Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 12 September, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
news update ballia live headlines
नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

ब्रेकिंग न्यूज़

अपनी बेगम से कहा-तीन तलाक और चलते बना, अब कोई पुरसाहाल नहीं बैरिया (बलिया)। न्यायालय के बरामदे में बैठी अपनी पत्नी के सामने आकर वह तीन तलाक बोला और चलते बना. पीड़िता जब चीखने चिल्लाने लगी तो परिजन मौके पर पहुंचे, मगर वह नदारद था. इसके बाद पीड़िता एफआईआर दर्ज करवाने के लिए अपने पिता और भाई के साथ जूते घिस रही है. एक जिला एक उत्पाद थीम पर इनवेस्टर समिट 27 सितंबर से बलियाः एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत शहर के टाउन हाल में 27 व 28 सितंबर को उद्यम समागम (इनवेस्टर समिट) का आयोजन होगा. इसमें औद्योगिक विकास के जरिए बेरोजगारों को स्वरोजगार और रोजगार पैदा करने के बारे में बताया जायेगा. इसमें बड़े उद्योगपतियों को आमंत्रित कर यहां उद्योग धंधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. भ्रष्ट अधिकारियों के लिए सिरदर्द हूं : विधायक बैरिया: अधीक्षण अभियंता प्रकरण पर बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कहा कि उन्होंने कोई गाली-गलौज नहीं की. बातचीत के क्रम में विधायक ने बताया कि उन्होंने अधिकारी पर दबाव बनाने की कोशिश जरूर की. कोषागार कर्मियो का कार्य बहिष्कार जारी बलिया: कोषागार कर्मियों ने दूसरे दिन गुरुवार को भी काली पट्टी बांधकर दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक दो घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया. सभी ने एक ” एक ही मांग एक ही नारा, सचिवालय की समानता अधिकार हमारा” का नारा बुलंद किया. देर रात तोड़ा बिजली की मांग पर तीन दिन से जारी अनशन बांसडीह : बिजली की अघोषित कटौती दूर करने और जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर जारी अनशन देर रात लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया. एसडीएम के अलावा विभागीय अधिकारियों ने अभिजीत को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. UNCCD के चौदहवें COP के लिए रिसेप्शन होस्ट करेंगी दीया मिर्जा पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन पर लोगों के लिए एक आवाज़ रही दीया मिर्ज़ा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए अथक प्रयास किया है. इस वर्ष भी जलवायु परिवर्तन और मरुस्थलीकरण के सबसे महत्वपूर्ण सम्मेलनों में से एक का आयोजन सोमवार को राजधानी दिल्लीर में होगा. कोषागार कर्मियों ने दो घंटे किया कार्य बहिष्कार,धरना बलिया: कोषागार कर्मियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर अपना आंदोलन शुरू किया. इसके बाद मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह को अपने मांगपत्र के साथ ज्ञापन सौंपा. उप्र कोषागार संघ के प्रांतीय संगठन के आवाह्न पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया है. बिजली कटौती से लोग परेशान सिकंदरपुर: बिजली कटौती से आम लोग परेशान हैं. शहर से लेकर गांव तक वही हाला है. इसको लेकर लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि जब विभाग समय से बिजली बिल वसूल रहा है तो पूरी सप्लाई क्यों नहीं दे रहा है. घाघरा नदी उफनने से कई एकड़ खेत डूबे, किसान परेशान सिकंदरपुर: तहसील क्षेत्र के खरीद के दियारे में घाघरा नदी फिर उफनने लगी है. घाघरा नदी के कटान से कई एकड़ खेती की जमीन 24 घंटे में कटकर नदी में समा गयी है. वहीं एक दिन पहले तक पानी स्थिर होने से कटान में कुछ कमी भी आई थी लेकिन अचानक कटान बढ़ने से कृषि योग्य भूमि कट कर घाघरा में समाती जा रही है. इससे किसान मुश्किल में पड़ गये हैं. उनका कहना है कि प हले से ही कटान होने से उनके मवेशियों को भी खिलाने के लिए चारे की व्यवस्था करना बड़ा मुश्किल हो गया है. लगातार कटान से किसानों के सहमे हुए हैं. प्रेरणा ऐप के खिलाफ मुखर हुए शिक्षक सिकन्दरपुर: स्थानीय जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में स्थित बीआरसी पर शिक्षकों ने