Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना पुलिस ने हुए चौकिया मोड़ स्थित एक मकान में अवैध पटाखों के भंडारण मामले में केस दर्ज करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया, हालांकि दूसरा आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. इसके साथ ही जब्त पटाखों की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है.
छापेमारी के बाद बरामद पटाखों को मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मकान मालिक मुकुल मद्धेशिया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई दुर्गेश मद्धेशिया पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस को बुधवार को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौकिया मोड़ के पास एक मकान में बड़ी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। तहसीलदार बेल्थरारोड राजीव कुमार की मौजूदगी में मकान की तलाशी ली गई। दूसरी मंजिल के कमरे में बड़ी संख्या में कार्टन रखे मिले।
जांच करने पर उनमें विभिन्न प्रकार के पटाखे भरे पाए गए। पुलिस ने करीब 120 कार्टन पटाखों को कब्जे में लेकर सुरक्षित तरीके से मकान से बाहर निकलवाया और थाने परिसर में पहुंचाया। बरामद सामान में माचिस पटाखा, छोटी-बड़ी फुलझड़ी, तुलसी बम, लहसुन पटाखा सहित कई तरह के पटाखे शामिल बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये है।
पूछताछ में मुकुल मद्धेशिया ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई बाहर से पटाखे मंगवाकर त्योहारों के दौरान उनकी बिक्री करते थे। हालांकि, पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस अथवा अनुमति मांगने पर वह पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने मुकुल और उसके फरार भाई दुर्गेश के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 5/9बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक रामजतन सोनकर को सौंपी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, उप निरीक्षक संतोष कुमार, उप निरीक्षक किरण यादव, कांस्टेबल सर्वजीत गुप्ता, अमित सिंह, अरविंद चौबे, अभय प्रताप सिंह, सौरव यादव, नवीन कुमार तथा महिला कांस्टेबल छाया और प्रतिमा कुमारी शामिल रहीं। सर्विलांस टीम के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ सिंह के साथ हेड कांस्टेबल दिलीप पाठक, रोहित यादव, विकास सिंह, कांस्टेबल सूर्य प्रकाश यादव और पंकज सिंह तथा स्वाट टीम के प्रभारी उप निरीक्षक अजय साहनी ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
