Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के दोथ सोनाडीह गांव में पूर्व सीआरपीएफ जवान अमरेश बहादुर सिंह हत्याकांड में वांटेड 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी गिरीशचन्द्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बुधवार को जन सहयोग की अपील जारी की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। बताते चलें कि गिरीश इस मामले में मंगलवार को सरेंडर कर चुके आरोपी रामकरन सिंह का पिता है.
पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर 2026 को दोथ सोनाडीह में अमरेश बहादुर सिंह पुत्र स्वर्गीय जितेन्द्र सिंह की हत्या की घटना के संबंध में उभांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में गिरीशचन्द्र सिंह पुत्र श्रीकान्त सिंह निवासी दोथ सोनाडीह थाना उभांव को 11 सितंबर से वांछित बताया गया है।
पुलिस की ओर से जारी जन-अपील में कहा गया है कि आरोपी के घर तथा उसके संभावित मिलने के स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इसके बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपी के संबंध में किसी भी प्रकार की सटीक सूचना या सुराग मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली सटीक सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
——————
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

