Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • अब घर घर पहुंच कर होगी मेडिकल स्कैनिंग, जिले की अन्य खबरें
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

अब घर घर पहुंच कर होगी मेडिकल स्कैनिंग, जिले की अन्य खबरें

अब सीएचसी रसड़ा में वीडियो क्रांफ्रेसिग से भी उपचार की सहूलियत, जिले में अब 125 बेडों की मेडिकल सुविधा शुरू
News Desk 4 July, 2020 1 minute read
CORONA_TEST

अब जिले में कुल कोरोना एक्टिव केस 67

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के अधिवक्ता नगर में एक, रामपुर उदयभान में एक, लोहापट्टी में एक, नारायणी टाकीज (भृगु आश्रम) में एक, उमरगंज में छह, स्टेट बैंक मिड्ढी में तैनात तीन कर्मचारी, बेरुआरबारी में एक और इसी ब्लाक के मिड्ढा में एक, मुरली छपरा के लालगंज (शिवपुर कपूर दियर) में एक, दुबहर ब्लाक के उधवदवनी में एक, हनुमानगंज के धरहरा में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है. इसके अलावा छह गैर जनपद में पॉजिटिव पाए गए है. इस प्रकार जनपद व गृह जनपद मिलाकर कुल 172 मरीज हो गए हैं. जबकि दो की मौत हो चुकी है. अब जनपद में कुल एक्टिव 67 रह गए हैं.

बलिया लाइव की खबर का असर, एल-1 अस्पताल बसंतपुर में दुर्व्यवस्था को लेकर हरकत में आया प्रशासन

कोरोना संक्रमितों के लिए स्थापित एल-1 अस्पताल बसंतपुर में दुर्व्यवस्था को लेकर हरकत में आया प्रशासन. अडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. बलिया लाइव ने पीड़ितों के गांव में चर्चा, अस्पताल की व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल शीर्षक खबर में इस बात का खुलासा किया था. जिलाधिकारी ने इसे संज्ञान में लेते हुए सीएमओ को व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया है. शनिवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एल-1 अस्पताल में मरीजों की दिक्कत को लेकर वीडियो व आडियो वायरल होने की जानकारी मिली तो तत्काल सीएमओ को वहां की व्यवस्थाओं में सुधार का निर्देश दिया गया. हमने कई मरीजों से बात की और उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर कराने का निर्देश दिया है.

घर घर जाकर मेडिकल स्कैनिंग का अभियान 15 जुलाई तक

कोरोना संक्रमित लोगों का पता लगाने और संक्रमण की रोकथाम करने के लिए रविवार से स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर मेडिकल स्कैन का कार्य करना शुरू कर दिया है. यह अभियान 15 जुलाई तक चलाया जाएगा. यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीतम कुमार मिश्र ने दी. उन्होंने टीम के सदस्यों को घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिग करने के निर्देश दिया है. स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से लोगों की स्क्रीनिग करेंगे. इसके लिए जनपद में 835 टीमें बनाई गई हैं.

जिले में अब 125 बेडों की मेडिकल सुविधा शुरू

अब तक जनपद के 172 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं. इनमें से छह लोग जनपद से बाहर ही अपनी जांच कराए थे और वे जनपद से बाहर हैं. जबकि 166 लोग जिले में रहने वाले लोग हैं. बड़ी बात यह भी कि संक्रमित लोगों में से बहुतो की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. नए संक्रमितों में से शहर के अधिवक्ता नगर, रामपुर उदयभान, लोहापट्टी, बेरुआरबारी ब्लाक सहित अन्य कई इलाके शामिल हैं. शनिवार की रिपोर्ट में 12 शहरी क्षेत्र और 6 ग्रामीण क्षेत्रों के मिलने की बात बताई जा रही है. उधर, एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में और इजाफा होने का अनुमान है. इसलिए सेक्रेट हार्ट स्कूल में 125 बेडों की मेडिकल सुविधा आज से शुरू हो रही है.

