Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे,बलिया
बांसडीह, बलिया. ट्रेन और भीड़-भाड़ वाली अन्य जगहों पर मोबाइल फोन चोरी की घटनाएं बेहद तकलीफ देने वाली होती हैं क्योंकि चोरी हुए फोन आमतौर पर नहीं मिलते. लेकिन बांसडीह रोड थाना पुलिस ने चोरी गए एक नहीं 12 स्मार्टफोन बरामद कर लिये हैं औरउनके मालिकों के सुपुर्द भी किया.
पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा दर्ज 12 मोबाइल फोन की बरामदगी करते हुए उन्हें उनके स्वामियों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कुल कीमत करीब 1,67,696 रुपये बताई जा रही है।
बता दें कि बांसडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गुम हुए मोबाइल फोन की गुमशुदगी आवेदकों द्वारा थाना बांसडीहरोड पर दर्ज कराई गई थी। इसके पश्चात पुलिस द्वारा संबंधित मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल पर पंजीकृत कर ट्रेस किया गया। निरंतर प्रयासों के क्रम में पुलिस ने सोमवार को कुल 12 मोबाइल फोन बरामद किया। मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी प्रसन्न नजर आए और पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


