Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड
बेल्थरारोड,बलिया. दीपावली से पहले अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ उभांव पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। नवागत प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौकिया मोड़ स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए।
बरामद पटाखों की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार चौकिया मोड़ निवासी मुकुल पुत्र हीरामन के गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गोदाम पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। तलाशी के दौरान विभिन्न प्रकार के पटाखों का बड़ा स्टॉक मिलने पर पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
अचानक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बरामद पटाखों को पुलिस ई-रिक्शा के जरिए उभांव थाने ले गई, जहां उन्हें सुरक्षित रखकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
छापेमारी करने वाली टीम में सीयर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा गोदाम में पटाखों के भंडारण से संबंधित लाइसेंस और अन्य अभिलेखों की भी जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
