
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं घोसी लोक सभा क्षेत्र से सांसद रहे स्व. हरि नारायण राजभर के द्वितीय पुत्र अटल राजभर (34) को सोमवार की रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
बताया गया कि अटल राजभर शाम करीब 7.30 बजे के करीब बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार-टगुनिया मार्ग पर छोटकी टगुनिया ग्राम के सामने किसी किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाईक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बाइक से गिरे और चोट लगने से अचेत हो गये।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
दुर्घटना की सूचना पाकर उनके छोटे भाई रजनीश राजभर मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद स घायल अटर राजभर को उपचार के लिए सीएचसी सीयर में दाखिल कराया। चिकित्सक ने उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
दुर्घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक मौके पर और अस्पताल पहुंच गये थे। सभी ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की. उधर पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने की कोशिश में लगी हुई है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

