Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर, बलिया
सिकन्दरपुर, बलिया. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.राम गोविंद चौधरी के पैतृक गांव गोसाईंपुर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सबसे बड़ी जीत हासिल करेगा।
अखिलेश यादव ने स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने और परिजनों से मुलाकात के बाद हेलीपैड पर मीडिया से बात की। अखिलेश यादव ने कहा कि स्व.रामगोविन्द चौधरी जमीन से जुड़े नेता थे। उनकी बातों में जनता का दुःख दर्द होता था। उन्होंने किसानों, नौजवानो, गरीबों, मजदूरों की लड़ाई लड़ी, उनको सम्मान दिलाने के लिए पूरा जीवन लगा दिया।
कहा कि चौधरी जी को पक्ष एवं विपक्ष सभी गंभीरता से सुनते थे। उनकी बाते विवेक भरी होती थी। उनके तीखे तर्को का कोई विपक्षी जवाब नहीं दे पाता था। वह एक विचार देकर गये हैं। हम सबकी जिम्मेदारी और संकल्प है कि उनके विचार और संघर्ष को आगे बढ़ाये। वह बलिया के बल थे। राजनीति में वे कभी झुके नहीं। लोगों को अपने विचारों से जोड़ने का काम किया। उसी का परिणाम है कि बलिया की धरती से निकल कर उन्होंने प्रदेश और देश की राजनीति में अपनी पहचान बनायी। अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा।

इस अवसर पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा की चोरी हुई। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि 15 दिन में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। क्या दूध-का दूध और पानी का पानी हो गया? अगर मुख्यमंत्री जी इतने आश्वस्त है तो मेरा सुझाव है कि अयोध्या से चुनाव लड़े’।
एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि सनातन सत्य और सेवा का रास्ता है। सनातन समाजवादी और भाईचारे का रास्ता है। सनातन वसुधैव कुटुम्बकम का रास्ता दिखाता है। लेकिन जो लोग भेदभाव और नफरत करते है वे सनातनी नहीं हो सकते है। जो खुद को सेल्फ अटेस्टेड सनातनी कहते हैं उनकी देख-रेख में भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदे की चोरी हो गयी। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ जो दान किया था उसकी लूट हो गयी। इस चोरी और लूट में भाजपा के लोग शामिल है।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से एआई वाले घटिया वीडियो बनाए गए जिसके बाद समाजवादियों को भी अपने वीडियो बनाने पड़े। उन्होंने इसे लेकर भाजपा की आलोचना की। अखिलेश यादव ने गौमूत्र खरीदने के वादे को लेकर भी भाजपा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गौमूत्र खरीदने का वादा किया था, लेकिन बलिया से एक लीटर भी गौमूत्र नहीं खरीदा गया। इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने भाजपा के वादों और उनके क्रियान्वयन पर सवाल उठाए।
मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में जलभराव का मुद्दा उठाते हुए सपा प्रमुख ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि गोरखपुर को स्पेन बनाया जा रहा है, जबकि वहां पानी भरने के कारण नाव चलाने की नौबत आ रही है। उन्होंने दावा किया कि जलभराव का वीडियो दिखाने वाले एक नौजवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