लालगंज में भी लॉकडाउन

बैरिया के लालगंज और आसपास के इलाकों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर शनिवार लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया. एसडीएम बैरिया सुरेश पाल व क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार लालगंज चौकी पर पहुंचे और व्यापारियों को बुलाकर लालगंज बाजार को 15 दिन के लिए लॉकडाउन करने की जानकारी दी. उप जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह 06 से 10 बजे तक दूध, फल, सब्जी की दुकाने लगेंगी और इसके बाद दुकानें बन्द हो जाएंगी. 12 बजे दिन से पांच बजे शाम तक अन्य दुकानें खोली जाएंगी. रविवार के दिन पूर्ण बंदी रहेगी. शराब की दुकानों को खोलने का समय दोपहर 12 बजे से 05 बजे तक होगा. इस दौरान एसएचओ दोकटी अमित सिंह, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे.

बलिया जिले की लेटेस्ट खबरें

  • महंगाई और बढ़ते अपराध के खिलाफ सपाइयों ने भरी हुंकार
  • विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन आदि की जानकारी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
  • पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बढोत्तरी के विरोध में राष्ट्रपति से गुहार
  • पेड़ से गिरे बालक की हालत गंभीर, हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
  • सच्चे कर्मयोगी थे पंडित अमर नाथ मिश्र
  • डीएम ने कहा, बरसात में नालों का बहाव सही रहे
  • अब तो गंगा मइया के भरोसे ही हैं द्वाबा के तटवर्ती ग्रामीण
  • डीएम के निर्देश पर बांसडीह तहसील प्रशासन एलर्ट, हर घर होगा सर्वे
  • बलिया में शुक्र की रात छह तो शनि की सुबह 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि
  • जिला न्यायालय अग्रिम आदेश तक के लिए बंद और अन्य महत्वपूर्ण खबरें
  • रसड़ा में भारतीय पत्रकार संघ ने मनाया विश्व प्लास्टिक बैग फ्री डे
  • विकास भवन और कलेक्ट्रेट में समूह की महिलाओं के बनाए मास्क की खूब हुई बिक्री
  • हर विभाग में सक्रिय हो जाए कोविड-19 हेल्प डेस्क: जिलाधिकारी बलिया
  • विकास भवन और कलेक्ट्रेट में समूह की महिलाओं के बनाए मास्क की खूब हुई बिक्री
  • 25 साल पुराना सड़क का विवाद आखिरकार निपटा
  • यहां तो बाल मजदूरों के बूते हो रहा है घाघरा के कटान से बचाव का जुगाड़
  • पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने के लिए सुभासपा का प्रदर्शन
  • मेरे लिए गरीबों और पीड़ितों की सेवा ही सर्वोपरि – सुरेंद्र नाथ सिंह
  • आज के कोरोना हेल्थ बुलेटिन में बलिया में एक और पॉजिटिव केस बढ़ा

अब सीएचसी रसड़ा में वीडियो क्रांफ्रेसिग से भी उपचार की सहूलियत

रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पर वीडियो क्रांफ्रेसिग के माध्यम से प्रदेश के हाईप्रोफाइल अस्पतालों के चिकित्सकों से सीधे वार्ता कर उपचार करने की सुविधा उपलब्ध हो गई है. इससे जहां गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों ने राहत की सांस ली है, वहीं इस सुविधा से असाध्य रोगों के मरीजों को आर्थिक व शारीरिक परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है. टेलिमेडिसीन सेंटर के माध्यम से खोली गई इस नई व्यवस्था के तहत वीडियो क्रांफ्रेसिग से मरीज केजीएमसी लखनऊ, केडीएमसी लखनऊ, लखनऊ चंदन हास्पिटल, अपोलो हास्पिटल के चिकित्सकों से इस तकनीक के जरिये अपनी समस्याओं को बताने पर वहां के चिकित्सक मरीजों से लाइव बात करते हुए आवश्यक सुझाव के साथ दवा की पर्ची उपलब्ध करा रहे हैं.

