Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
भोजपुरी फिल्मों के शौकीनों और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के फैंस के लिए एक एक धमाकेदार फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। जी हां हम बात कर रहे हैं आम्रपाली दुबे की नई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ की जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
ट्रेलर से आम्रपाली की इस फिल्म की झलक मिलती है और साफ हो गया है कि यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी धमक दिखाने वाली है. करीब एक मिनट 47 सेकेंड के ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. ट्रेलर में आम्रपाली और विक्रांत की जोड़ी के रिश्तों की खट्टी-मीठी कहानी और मनोरंजन का अंदाज देखकर उन्हें पूरी उम्मीद है कि थियेटर में उन्हें फुल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।
भोजपुरी फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर Adwise Bhojpuri Cinema के ऑफिशियल यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें आप आम्रपाली के एक वकील से लेकर जज और गृहिणी तक के किरदारों को देख सकते हैं.
फिल्म में आम्रपाली दुबे के अपोजिट विक्रांत सिंह राजपूत हैं। इनके अलावा रोहित सिंह मटरू, सुबोध सेठ, इशा भारद्वाज, साहिबा, पल्लवी कोहली एवं सबा खान सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे, जबकि विशेष भूमिका में संजय पांडेय होंगे। संगीत ओम झा और रजनीश मिश्रा ने दिया है, जबकि गीत ओम झा, संतोष पाटिल, शेखर मधु ने लिखे हैं।
फिल्म के सिनेमेटोग्राफर प्रमोद पांडेय और एडिटर जितेन्द्र सिंह जीतू हैं। निर्माता निशांत उज्ज्वल, सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल व सुशांत उज्जवल, कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय, प्रोडक्शन कंट्रोलर रमेश चौरसिया, सह निर्देशक मंजर खान और लेखक सोम भूषण श्रीवास्तव हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