प्रेरणा ऐप के विरोध में धरना प्रदर्शन किया. प्रेरणा एप सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुरजोर तरीके से आवाज बुलंद की. उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि आज हमें शिक्षकों के सम्मान बचाने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है. तीन किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार बैरिया: सुरेमनपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र प्रताप दुबे ने अपनी टीम के साथ दो लोगों को तीन किलो गांजा के साथ सुरेमनपुर स्टेशन तिराहा से गिरफ्तार कर लिया. दोनों डेढ़-डेढ़ किलो गांजा लेकर ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे थे. कटान में डूबे स्कूलों के विद्यार्थी परेशान बैरिया: गंगा व घाघरा के कटान में डूबे एक दर्जन विद्यालयों के भवन दोबारा नयी जगहों पर नहीं बनने से विद्यार्थी भटक रहे हैं. वहीं इन विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों से संबद्ध कर बेसिक शिक्षा विभाग चुप बैठ गयी है. प्रेरणा ऐप लागू करने के विरुद्ध टीचर्स ने नारे लगाये बैरिया : परिषदीय विद्यालयों में प्रेरणा ऐप लागू करने के विरुद्ध शिक्षा क्षेत्र बैरिया के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बुधवार को बीआरसी प्रांगण में बैठक कर सरकार से इसे वापस लेने की मांग की. उन्होंने सरकार के विरुद्ध नारे लगाए. बलिया, मनियर और रेवती जाने वाले मार्गों को किया जाम बांसडीह: कई माह से अघोषित विद्युत कटौती से नाराज बांसडीह क्षेत्र के लोग सोमवार से आमरण अनशन पर हैं. बिजली विभाग के खिलाफ लगातार तीन दिनों से चल रहे आमरण अनशन में बुधवार को सुबह ही बांसडीह सप्तर्षि द्वार के पास बांसडीह-बलिया, बांसडीह-मनियर और बांसडीह-रेवती मार्गों को जाम कर दिया. समस्याएं सुन मंत्री ने दूर करने के दिये निर्देश अपने आवास पर प्रदेश के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने जनता की समस्याएं सुनीं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तुरंत दूर करने के निर्देश दिये. हालांकि सुबह से ही उनके घर पर आने वालों का तांता लगा रहा. टेंपो पलटने से दो महिला समेत तीन घायल  रसड़ा : पकवाइनार के पास टेंपो के पलटने से दो महिलायें और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए. रसड़ा की तरफ आ रहा टेंपो पकवाइनार के पास बेकाबू होकर पलट गया. घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना के मॉडल लोकार्पण नगरा : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ब्लाक परिसर में बने मॉडल आवास का जिला विकास अधिकारी शशिमौली मिश्र ने लोकार्पण किया. इसके बनने में 1.20 लाख रुपये की लागत आयी है. DDO ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को आवास देना चाहती है. विकास के मामले में प्रदेश सरकार फेल बलिया: अघोषित बिजली कट को लेकर बांसडीह चौराहा पर विभाग के खिलाफ अनशन मंगलवार को भी जारी रहा. युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने समर्थन कहा देकर कहा कि विकास के मामले सरकार पूरी तरह असफल रही. बस-ट्रक की टक्कर में दर्जन लोग घायल इंदरपुर: बलिया-नगरा मुख्य मार्ग पर बलेसरा मोड़ के पास देर शाम रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में चालक सहित दर्जनभर लोग घायल हो गए. इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया. घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. नगर पंचायत की जांच में जुटी टीम मनियर : नगर पंचायत मनियर में जारी अनियमितता की शिकायत पर की गयी जांच का इलाके में चर्चा हो रही है. संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गुंजाइश है. जांच टीम के सदस्य पंचायत कार्यालय पर पहुंच संबंधित शिकायत की गहन जांच की. इस दौरान पौधारोपण, शौचालय, परशुराम कुंड और शवदाहगृह पर भी नजर डाली. 