Ballia-ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी, गांव में ही समस्या समाधान पर जोर

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. विकास खंड बांसडीह के केवरा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। यहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक कल्पना मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान योजना तथा पीएम सूर्य घर योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे। खंड विकास अधिकारी मनोज शर्मा ने कहा कि जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही करना है, जिससे ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

एआरओएच अंजली सिंह ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि कम प्रीमियम पर उपलब्ध ये योजनाएं दुर्घटना एवं जीवन सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र लोगों से इन योजनाओं से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अनूप त्रिपाठी, एटीएम संदीप तिवारी, कृषि विभाग के अरविंद गोस्वामी, आईसीडीएस के पुरुषोत्तम सिंह, डीसीपीएम अनीता यादव, ग्राम प्रधान सुरेश प्रजापति, सचिव दयाशंकर यादव, अनवारुल, सुरेंद्र राम, जितेंद्र गिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel