Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया
सिकंदरपुर, बलिया. सीसोटार मुख्य मार्ग की जर्जर हालत और कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का धरना गुरुवार को सीसोटार मुख्य गेट के समीप जारी रहा। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि बसारीखपुर होते हुए सीसोटार और नवरत्नपुर तक जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क की खराब स्थिति के कारण कई लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल भी हो चुके हैं।
धरनारत ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
शुक्रवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी की तेरही में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई प्रमुख नेताओं के गोसाईंपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। ऐसे में संबंधित मार्ग से काफिले के गुजरने की संभावना के बीच धरना प्रशासन के लिए चुनौती बन सकता है।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल होने तक उनका आंदोलन जारी रह सकता है। धरने में प्रमुख रूप से नीरज राय, अमित यादव, रिपुंजय मिश्रा और राहुल वर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
