Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 31 August, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

बलिया लाइव के विजिटर की तरफ से काफी दिनों से एक डिमांड हो रही थी – हर जगह ब्लॉग पढ़ने को मिलता है, लेकिन बलिया लाइव की साइट पर ऐसा क्यों नहीं होता.

हम आपकी भावनाओं को समझ रहे थे लेकिन सीमित संसाधनों में सबसे पहले आपको खबर जरूर मिले, ऐसी हमारी कोशिश होती रही.

बहरहाल, अब हम बलिया लाइव पर ब्लॉग भी शुरू कर रहे हैं और यहां हमने एक शुद्ध देशी नाम चुना है – बतकही.

हम उम्मीद करते हैं कि ये अब नियमित रूप से आपको पढ़ने को मिलता रहेगा.

जिलाधिकारी ने किया गड़वार थाने का औचक निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शनिवार को गड़वार थाने का औचक निरीक्षण क़िया. उन्होंने थाना परिसर में पड़ी लावारिस गाड़ियों के बारे में पूछा. परिसर को साफ रखने की हिदायत दी. थाने के पीछे बन रही बिल्डिंग को भी शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने वृद्धाश्रम का भी जायजा लिया.

BREAKING NEWS – केहरपुर और गोपालपुर में गंगा के तेवर तल्ख, मची खलबली (इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक या टैप करें.

NEWS UPDATE करमानपुर गांव में बाइक चोरी – बैरिया (बलिया) थाना क्षेत्र के करमानपुर गांव में शुक्रवार की रात आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम से मधुबनी गांव निवासी वंशबहादुर सिंह की ग्लैमर मोरसाइकिल (यूपी 60 यू 5180) चोरी हो गई. पीड़ित द्वारा इस संदर्ब में बैरिया थाने में तहरीर दी गई है. 

NEWS UPDATE चारा काटने गए किसान की करेंट की चपेट में आने से मौत – बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के नरहीं गांव में शनिवार को करेंट की चपेट में आने से किसान द्वारिका राय (58) की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. द्वारिका राय के पुत्र सुदामा राय की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी कायम कर लिया है. आरोप लगाया है कि मदन गोपाल राय उनके खेत से होते हुए तार बिछाकर अपना टयूवबेल चलाते हैं. इसी बिछाए गए तार में अचानक बिजली आ जाने से पिता की मौत हो गए. गौरतलब है कि द्वारिका राय मवेशियों के लिए चारा काटने अपने खेत में गए थे. इसी दौरान हादसा हो गया. मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली.

NEWS UPDATE फंदे से लटकते मिली विवाहिता, पति समेत तीन रिपोर्ट दर्ज – गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के परसदा गांव में शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से विवाहिता संगीता पटेल (22) पत्नी संदीप पटेल उर्फ धन्नू का शव लटकता मिला. पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में संगीता के भाई दिनेश ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. संदीप पटेल की शादी गत वर्ष बलिया जिले के नरहीं निवासी हरिनारायण पटेल की पुत्री संगीता से इसी वर्ष 24 फरवरी को सरसदा गांव निवासी संदीप पटेल के साथ हुई थी.

BREAKING NEWS जिला कारागार बलिया में शनिवार की दोपहर कैदियों ने जमकर हंगामा कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ विभागीय अधिकारी कारागार में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करने में जुटे हुए हैं. जिला जेल से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कैदियों ने जेल में मिल रहे भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण हंगामा किया है. हंगामा बढ़ने लगा तो जेल प्रशासन ने बवाल को थामने के लिए पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया. इस दौरान बंदियों से प्रशासनिक अधिकारी बातचीत कर विरोध प्रदर्शन को रोकने में लगे रहे. विस्तृत ब्योरे का इंतजार है.

जल्द ही सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियम

बलिया: खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कहा कि जल्द ही यहां का स्टेडियम बेहतर स्वरूप में नजर आएगा. यह तमाम सुविधाओं से लैस होगा. शनिवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मेजर ध्यानचंद की जन्मशती समारोह मनाया गया. इसके तहत फिट इंडिया मूवमेंट के जरिए हेल्दी इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है.

जन चौपाल में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

बांसडीह: ब्लॉक के राजा गांव खरौनी स्थित जूनियर हाई स्कूल शनिवार को जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने इसकी अध्यक्षता की. उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. समाज कल्याण अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि सरकार द्वारा विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, कुटुम्ब रजिस्टर का नकल आन लाइन कर दी गयी हैं.