80 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार मनियर : पुलिस ने मनियर से बोलेरो में ले जायी जा रही 80 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना था कि शराब नदी के रास्ते बिहार ले जाने की ताक में थे. अपर आयुक्त के आने की खबर से बेचैनी नगरा (बलिया) : अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार की टीम के 12 व 13 सितंबर को जिले में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण करने आने की खबर को लेकर नगरा ब्लाक में बेचैनी तेज हो गई है. सभी अपने-अपने रिकॉर्ड सुधारने में लग गये हैं. कटान से लोगों में दहशत बैरिया: गंगा के कटान से कई इलाकों के लोग दहशत में हैं. उस पार नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुआल छपरा के सामने गंगा में कटान से उनके अस्तित्व मिटने का खतरा पैदा हो गया है. तटवर्ती इलाकों से लोग जाने लगे हैं. बैरिया के विधायकस सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह इन गांवों को बचाने के काम शुरू करने के लिए धनराशि मंजूर करने का आग्रह करेंगे. ट्रैफिक नियम पालन और बेहतर व्यवस्था जरूरी, बलिया: ट्रैफिक नियमों के पालने के लिए टाउन हॉल के बापू भवन आयोजित कार्यशाला में लोगों से सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गयी. नए मोटर एक्ट भी इसकी एक कड़ी है. कार्यशाला समाजसेवी और व्यापारी शामिल हुए.उन्होंने कहा कि व्यवस्था भी तकलीफदेह नहीं होनी चाहिए. विकास के लिए शिक्षा और धन जरूरी रसड़ा : लखनेश्वर विश्वकर्मा सेवा समिति की ओर से श्रीविश्वकर्मा मंदिर में स्वजातीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मिठाईलाल शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक और आर्थिक हालात मजबूत होने पर ही विकास संभव है. उन्होंने कहा कि हमें संगठित भी होना होगा. लापरवाही के कारण बदहाल है एएनएम सेंटर नरहीं : जिम्मदार लोगों की लापरवाही से ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैयाकराने के लिए सरकार की मदद बेकार साबित हो रही है. यहां के सीएचसी नरहीं अंतर्गत चलने वाले एएनएम सेंटरों का भी यही हाल है. सियार के काटने कई घायल नगरा : इलाके के छह-सात गांवों में एक सियार ने काफी उत्पात मचाया. उसने कई लोगों काट-नोंच कर जख्मी कर दिया. सभी का इलाज पीएचसी में चल रहा है. मुख्यमंत्री आवास के पात्र चुनने की सरगर्मी बढ़ी बांसडीह रोड : राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा की जा रही है. इसके तहत पात्रों के चुनाव की प्रक्रिया में सरगर्मी आ गयी है. इसके प्रमुख पात्र कालाजार पीड़ित होंगे. DM के आदेश पर भी चौबेछपरा नहीं आयी डाक्टरों की टीम मझौवां (बलिया) : ग्राम पंचायत गंगापुर के तिवारी टोला में अगस्त में आर्सेनिक से हुई दो मौतों पर DM के आदेश के बाद भी डाक्टरों की टीम अब तक नहीं पहुंची है. निर्देश के बावजूद डाक्टर की टीम आज तक पीड़ितों के पास नहीं पहुंची. बिना सचिव के फैल रही गंदगी, विकास कार्य ठप इंदरपुर : सचिवों के तबादले के बाद से चिलकहर के गांवों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं. तबादले के बाद से अब तक ज्यादातर ग्राम सभाओं में नए सचिव तैनात नहीं किये गये हैं.गांवों की नालियों में भी गंदगी जमा हो रही है. स्कूलों में कैंप लगा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की मांग दोकटी : इलाके के लोगों ने प्रशासन से स्कूलों में कैंप लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की मांग की है. इससे लाइसेंस के इच्छुक युवकों को परेशान भी नहीं होना पड़ेगा. RPF ने की स्टेशन और प्लेटफॉर्म की सफाई रसड़ा :सफाई पखवारे में रेलवे द्वारा जारी सफाई अभियान के तहत RPF ने खुद स्टेशन और प्लेटफॉर्म की सफाई की. प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों से भी स्वच्छता अपनाने की अपील की. शवदाह गृह की जमीन अवैध कब्जे से मुक्त इंदरपुर : ग्राम सभा कैथी में शवदाह गृह को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया गया है. रसड़ा के ADM ने वहां फोर्स के साथ जमीन को खाली कराया. बाढ़ घटते ही निकल गयी अफसरों की टीम दया छपरा: दुबे छपरा रिंग बंधा के गंगा में समाने के बाद तीन दिनों तक प्रशासन की टीम पानी रोकने के उपाय में लगी रही. तीसरे दिन कटान रुकते ही प्रशासन द्वारा भेजी गयी टीम भी वहां से विदा हो गयी. इलाके के लोग सहमे हुए हैं.

