Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को स्थानीय पशुहारी मार्ग स्थित होटल सनशाइन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सीयर और नगरा ब्लॉक के संयुक्त समारोह में कुल 98 जोड़ों ने विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 15 जोड़े समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, जबकि 83 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं। वर-वधुओं ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह में शामिल होने आए वर-वधुओं के साथ उनके परिजनों के भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
समाज कल्याण विभाग की ओर से जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम सीडीओ आलोक कुमार एवं डीडीओ आनंद प्रकाश की देखरेख में संपन्न हुआ। समारोह में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह समेत जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया और उन पर पुष्प वर्षा कर सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
ब्लॉक सीयर के 39 और नगरा के 44 जोड़े हुए शामिल हुए। एडीओ समाज कल्याण सीयर के इरशाद अहमद के अनुसार, सीयर ब्लॉक से 49 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 39 जोड़े समारोह में शामिल हुए। वहीं, नगरा ब्लॉक से भी 49 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 44 जोड़े विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस प्रकार दोनों ब्लॉकों को मिलाकर 83 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ और 15 जोड़े अनुपस्थित रहे। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद विवाह की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समारोह में शामिल वर-वधुओं का बायोमेट्रिक सत्यापन भी कराया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रति कन्या के खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि, 21 हजार रुपये के घरेलू सामान तथा खानपान और नाश्ते पर करीब 15 हजार रुपये खर्च किए जाने का विवरण बताया गया। इस प्रकार एक जोड़ों के विवाह एक लाख रुपये के खर्च का विवरण दिया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम शरद चौधरी, बीडीओ सूर्य प्रकाश, एडीओ पंचायत मनोज सिंह तथा समाज कल्याण विभाग सीयर के इरशाद अहमद समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। व्यवस्था संबंधी कार्यों में मनीष कुमार भी उपस्थित रहे।
सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी समारोह में सहभागिता कर कार्यक्रम का सम्मान बढ़ाने का काम किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान की जाती है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
