बलिया. नगरा थाना अंतर्गत निछुवाडीह निवासी अमरजीत यादव की गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया. शौच के लिए बछड़े के शरीर में पूर्ण विकसित अंग ही नहीं था यानी शौच का रास्ता ही बंद था. इसलिए बछड़े की सर्जरी करनी पड़ी.
एनिमल एंबुलेंस सेवा से जुड़े डॉक्टर अभय सिंह ने मौके पर ही पहुंच कर सर्जरी के जरिये बछड़े के लिए शौच का रास्ता बनाया. डॉक्टर अभय सिंह के मुताबिक, चार-पांच दिन की देखभाल के बाद बछड़ा पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएगा.
गाय के मालिक अमरजीत यादव मानते हैं की सीयर ब्लॉक की 1962 एनिमल एंबुलेंस सेवा ने उनके बछड़े को नयी जिंदगी दी है.
-
आशीष दुबे की रिपोर्ट