और भी…

बिजली का खंभा गिरने से दो बच्ची घायल, एक की मौत बैरिया: दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा गांव में ताजिया देखने जा रही बेचन छपरा गांव दो सगी बहनों के ऊपर बिजली का खंभा टूटकर गिर गया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस और परिवार वाले दोनों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां एक की मौत हो गई. दूसरे का इलाज चल रहा है. कोषागार कर्मियों का आंदोलन शुरू बलिया: कोषागार के कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन बुधवार से शुरू हो जायेगा. उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में मुख्य कोषाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. मवेशी चोरी से परेशान लोग मिले विधायक से मवेशी चोरी से परेशान पशुपालकों ने सोमवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के आवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा. बाजे और नारों के साथ शान से लेकर चले ताजिया,शाम को दफन सहतवार : नगरपंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रो में मुहर्रम का जुलूस गाजे बाजे और या हुसैन के नारों के साथ शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गया. इसके लिए सहतवार थानाध्यक्ष अनिल तिवारी के नेतृत्व मे सहतवार के पुलिस महकमे ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रखा था. पंचायत चुनाव का भी असर दिखा मुहर्रम के जुलूस में बैरिया: मातमी त्योहार मुहर्रम के मौके पर पंचायत चुनाव का असर भी देखा गया. पंचायत चुनाव में संभावित प्रधान पद के प्रत्याशी ताजिया जुलूस में हरी पगड़ी बांधकर अगवानी करते दिखे. बिजली कटोती के खिलाफ आमरण अनशन जारी, विभाग का पुतला फूंका बांसडीह:बिजली की बदहाली के खिलाफ आमरण अनशन अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में दूसरे दिन भी जारी रहा. इस दौरान युवाओं ने बिजली विभाग का पुतला जलाया. मुहर्रम परअंगारों पर चल मातमपुरसी सहतवार:पैगम्बर हजरत मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर मुहर्रम की नौवीं तारीख की रात ११ बजे चकमिरान हुसैनाबाद में अंगारों पर चलकर मुस्लिम भाइयों ने मातमपुरसी की. मोहर्रम की दसवीं तारीख पर मातमी जुलूस निकाला सिकन्दरपुर:मोहर्रम की दसवीं तारीख पर मंगलवार को सुबह मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में इमाम हुसैन की याद में मातम मनाया गया. स्टेटमेंट कम फिटमेंट शिविर का आयोजन 22 सितंबर को जनपद के हाथ से दिव्यांग लोगों को कृत्रिम हाथ लगाने के लिए स्टेटमेंट कम फिटमेंट कैंप 22 सितंबर को लगाया जा रहा है. यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने दी. पल्स पोलियो पर बैठक 12 सितंबर को बलिया:कलेक्ट्रेट सभागार में DM भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में पल्स पोलियो कार्यक्रम 15 सितंबर तथा नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक 12 सितंबर को अपराह्न तीन बजे बुलायी गयी है. सभी संबंधित अधिकारी उक्त बैठक में समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें. राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्री ट्रायल बैठक बलिया:दीवानी न्यायालय में 14 सितम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिये दीवानी न्यायालय में प्री ट्रायल बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विशेष अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्ण स्वरूप धर द्विवेदी ने की. कश्‍मीर समस्या को बखूबी उकेरा है इमरान और दीया के वेब शो ने अनुच्‍छेद 370 हटाये जाने के बाद बॉलीवुड ने जिस गर्मजोशी से इस कदम का स्‍वागत किया और कहा कि अब वहां के हालत बदलेंगे. लेकिन बॉलीवुड, कश्‍मीर और वहां के कन्फ्लिक्‍ट से कितना वाकिफ है, ये सवाल उठता है. ऐसे में दीया मिर्जा, इमरान हाशमी और राजीव खंडेलवाल के वेब शो से बॉलीवुड के फिल्ममेकरों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. मनोरंजन का जखीरा है फिल्‍म ‘लल्‍लू की लैला’, जरूर देखें : निरहुआ भोजपुरी सुपर स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने अपनी आने वाली कॉमेडी थ्रिलर फिल्‍म ‘लल्‍लू की लैला’ को मनोरंजन का जखीरा बताया. यह फिल्‍म इस सप्‍ताह 13 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी. 