Ballia-घटिया निर्माण की शिकायत पर विधायक सड़क के निरीक्षण को पहुंचे, बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में तेलमा से तिरनई मार्ग पर सिंचाई विभाग द्वारा बन रही पिच सड़क की गुणवत्ता को लेकर उठी शिकायतों के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं।

सोमवार को क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने बिना सूचना दिए स्थल पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

निरीक्षण के दौरान विधायक ने सड़क की खराब गुणवत्ता पर कड़ी नाराज़गी जताई। जांच में पाया गया कि निर्माण स्थल पर सड़क की सही तरीके से सफाई नहीं कराई गई थी, साथ ही इमल्सन का छिड़काव भी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया था। इसके चलते गिट्टी के लेपन की पकड़ कमजोर मिल रही थी, जो सड़क की दीर्घायु और मजबूती पर सवाल खड़ा करता है।

विधायक हंसू राम ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मानकों से समझौता पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई तय है।

विधायक ने कहा,जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क निर्माण जैसे कार्यों में छोटी से छोटी त्रुटि भी स्वीकार नहीं की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने विधायक द्वारा तत्काल निरीक्षण और सख्त रुख अपनाने को सकारात्मक पहल बताते हुए उम्मीद जताई कि अब सड़क मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता में तैयार होगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE