Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • जिले में अलग अलग सड़क हादसों में नौ लोग घायल
  • Uncategorised

जिले में अलग अलग सड़क हादसों में नौ लोग घायल

नगर के प्यारे लाल चौराहा पर मारुती कार के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. 
News Desk 7 August, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
display-media-UPDATE_700 (1)

रसड़ा/रेवती/सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय  नगर के प्यारे लाल चौराहा पर मारुती कार के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. संवरूपुर ग्राम के समीप सोमवार की सुबह बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला घायल हो गई,  जबकि नगहर गांव के ईंट-भट्ठे के समीप सोमवार की भोर में अनार की पेटियों से लदी पिकअप खाई में पलट गई. इसी क्रम में  रेवती हड़ियाकला मार्ग पर सोमवार को टेंपो पलटने से महिला सहित चार लोग घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें – भैंसे से टकराए बाइकसवार, एक की मौत, दो घायल

कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा  निवासी रामायन कुमार (30) पुत्र  उमा प्रकाश बाइक से रसड़ा  बाजार करने जा रहा था. मऊ की तरफ से आ रही मारुति कार ने रामायन को जोरदार धक्का मार दिया. जिसे रामायन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल  के लिए रेफर कर दिया.

उधर, चिलकहर क्षेत्र के संवरूपुर ग्राम के समीप सोमवार की सुबह बाइक से गिरकर एक पवित्री देवी (70) निवासी सवन घायल हो गई. इनका इलाज रसड़ा स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है. महिला अपने पुत्र के साथ बाइक से भाई को राखी बांधने जा रही थी, तभी असंतुलित होकर वह बाइक से गिर पड़ी.

इसी क्रम में रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग के नगहर गांव के ईंट-भट्ठे के समीप सोमवार की भोर में अनार की पेटियों से लदी पिकअप खाई में पलट गई. इसमें सवार चालक व खलासी बाल-बाल बच गए. पिकअप वाराणसी मंडी से अनार की पेटियों की लादकर रसड़ा व बलिया के रास्ते छपरा जा रही थी, तभी रसड़ा से पहले नहर के समीप अचानक चालक के झपकी आ जाने से पिकअप सड़क के किनारे खाई में पलट गई.

रेवती प्रतिनिधि के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेवती हड़ियाकला मार्ग पर सोमवार को टेंपो पलटने से महिला सहित चार लोग घायल हो गए. घायलों मे दो कि हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बलिया रेफर कर दिया. घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया. नगर के उत्तर टोला पुल के समीप स्थित टेंपो स्टैंड एक दर्जन सवारी के साथ टेंपो हड़ियाकला के लिए जा रही थी. इसी बीच असंतुलित होकर गड्ढे मे पलट गई. इसमें मुन्नी देवी (45) निवासी रिकनपुरा, दशरथ यादव (46) निवासी भोपालपुर, बिकू रजक (60) निवासी हडिय़ाकला, अंशु (11) निवासी गांव छाता घायल हो गए. खबर  विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक या टैप करें.

सिकंदरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सीकिया नाहर मार्ग पर शनिवार को गाजीपकड़ गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही साइकिल व बाइक आपस में टकरा गई, जिससे बाइक सवार नीतीश कुमार (22 ) व अनिल (26) घायल हो गए. नीतीश को परिवार वाले इलाज हेतु बलिया ले गए हैं. थाना क्षेत्र की सीकियां निवासी अनिल व नीतीश किसी कार्यवश बाइक से गांव से सिकंदरपुर आ रहे थे. वे जैसे ही गाजीपाकड़ गांव के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही साइकिल से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साइकिल सवार बाल बाल बाल बच गया. दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने नीतीश व अनिल को इलाज हेतु स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने नीतीश को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

Related

Tags: कासिमाबाद छपरा जिला अस्पताल नगहर प्यारेलाल चौराहा बलिया मऊ रसड़ा रेवती वाराणसी सवरूपुर सिकंदरपुर सीएचसी हड़ियाकला हादसा

Post navigation

Previous: सुलुई गांव में रंजिशन जमकर चटकीं लाठियां, आधा दर्जन घायल
Next: ढाका गांव में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला बोला, हालत गंभीर

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.