10 सितम्बर को बलिया आएंगे मंत्री आनंद स्वरूप बलिया: संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला 10 सितम्बर को उत्सर्ग एक्सप्रेस से बलिया आएंगे. मंगलवार और बुधवार को क्षेत्रीय भ्रमण और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद का कार्यक्रम जनपद-बलिया के कैम्प कार्यालय से जारी होगा. जिलाधिकारी को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन बलिया: जनपद की ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने जिलाधिकारी के जरिये उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा है. ज्ञापन के जरिये जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड कुंभी गोला में कार्यरत नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारी स्वर्गीय त्रिवेंद्र कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले ग्राम प्रधानों, ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों तथा भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के नेताओं सहित तहसीलदार गोला को गिरफ्तार कर मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की है. डेढ़ लाख की लागत से बनी 40 फीट ऊंची ताजिया दुबहर:क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती पश्चिम टोले में मोहर्रम के अवसर पर मुसलमान भाइयों ने लगभग 40 फीट ऊँची ताजिए का निर्माण डेढ़ लाख की लागत से कराया है. लापरवाही पर DM की फटकार, निलंबन पत्र भेजने की चेतावनी बलिया: DM भवानी सिंह खंगारौत ने बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. सेवा प्रदाता से जुड़ी कार्यवाही में लापरवाही पर वित्त एवं लेखाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) रामनगीना को निलंबित करने पत्र भेजने को कहा. निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी. प्रदेश के 25 हजार होमगार्ड्स पर छंटनी का खतरा लखनऊ : प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 25,000 होमगार्डों की तैनाती ख़त्म करने पर विचार कर रही है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए सरकार ने होमगार्ड्स को यूपी पुलिस के सिपाही के बराबर दैनिक भत्ता देने पर सहमत हो गई है. लेकिन होमगार्ड्स के वेतन और एरियर पर होने वाले अतिरिक्त खर्च के भार को ख़त्म करने के लिए करीब 25 हजार होमगार्ड्स की सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं. चितबड़ागांव स्टेशन को विकसित करने DRM को सौंपा पत्र बलिया: नगर पंचायत चितबड़ागांव के पूर्व चेयरमैन आदित्य नारायण कनकन ने चितबड़ागांव को विकसित करने के लिए DRM वाराणसी को पत्र सौंपा. इस संबंध में रेलमंत्री, चेयरमैन रेलवे बोर्ड विनोद यादव, सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह और राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर को एक आवेदन दिया गया था. ‘समाज के लिए उपयोगी हो शिक्षा’ माल्देपुर(बलिया): इलाके के नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आचार्य विकास वर्ग एवम् विद्वत गोष्ठी आयोजित किये गये. मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा.एलजे सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के लिए उपयोगी होनी चहिये. अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आमरण अनशन बांसडीह : अघोषित बिजली कटौती और नगर पंचायत के जर्जर बिजली तारों को लेकर लोग आमरण अनशन पर बैठ गए. बाइक और ई-रिक्शे की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल बांसडीह(बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के पांडेय के पोखरा पर बाइक व रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उनमें से एक की मृत्यु जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. 