नवागत कमिश्नर आजमगढ़ कल जिले में

पौधरोपण अभियान में भाग लेने के लिए नवागत कमिश्नर आज़मगढ़ विजय विश्वास पंत जिले में आ रहे हैं. रविवार को सुबह ही वह पहुंच जाएंगे. जंगली बाबा इंटर कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण भी करेंगे. साथ ही संपूर्ण पौधरोपण अभियान की समीक्षा भी करेंगे. बता दें कि आजमगढ़ मंडल के नवागत मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत अभी शनिवार को ही कार्यभार ग्रहण किए हैं.

बाइक चेकिंग के दौरान असलहे के साथ दो गिरफ्तार

रसड़ा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम सड़ौली पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों के पास से पिस्टल, तमंचा सहित जिंदा कारतूस बरामद किया. उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर मुस्तैदी दिखाते हुए सदल बदल दल-बल के साथ सड़ौली पुलिया के पास पहुंचकर बाइक सवार दो युवकों दीपक पुत्र आमआसरे तथा पवन पुत्र हरिन्द्र निवासी नागपुर थाना रसड़ा को गिरफ्तार कर लिया.

गंगा में डूबा युवक, शव बरामद

पचरूखिया गंगा तट पर शनिवार को गंगा में स्नान करते समय अवधेश यादव पुत्र जितेन्द्र यादव (22) डूब गया. वह बेलहरी का निवासी था. सूचना पर हल्दी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय भी पहुंच गये. हल्दी पुलिस ने मल्लाहों के सहयोग से डूबने के लगभग चार घंटे बाद शव को गंगा से खोज निकाला. अवधेश अकेले ही गंगा मे नहाने गया था. काफी देर बाद उसके डूबने की सूचना मिली. पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टर्माटम के लिए भिजवा दिया.

लागू हुई पंजीकृत वाहनों पर आरएफआईडी टैग लगाए जाने की व्यवस्था

समस्त ट्रांसपोर्टरों/परिवहन कर्ताओं को सूचित करते हुए अपर जिलाधिकारी/ प्रभारी अधिकारी खनिज रामआसरे ने बताया है कि इंटीग्रेटेड माइनिंग सर्विसलांस सिस्टम के अंतर्गत प्रदेश में उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीकरण भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के पोर्टल- mining.up.work121.com की व्यवस्था लागू की गई थी. तकनीकी कारणों से उक्त पोर्टल के स्थान पर वर्तमान में वाहनों के पंजीकरण हेतु विभागीय पोर्टल updgm.in को विकसित किया गया है. पूर्व में पंजीकृत वाहनों के पुनः पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी. अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु प्रदेश में उपखनिजों का परिवहन करने वाले पंजीकृत वाहनों पर आरएफआईडी (यूएचएफ) टैग लगाए जाने की व्यवस्था लागू की गयी है. टैग का क्रय  www.minetags.in  पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर किया जा सकता है. आरएफआईडी टैग से संबंधित समस्त जानकारी पोर्टल पर दिए गए हेल्पडेस्क नंबर-  8800191126 से प्राप्त की जा सकती है.

आज चलेगा पौधरोपण अभियान

बलिया शहर के घनश्याम नगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल पर 5 जुलाई दिन रविवार को पौधरोपण अभियान के तहत 51 पौधे विद्यालय परिसर मे लगाए जाएंगे. यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्या प्रीति और विद्यालय के सहायक निर्देशक साकेत त्रिपाठी ने दी है. स्थानीय चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल पर 5 जुलाई को पौधरोपण अभियान के तहत 25 पौधे विद्यालय के खेल प्रांगण में लगाए जाएंगे. यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक दुर्गा दत्त त्रिपाठी ने दी.

Post navigation

Previous: महंगाई और बढ़ते अपराध के खिलाफ सपाइयों ने भरी हुंकार
Next: गुरु पूर्णिमा : कलम के सृजनात्मक इस्तेमाल का ककहरा

ये भी पढ़ें

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.