फाइल फोटो
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह ब्लॉक क्षेत्र में सरयू नदी पार सहतवार थाना क्षेत्र के चक विलियम गांव में बुधवार देर शाम तेज आंधी-पानी के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दोनों महिलाओं का उपचार बिहार के रघुनाथपुर स्थित सीएचसी में चल रहा है। मृतक के शव को नाव के जरिए नदी पार लाकर जिला अस्पताल बलिया की मर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चक विलियम निवासी ललन यादव (50) पुत्र रामदेव यादव, मीरा देवी (48) पत्नी शिवकुमार यादव और कुंती देवी (45) पत्नी धनंजय यादव बुधवार शाम करीब छह बजे अपनी रिहायशी झोपड़ी में बैठे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। अचानक तेज चमक और गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली झोपड़ी के पास गिर गई। इसकी चपेट में आने से ललन यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मीरा देवी और कुंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए नाव से नदी पार कराया और बिहार के रघुनाथपुर स्थित सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भरकर नाव से इस पार लाया गया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल बलिया की मर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने भी कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजकर घटना की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
