa) भी रिलीज किया गया था जिसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

क्या मिंटुआ के वीडियो में दिखने वाली मां उनकी असली मां हैं?

जी हां, वीडियो में दिखने वाली मिंटुआ की मां उनकी रियल लाइफ की ही मां हैं। वैसे तो मिंटुआ की मां हाउस वाइफ हैं लेकिन उन्हें पहले से ही रील बनाने का शौक था। मिंटुआ की मां ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह टिकटॉक के दौर में रील बनाया करती थीं। उनके रील बनाने से ही मिंटुआ को कोरोना लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का खयाल आया था।

Mintuaa Bhojpuri
मिंटुआ के माता-पिता, फोटो क्रेडिट मिंटुआ/सोशल मीडिया

मिंटुआ के पिता एक शिक्षक हैं और मिंटुआ को पूरा सपोर्ट करते हैं। मिंटुआ के बड़े भाई भी हैं। उनका कहना है कि मिंटुआ की कामयाब से उन्हें गर्व होता है और वह चाहते हैं कि उनका भाई कामयाबी की नई बुलंदियां छूए।

मिंटुआ के वीडियो देखते हुए आप महसूस करेंगे कि वह जो दिखाते हैं वह अक्सर घरों में होता हुआ दिख जाता है। वह रोजाना की चीजों को ही अपने वीडियो में दिलचस्प अंदाज में पेश करते हैं। मिंटुआ ने दिखा दिया है कि भोजपुरी में अश्लीलता के बिना भी काफी बेहतरीन कंटेट बनाया जा सकता है। मिंटुआ अपने वीडियो कंटेंट से लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं और उन्हें भोजपुरी का कपिल शर्मा कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: bhojpuricomedy bhojpurisong Mintuaa mintuaabhojpuri minytuavideo sonalisinghrajput कौन है मिंटुआ भोजपुरी बलिया बलिया लाइव मिंटुआ भेजपुरी मिंटुआ वीडियो

Post navigation

Previous: बदल रहा है मौसम, ऐसे मौसम में डेंगू से बच कर रहना बेहद जरूरी
Next: Ballia News: पुरानी रेलवे लाइन ढाले से सरयू की बाढ़ के पानी के रिसाव से मची अफरातफरी

ये भी पढ़ें

Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026
Baghi Ballia 22 August
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा

General Desk 22 August, 2026
august-21-bagi-ballia
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

21 अगस्त 1942: बलिया में चौकीदार से कलेक्टर तक सबने हथियार डाल दिए

Central Desk 21 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.