Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. स्थानीय नगर पंचायत की श्री रामलीला समिति की ओर से नगर के बिचला पोखरा स्थित रामलीला मैदान में सोमवार की रात रामलीला का मंचन शुरू हो गया। लीला मंचन का शुभारंभ मुकुट पूजन से हुआ। पुजारी पंडित कृष्ण कुमार मिश्र की देखरेख में विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपादित कराया गया।
नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने लीला मंचन में प्रयोग होने वाले मुकुट, अस्त्र-शस्त्र आदि का विधिपूर्वक पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। उसके बाद नारद मोह की प्रस्तुति की गई। विश्वमोहिनी का स्वयंवर, देवर्षि नारद का भगवान विष्णु से रूप पाना, स्वयंवर के दिन विश्वमोहिनी का वरमाला भगवान विष्णु के गले में डालना और यह देख नारद का अत्यंत क्रोधित होना जैसे दृश्यों ने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ दी.
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि लीला का समापन अपने निर्धारित तिथि पर होगा। उन्होंने धर्म प्रेमियों से लीला स्थल पर पहुचकर भगवान राम के लीला का आनंद उठाने का निवेदन किया।इस दौरान लीलाप्रेमियों ने श्रीराम के जयकारे लगाए।इस दौरान प्रवीण चौबे,मृत्युंजय गुप्त,विपिन बिहारी पांडे,विनोद जायसवाल समेत अयोध्या से आए लीला कलाकार व लीलाप्रेमी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
हनुमानगढ़ी मंदिर में भजन संध्या
बेल्थरारोड. हनुमानगढ़ी मंदिर पर मंगलवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन और पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुजारी पंडित नागेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने संकट मोचन हनुमान जी की आरती की तथा पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की। पुजारी ने कहा कि हनुमान जी की महिमा अपरंपार है। इनके स्मरण मात्र से भय एवं विघ्न बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक बजरंगबली की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पुजारी के सारगर्भित प्रवचन सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।इस मौके पर प्रशांत कुमार मंटू, जितेंद्र वर्मा, महेंद्र शर्मा, मनीष बजरंगी, विनोद गुप्ता, सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पुलिस चौकी सीयर के भवन लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग
बेल्थरारोड. स्थानीय नगर पंचायत स्थित वार्ड 5 के युवा सभासद मो. सद्दाम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल उभांव थाने की पुलिस चौकी सीयर की ओर उपजिलाधिकारी शरद चौधरी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुलिस चौकी सीयर के भवन हेतु सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग मंगलवार को एक ज्ञापन सौंप कर की है।
उप जिलाधिकारी चौधरी ने हल्का लेखपाल से इसके बावत विस्तृत आख्या लेकर विधिक कार्यवाही करने का भरोसा दिया है। ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान समय में पुलिस चैकी जहां संचालित है वह किराये की भवन में है। जो विल्कुल जर्जर हालत में है। अब तक उसका कोई न निजी भूमि व भवन ही हो पाया है। नगर की कुल आबादी लगभग 30 हजार होने का जिक्र करते हुए सभासद सद्दाम ने कहा है कि आबादी की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस चौकी सीयर के कर्मियों दिया गया है। आवास के अभाव में कई अनेक पुलिसकर्मी किराये का प्राईवेट भवन लेकर अपना विश्रामालय बनाये हुए हैं। ज्ञापन देते समय प्रमोद बागी, सुनील पाण्डेय, बादल रावत, आमिर जमाल, सुजीत कुमार, नदीम आदि शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