बांसडीह अम्बेडकर तिराहा पर 100 केबी के जले ट्रांसफार्मर न बदलने के खिलाफ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में बिजली विभाग का पुतला फूंका गया.

बैरिया के एसएचओ सुनिल त्रिपाठी ने बताया कि बैरिया में सभी डीजे संचालकों को डीजे बजाने पर सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध का नोटिस दे दिया गया है. एसएचओ ने बताया कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई कर डीजे को सीज कर लिया जाएगा.

भटके युवा सिर्फ कश्मीर में नहीं… हमारे आपके इर्द गिर्द भी हैं

अब आप वे खबरें देख सकते हैं जो ballialive.in पर लगी हुई हैं. आप इन खबरों पर टैप करके विस्तार से पढ़ सकते हैं –

सिकंदरपुर में छत से गिरकर अध्यापिका की मौत

मनबढ़ ने युवती के घर पहुंच उसके पेट में घोपा चाकू

बैरिया में सांसद नीरज शेखर का गर्मजोशी से स्वागत

सबसे पहले आप वे खबरें देख सकते हैं जो ballialive.in पर लगी हुई हैं. आप इन खबरों पर टैप करके विस्तार से पढ़ सकते हैं –

live blog news update breaking

बोलेरो ने दो बाइकों को मारी टक्कर, छह घायल

रसड़ा (बलिया): पकवाइनार के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी. बाइकों पर सवार छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. बोलेरो चालक गाड़ी सहित भाग निकला

दुबहड़ और बैरिया में सांसद नीरज शेखर का शानदार स्वागत

दुबहड़/बैरिया: जिले के दुबहड़ और बैरिया इलाके के गांवों-कस्बों के लोगों ने सांसद नीरज शेखर का शानदार स्वागत किया. नारों और आतिशबाजी के बीच नेताओं-कार्यकर्ताओं के अलावा इलाके के लोगों ने सांसद को माला पहनाया.

रोटरी क्लब ने स्कूल को लिया गोद

दुबहड़(बलिया) : रोटरी क्लब बलिया ने हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट अभियान के तहत दुबहड़ प्राथमिक विद्यालय शिवपुर दीयर को सत्र 2019 -1920 के लिए गोद लिया गया. क्लब के पदाधिकारियों ने विद्यालय के विद्यार्थियों को पानी पीने का बॉटल, पेंटिंग कलर तथा फल वितरित किये.

अफवाह से बचने और हिंसा न फैलाने की अपील

बांसडीह: डीजीपी के आदेश पर बच्चों की चोरी और अफवाहों की बाबत इंस्पेक्टर गगन राज सिंह ने स्कूली बच्चों को जागरूक किया. उन्होंने बताया कि यह बच्चों और अभिभावकों के मन से भय को निकालने का एक प्रयास है. उन्होंने बताया कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने और हिंसा फैलाने के मामले में अब तक 83 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

SDM के बांसडीह दफ्तर में अर्दली को पीटा,दो हिरासत में

बांसडीह: SDM अन्नपूर्णा गर्ग के अर्दली को कुछ गलत लोगों ने पीट दिया जब वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल थी. तहसीलदार गुलाब चंद्रा की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. उनमें से दो लोगों को हिरासत में ले लिया.

अनुदेशक पुष्पेंद्र का इलाज के दौरान निधन

बलिया: BHU अस्पताल में भर्ती कम्प्यूटर अनुदेशक पुष्पेंद्र कुमार का गुरुवार रात को निधन हो गया. वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे. इस घटना से सभी अनुदेशक शिक्षकों मे शोक है.

बलिया LIVE विजिट करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. जब भी कामकाज और दूसरी व्यस्तताओं से फुरसत मिले, बलिया LIVE एक बार जरूर विजिट करें. शुक्रिया. Have a Nice day!

Related

Tags: SDM दुबहड़ नीरज शेखर बांसडीह बैरिया रसड़ा स्कूल

Post navigation

Previous: भटके युवा सिर्फ कश्मीर में नहीं… हमारे आपके इर्द गिर्द भी हैं
Next: व्रत कइनि भूखनि कइगो सोमार ए भोला, तब पइनि अइसन दुल्हा दिलदार ए भोला

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.