Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • बतकही
  • गुरु पूर्णिमा : कलम के सृजनात्मक इस्तेमाल का ककहरा
  • बतकही

गुरु पूर्णिमा : कलम के सृजनात्मक इस्तेमाल का ककहरा

आज गुरु पूर्णिमा है और मुझे याद आ रहे हैं अपने गांव के मिडिल स्कूल के रामजी पंडित. याद आ रही उनकी छड़ी बरसाने की कला और लात- घूंसों से ठुकम्मस का वह अंदाज कि आज भी पुरवा चलती है तो पोर पोर परपराने लगता है.
News Desk 5 July, 2020 1 minute read
MKS

मिथिलेश कुमार सिंह

आज गुरु पूर्णिमा है और मुझे याद आ रहे हैं अपने गांव के मिडिल स्कूल के रामजी पंडित. याद आ रही उनकी छड़ी बरसाने की कला और लात- घूंसों से ठुकम्मस का वह अंदाज कि आज भी पुरवा चलती है तो पोर पोर परपराने लगता है.

मुझे याद आ रहा है मऊ का बाल निकेतन स्कूल और याद आ रही है माधुरी दी, जिसने बगैर कैफियत पूछे मेरा कान मरोड़ा था और मैं घंटों रोता रहा था. हुआ यूं कि मैं पेंसिल साज रहा था और नोक ज्यों बन कर तैयार होती, मेरी बगल में बैठा एक खुराफाती पेंसिल कटर हिला देता. नोक टूट जाती. फिर साजो, फिर वही खुराफात. पेंसिल घिस कर आधी हो गयी. मैंने पेंसिल उसके पेट में दे मारी. खून बहा कि नहीं, यह तो नहीं पता, लेकिन अगला इतने जोर से चीखा कि पूछिये मत. इधर क्लास चल रहा था. यहीं से शुरू होता है माधुरी दी का रोल. माधुरी दी बाद में इंटर कालेज में पढ़ाने लगी और मेरा पिंड छूट गया कुछ महीनों बाद उस स्कूल से. यह दर्जा तीन का वाकया है.

मुझे मऊ का डिग्री कालेज याद आ रहा है और याद आ रहे हैं डॉक्टर उमाशंकर तिवारी, सीडी राय और एलपी लाल. तिवारी जी पहले शख्स थे, जिन्होंने पहचाना कि कुछ है इस बच्चे में जिसे सर्जनात्मक आकार दिया जा सकता है. उनके गीतों ने वह जादू किया उस शोख और लंपट बच्चे पर कि वह वाकई संजीदा हो गया. लिखने और सृजनात्मक होने और दिखने के जितने भी संभावित रास्ते हो सकते थे, हरेक से गुजरा वह लेकिन बात बनी नहीं. बराबर लगता रहा कि कुछ छूट रहा है, कुछ अधूरा सा है और ऐसा इसलिए है क्योंकि जीवन को उसके पूरे ताप में देख नहीं पा रही हैं आंखें, क्योंकि प्रेम तो किया नहीं. जो प्रेम नहीं करेगा, वह क्रांति क्या करेगा खाक. सो, प्रेम भी किया. कभी एकतरफा. कभी दोतरफा. कभी चौतरफा भी. लेकिन नतीजा सिफर रहा. कई बार पिटते- पिटते बचा. कई बार ऐसे मौके भी आये जब बचने को मुखालिफों और पेशेवर मजनुओं से माफी भी मांगनी पड़ी. ख़ैर. तिवारी जी की सोहबत और नकल और प्रेम दरिया में उतरने और भय बाधा पार करने के फन ने और कुछ सिखाया या नहीं, कलम पकड़ना और कलम के सृजनात्मक इस्तेमाल का ककहरा जरूर सिखा दिया इन वर्षों में. लिखना ही नहीं, भाषा के प्रति सचेत रहना भी.


मुझे याद आते हैं रामचंद्र शाही, वंशराज सिंह, केदार सिंह और रामशकल सिंह जैसे टीचर भी, जिन्होंने इंटरमीडिएट में मुझे पढ़ाया था. शाही जी प्रिंसिपल भी रहे कुछ दिनों तक. याद आते हैं विजयदेव नारायण साही, दूधनाथ सिंह, अमरकांत, मार्कंडेय और शैलेश मटियानी, जिन्होंने इलाहाबाद प्रवास के तीन बरसों में लिखने- पढ़ने और समझने की दुनिया में मुझे काफी हद तक मैच्योर किया. याद आते हैं कृष्णबिहारी श्रीवास्तव, हर्षवर्धन कुलश्रेष्ठ, ओंकार शरद जिनकी सोहबत में मैंने खबर बनाना सीखा और जब वह पहली अनूदित खबर छपी तो ऐसा लगा जैसे सिकंदर ने जग जीत लिया हो. लेकिन ठहरिये.

मुझे बालिग करने में एक और शख्स की बड़ी भूमिका रही है. वैसे वह है तो मेरा दोस्त लेकिन मुझे अखबारनवीस बनने की बुनियादी तालीम उसी ने दी. वह है सुभाष राय. जब कभी पत्रकार के रूप में मेरे दीक्षित होने का जिक्र होगा, मेरी आने वाली पीढ़ियो! उस सुभाष का जिक्र जरूर करना.


मुझे याद आते हैं राजेंद्र माथुर. याद आता है नवभारत टाइम्स का वह स्वर्ण युग. याद आता है पटना नभाटा के सहयोगियों के बारे में उनका वह कहना: वी आर द बेस्ट एवेलेबल टीम. माथुर साहब से मैंने सीखा निर्भीक होना और सत्य व वस्तुगत स्थितियों को ठीक ठीक पकड़ना, उनकी पूरी आंतरिकता के साथ पकड़ना. उनसे सीखा कि स्फटिक जैसी भाषा कहते किसे हैं. त्रिलोचन कहते थे- तुलसी बाबा, मैंने तुमसे भाषा सीखी. ठीक वैसे ही मैंने राजेंद्र माथुर से सीखी है भाषा और मुझे यह कबूल करने में रत्ती भर झिझक नहीं है. मौका मिला तो फिर कभी. कई और नाम छूट रहे हैं. मुमकिन है, यह पीस लंबा खिंचे. वादा नहीं करता. कोशिश करूंगा कि जिनके बीच रहना और सीखना हो पाया, उनमें से कोई जरूरी नाम न छूटे.

(लेखक देश के शीर्षस्थ अखबारों के संपादक रहे हैं)

बलिया जिले की लेटेस्ट खबरें

  • महंगाई और बढ़ते अपराध के खिलाफ सपाइयों ने भरी हुंकार
  • विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन आदि की जानकारी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
  • पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बढोत्तरी के विरोध में राष्ट्रपति से गुहार
  • पेड़ से गिरे बालक की हालत गंभीर, हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
  • सच्चे कर्मयोगी थे पंडित अमर नाथ मिश्र
  • डीएम ने कहा, बरसात में नालों का बहाव सही रहे
  • अब तो गंगा मइया के भरोसे ही हैं द्वाबा के तटवर्ती ग्रामीण
  • डीएम के निर्देश पर बांसडीह तहसील प्रशासन एलर्ट, हर घर होगा सर्वे
  • बलिया में शुक्र की रात छह तो शनि की सुबह 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि
Tags: हल्दीरामपुर

Post navigation

Previous: अब घर घर पहुंच कर होगी मेडिकल स्कैनिंग, जिले की अन्य खबरें
Next: आज के कोरोना हेल्थ बुलेटिन में डॉक्टर समेत चार के पॉजिटिव होने की पुष्टि

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.