Ballia-राजस्व विभाग ने शुरू किया आधुनिक सर्वेक्षण, खेत की रोवर मशीन से सटीक पैमाइश

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह तहसील में राजस्व कार्यों को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। तहसीलदार नितिन कुमार सिंह की निगरानी में मंगलवार को मौजा बघौली स्थित आराजी नंबर-65 की रोवर मशीन से सफलतापूर्वक पैमाइश की गई।

पैमाइश के दौरान आधुनिक रोवर मशीन से खेत की सीमाओं का सटीक निर्धारण करते हुए क्षेत्रफल की गणना की गई। इसके बाद प्राप्त आंकड़ों का राजस्व अभिलेख (खतौनी) से मिलान कर पुष्टि की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस तकनीक से पैमाइश कम समय में अधिक शुद्धता और पारदर्शिता के साथ संभव हो रही है, जिससे भूमि विवादों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।

उपजिलाधिकारी पुष्कर मिश्रा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व विभाग में आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है। रोवर मशीन के सफल प्रयोग के बाद जल्द ही उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-24 के अंतर्गत होने वाली पैमाइश भी इसी तकनीक से कराई जाएगी, जिससे आमजन को त्वरित और निष्पक्ष राजस्व सेवाएं मिल सकेंगी।

तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने कहा कि रोवर मशीन से पैमाइश में समय और श्रम की बचत होने के साथ-साथ माप की शुद्धता भी काफी बढ़ जाती है। इससे सीमांकन संबंधी विवादों का समाधान अधिक विश्वसनीय ढंग से किया जा सकेगा।

पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार रजनीश, क्षेत्रीय लेखपाल चंदन राय, सौरभ पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, बसंत सिंह सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बांसडीह तहसील में रोवर मशीन का यह सफल प्रयोग राजस्व विभाग के डिजिटलीकरण और आधुनिक कार्यप्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel