Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • 300 करोड़ हो गये खर्च, नहीं मिली कटान से मुक्ति
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

300 करोड़ हो गये खर्च, नहीं मिली कटान से मुक्ति

कई स्थानों पर अभी भी दोनों नदियों की कटान का कहर जारी है. लोगों की खेती की जमीन, मकान नदियों में समा रहे हैं. बाग-बगीचे नदियों में विलीन हो गए.
Central Desk 9 October, 2019 1 minute read
DUBEYCHAPRA_GANGA_1

वीरेंद्र नाथ मिश्र

बैरिया: गंगा और घाघरा नदी के कटान से बचाने के लिए सरकार ने पिछले पांच दशकों में अब तक करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किये हैं. बावजूद इसके अभी भी कटान से लोगों को नहीं मिली है मुक्ति.

कई स्थानों पर अभी भी दोनों नदियों की कटान का कहर जारी है. लोगों की खेती की जमीन, मकान नदियों में समा रहे हैं. बाग-बगीचे नदियों में विलीन हो गए.

उल्लेखनीय है कि हांसनगर से जयप्रकाशनगर तक करीब तीन दर्जन गांव पिछले पांच दशकों में गंगा में समा चुके हैं. वहीं दतहां से सिताब दियारा तक करीब एक दर्जन गांवों का भौगोलिक परिदृश्य घाघरा की कटान ने बदल दिया है.

एनएच 31 यानी बैरिया-बलिया बंधा के दक्षिण में दुबहड़, भरसर, अगरौली, राजपुर, एकौना, उदवंत छपरा, नेमछपरा, नवका गांव, हल्दी, हांसनगर, बादिलपुर, गायघाट, पोखरा, रुद्रपुर, डांगरबाद, गरयां, बेलहरी दक्षिणी, जग छपरा, मझौवां, शुक्ल छपरा, धर्मपुरा, पचरुखिया, नारायणपुर, तेलियाटोक, मीनापुर, दुर्जनपुर, हरिसेवक छपरा, हर छपरा, केहरपुर, श्रीनगर आदि गांव बसे थे.

ये गांव गंगा में विलीन होने के बाद एनएच 31 के उत्तर की तरफ दोबारा बस चुके हैं. वहीं नरदरा, भुसौला, जगदीशपुर, गड़ेरिया भी गंगा में पूर्णरुपेण या आंशिक रूप से समा चुके हैं. इन गांवों के लोग भी बीएसटी बंधा के भीतर बसने लगे हैं. भूमिहीन और गरीब लोग अभी भी बंधे पर शरण लिए हुए हैं.

घाघरा के बाढ़ से दतहां पूरी तरह तबाह हो चुका है. तिलापुर के लोग तबाही के कगार पर हैं. वहीं देवपुर मठिया, वशिष्ठ नगर, गोपाल नगर, मानगढ़, शिवाल मठिया, टोला फतेराय, बकुल्हा और चांद दियर के सामने कटान तेजी पर है.

इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा) के समाप्त होने के बाद जब बीएसटी बंधे पर खतरा मंडराने लगा तब यहां लगभग 88 लाख की लागत से कटानरोधी कार्य शुरू कराकर कटान रोकने का प्रयास चल रहा है.

बताते चलें कि मझौवां में कटान रोकने के लिए करीब 50 करोड़ की लागत से सरकार ने कटानरोधी कार्य कराया. वहां कटान रुका तो पचरुखिया के पूरब गंगा में कटान होने लगा, वहां भी करीब 30 करोड़ की लागत से कटानरोधी कार्य कराया गया. इसके बाद दुबेछपरा के पास गंगा का कटान तेज हो गया.

श्रीनगर और केहरपुर को जब गंगा ने निगल लिया तब वहां भी 40 करोड़ का कटानरोधी का कार्य कराया गया. भुसौला, नरदरा, जगदीशपुर में भी कटान रोकने के लिए अब तक 30 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं. बावजूद इसके वहां कटान जारी है. सुघर छपरा और रामगढ़ के पास भी कटान हो रहा है.

दूसरी तरफ दतहां में लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च कर कटानरोधी कार्य शुरू कराकर श्रीनगर-तुर्तीपार बंधे को सरकार ने सुरक्षित किया तो तिलापुर के पास कटान शुरू हुआ. वहां भी करोड़ों लगाये गये.

अब उसके पूरब देवपुर मठिया, वशिष्ट नगर, गोपाल नगर, मानगढ़, शिवाल मठिया, टोला फतेराय और चांद दियर के सामने घाघरा का कटान तेज हो गया है. अठगांवा के कटान खत्म होने के बाद 88 करोड़ की लागत से यहां कटानरोधी कार्य जारी है.

लोगों का कहना है कि कटानरोधी कार्यों में अब तक जितना पैसा खर्च किया जा चुका है, उतने में दोनों नदियों में हांसनगर से सिताब दियारा और दतहां से अठगांवा तक पक्का घाट बन गया होता. जैसे वाराणसी और हरिद्वार में बने हैं. सरकार में बैठे लोग और बाढ़ विभाग जानबूझ कर स्थाई हल निकालना नहीं चाहते क्योंकि नदियों का कटान उनकी कमाई का साधन है.

बाढ़ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हम लोग सरकार की योजनाओं को कार्यरूप देते हैं. शासन का जो आदेश होता है वही सिंचाई विभाग करता है. इसमें अवैध कमाई का आरोप बेबुनियाद है.

Tags: बाढ़ राहत ल्दी

Post navigation

Previous: सरकारी बस की टक्कर से एक बहन की मौत, दूसरी घायल
Next: दूबेछपरा में बाढ़ पीड़ितों की झोपड़ी में घुसी बोलेरो, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.