5 बाइकों सहित 6 वाहन चोर गिरफ्तार रसड़ा: कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा मोड़ के पास पिछली रात पुलिस ने 5 बाइकों सहित 6 वाहन चोरों को घर दबोचा. 223 गरीब-मेधावी विद्यार्थियों को किताबें बांटीं बैरिया : आचार्य जेबी कृपलानी इंटर कॉलेज जमालपुर में विद्यालय के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय नागेंद्र सिंह की छठी पुण्यतिथि मनाई गई. श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज सुदिष्टपुरी और आचार्य जेबी कृपलानी इंटर कॉलेज जमालपुर के 223 गरीब और मेधावी विद्यार्थियों में किताबें बांटी गयीं. आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए 92 छात्राओं का नामांकन भी किया गया. कटान की रफ्तार घटने से लोगों को राहत मझौवां : गंगा के कटान की रफ्तार घटने से तटवर्ती दुबेछपरा, उदईछपरा, गोपालपुर, केहरपुर, अवशेष चौबेछपरा, सोनारटोला, बनिया टोला के लोगों को राहत मिली है. इलाके के विधायक ने स्थाई समाधान का आश्वासन दिया. इलाज के लिए परिवार ने PM और CM से मांगी मदद रतसर : महंगी जांच और दवा के कारण गड़वार के जनऊ पुर के नन्दजी स्वर्णकार (66) ने PM और CM को मदद के लिए लिखा है. नन्दजीके कुल्हे की हड्डी पिछले दिनों टूट गयी थी. डिजिटल हस्ताक्षर के कारण विकास अटका दोकटी : डिजिटल हस्ताक्षर व पंचायत एप के कारण पंचायतों में हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं. विकास कार्य अटक गये हैं. संत गणिनाथ की जयंती शोभायात्रा निकाली नगरा (बलिया) : संत गणिनाथ सेवा संस्थान द्वारा कुल गुरु संत गणिनाथ जी की जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में हाथी, घोड़े और अनेक लोग शामिल थे. दलित बस्ती के सड़क किनारे से कूड़े हटाये फेफना (बलिया) : स्वच्छता अभियान के तहत केशरी शिक्षण-प्रशिक्षण सेवा संस्थान ने फेफना दलित बस्ती में सफाई की. फेफना-गड़वार मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिग के पास सड़क की दोनों तरफ से कूड़े हटाये. सिलेंडर की होम डिलीवरी पर ज्यादा वसूली सागरपाली (बलिया) : उज्ज्वला योजना के तहत गैस एजेंसी वाले सिलेंडर घर पहुंचाने के लिए अधिक पैसा वसूल रहे हैं. एजेंसियों के रखे युवक हर सिलेंडर की होम डिलीवरी पर 40 से 50 रुपये लेते हैं. कर्बला शहीदों की याद में निकाला जुलूस रसड़ा (बलिया) : मातमी पर्व मुहर्रम के तहत कार्यक्रमों में सातवीं मुहर्रम के दिन शिया समुदाय द्वारा शहीद हजरत कासिम इब्ने इमाम हसन की मेंहदी और ताबूत का जुलूस निकाला. जुलूस मे कर्बला के शहीदों के लिए नारे भी लगाये. फर्जी दस्तावेजों की शिकायत पर शिक्षक बर्खास्त बलिया : बीएसए सुभाष गुप्ता ने रेवती में तैनात बिसौली के शिक्षक नारायण जी यादव की सेवा नियुक्ति तिथि से समाप्त कर दिया है. जांच अधिकारी ने बताया है कि उपलब्ध बीएड का अंकपत्र तथा शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए बीएड के अंकपत्र के अंकों में समानता नहीं है. तीन तलाक पर पत्नी ने की थाने में शिकायत बलिया : कोतवाली पुलिस ने तीन तलाक मामले में चोकैंड की कनीज फातमा की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार कनीज फातमा की शादी उसी गांव के महताब आलम के साथ वर्ष 2004 में हुई थी. डांस यूपी डांस सिंग यूपी सिंग का हुआ ऑडिशन बलिया। भविष्य दीप कला केंद्र द्वारा आयोजित डांस यूपी डांस सिंग यूपी सिंग का ऑडिशन गोल्डेन विंग स्कूल अपरिमिता संस्थान पर संपन्न हुआ. छात्रवृत्ति हेतु 10 सितम्बर तक करे आवेदन बलिया। जनपद के समस्त राजकीय/शासकीय एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के पूर्वदशम कक्षा 9-10 के छात्र/छात्राओं हेतु छात्रवृत्ति भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित है. कराटे प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहा बलिया जनपद  बलिया। स्पोर्ट्स सो तो कान कराटे फेडरेशन आप यूपी के तत्ववधान में 12वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी के सारनाथ में किया गया. इस प्रतियोगिता में बलिया सो तो कान कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में अपने आयु वर्ग में मैडल जीते. फिजियोथेरेपी से कई शारीरिक तकलीफों से निजात संभव बलिया। