Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. नवरात्र के रंग में रंगे बांसडीह में मंगलवार की शाम विधायक केतकी सिंह का अलग ही अंदाज दिखा. बांसडीह महाविद्यालय परिसर में हुई डांडिया नाइट में विधायक केतकी सिंह भी शामिल हुईं. विधायक केतकी सिंह ने डांडिया नाइट में ना सिर्फ महिलाओं का उत्साह बढ़ाया, बल्कि खुद भी बॉलीवुड गानों पर जमकर ठुमके लगाए। फिल्मी गानों ‘कोई मिल गया’ से लेकर ‘सोनी के नखरे सोनी लगदे’ तक हर धुन पर विधायक का अलग अंदाज नजर आया।
विधायक केतकी सिंह ने ही इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया नाइट का शुभारंभ मशाल जलाकर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस दौरान विधायक के साथ अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम शुरू होते ही महाविद्यालय परिसर डांडिया की खनक और संगीत की धुनों से गूंज उठा। देखते ही देखते सैकड़ों महिलाएं और युवतियां उत्सव के रंग में रंग गईं।
विधायक हाथ में माइक लेकर बीच-बीच में महिलाओं और युवतियों का हौसला बढ़ाती रहीं। वहीं, लोकप्रिय गानों की धुन बजते ही खुद भी डांडिया करने लगीं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक की ओर से रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया। वहीं, आयोजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
