Ballia-श्रावण मास में बेल्थरारोड क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर मीट-मांस बिक्री पर प्रतिबंध

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. श्रावण मास में आदर्श नगर पंचायत बेल्थरा रोड प्रशासन की तरफ से नगर क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर मछली, मांस एवं मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक नगर पंचायत क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार के मीट, मांस एवं मछली की बिक्री की अनुमति नहीं होगी।

अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास की धार्मिक आस्था एवं जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया गया है। नगर पंचायत प्रशासन ने सभी दुकानदारों एवं व्यापारियों से आदेश का पालन करने की अपील की है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध के दौरान यदि कोई आदेश की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर पंचायत की टीम लगातार निगरानी करेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए चिकित्सकीय कैम्प

बेल्थरारोड. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु यहां ब्लाक संसाधन केन्द्र सीयर में मंगलवार को चिकित्सकीय कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 20 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया। चिकित्सकीय टीम में डा उमर अख्तर अस्थिरोग विशेषज्ञ, डा धर्मेन्द्र कुमार नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं डा बीनू कुमारी मानो विज्ञानी शामिल रहे। यह आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील कुमार चौबे की देख रेख में संपन्न हुआ।

इस आयेाजन में विशेष शिक्षक श्रीनिवास तिवारी, अजय कुमार मौर्य, मनोज कुमार एवं अमरजीत सिंह का विशेष रूप से सहयोग रहा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.