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस जिला चिकित्सालय में रविवार को फिजियोथेरेपिस्ट जिला दिव्यांगजन पुर्नवास केंद्र पर डॉ0 अश्वनी कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मउ जा रही ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत रसड़ा(बलिया): मऊ रेलवे मार्ग पर गढ़िया पावर हाउस के सामने 20 वर्षीय बहरे युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई में जुट गयी. कटान से सैकड़ों एकड़ परवल के खेत गंगा में डूबे बैरिया :नौरंगा ग्राम पंचायत में गंगा की उतरती लहरों का कहर खेतों पर टूट रहा है. पिछले 1 सप्ताह से हो रहे कटान में सैकड़ों एकड़ परवल का खेत गंगा में समा चुके हैं. गंगा पार के इस इलाके में बाढ़ व कटान रोधी कोई भी कार्य नहीं हो रहा है. लोगों का कहना है कि डीएम को सूचना दी गई है लेकिन वह नहीं आए. अस्पताल में डाक्टर और जांच मशीनें नहीं,लोग परेशान दुबहर: क्षेत्र के लोगों ने जनपद के जिला चिकित्सालय की बदहाली और चिकित्सा व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की. मंगल पांडे विचार मंच की अखार ढाले पर हुई बैठक में अध्यक्ष कृष्ण कांत पाठक ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के चार सांसद, दो मंत्री एवं तीन विधायक हैं. फिर भी जिला के अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर बहाल नहीं हुए और न ट्रामा सेंटर विधिवत चालू किया जा सका.वहीं, अनेक कीमती जांच मशीनें धूल फांक रही हैं. खाकी बाबा मुफ्त क्विज प्रतियोगिता में सोहन प्रथम बैरिया(बलिया): तहसील क्षेत्र के गोन्हियाछपरा गांव के खाकी बाबा आश्रम में आयोजित नि:शुल्क क्विज प्रतियोगिता में प्रीतम छपरा निवासी सोहन पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, दयाछपरा के सूर्यभान निषाद द्वितीय और देवकीछपरा को शुभम कुमार वर्मा को तीसरा पुरस्कारमिला. प्रतियोगिता में 130 छात्रों ने भाग लिया था. प्रतिबंध के लिए पाकिस्तान को ढाल बनाना बेमानी धारा 370 हटाये जाने के करीब एक माह बाद NSA अजित डोभाल मीडिया से मुखातिब हुए. डोभाल ने J&K के नेताओं की नजरबंदी को न्यायसंगत ठहराते हुए ‘सुरक्षात्मक’ कदम बताया. बहरहाल, मामला इतना उलझ चुका है कोई भी इसपर दावे के साथ कुछ नहीं कह सकता. Trailer Launch : कीर्ति आजाद की फिल्‍म ‘किरकेट – बिहार के अपमान से सम्‍मान तक’ का ट्रेलर जारी बॉलीवुड में क्रिकेट और क्रिकेटरों के जीवन एक से एक फिल्‍में बनी, जिन्‍हें लोगों ने बेहद पसंद भी किया. इन दिनों 1983 वर्ल्‍ड कप जीत पर रणवीर सिंह एक फिल्‍म लेकर आ रहे हैं और अब उसी विश्‍व विजेता टीम के खिलाड़ी रहे कीर्ति आजाद भी एक फिल्‍म ‘किरकेट – बिहार के अपमान से सम्‍मान तक’ लेकर तैयार हैं, जिसका ट्रेलर पिछले दिनों एक समारोह के दौरान रिलीज किया गया. जेवर चोरी मामले में मुख्यमंत्री को लिखा सुखपुरा: स्थानीय चट्टी पर एक ज्वेलरी की दुकान से 100 ग्राम गहना चोरी होने के बाद पीड़ित दुकानदार एक सप्ताह से थाने का चक्कर लगा रहा है. इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे नाराज पीड़ित ने मुख्यमंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कार्रवाई की गुजारिश की है.

[पूरी खबर पढ़ें]

 

Related

Tags: कटान कोषागार घाघरा नदी जाम बलिया बहिष्कार बिजली सिकंदरपुर स्कूल

Post navigation

Previous: कमांडर और पिक अप टक्कर में 7 घायल, 3 गंभीर
Next: उद्यमियों की समस्याएं जल्द सुलझाने कहा DM ने

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.