Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • परंपरागत और हर्षोल्लास के साथ सभी त्यौहार मनाएं जनपदवासी: ज़िलाधिकारी
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्क्रीन TASTE

परंपरागत और हर्षोल्लास के साथ सभी त्यौहार मनाएं जनपदवासी: ज़िलाधिकारी

ईद के त्यौहार सहित आगामी सभी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई. जिलाधिकारी ने इसमें एक-एक कर सभी शान्ति समिति के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनी और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समाधान कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये.
Ashish 4 April, 2024 1 minute read
dm_baithak
परंपरागत और हर्षोल्लास के साथ सभी त्यौहार मनाएं जनपदवासी: ज़िलाधिकारी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

केके पाठक बलिया

 

ईद के त्यौहार सहित आगामी सभी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई.

जिलाधिकारी ने इसमें एक-एक कर सभी शान्ति समिति के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनी और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समाधान कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये.

समिति के सदस्यों को सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा. ज़िलाधिकारी ने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और कल अलविदा की नमाज अदा की जाएगी. ‌

इसके बाद नौ अप्रैल को चैत्र मास नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी.10 या 11 अप्रैल को ईद का त्यौहार,14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती और 17 अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार मनाया जाना है.

जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले सभी त्यौहार सकुशल और अच्छे वातावरण में संपन्न हुए हैं. कहा कि सभी जनपदवासी आगामी ईद के त्यौहार सहित अन्य त्यौहारों को भी परम्परागत,पूरे हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं .

जनपद में कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी. कहा कि कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुँचे. उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि अलविदा की नमाज और ईद के दिन की नमाज सम्मानजनक तरीके से

मस्जिद या ईदगाह के अंदर पढ़ी जाएगी,सड़क पर कोई भी नमाज नहीं पढेगा. उन्होंने अधिकारियों से चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के दृष्टिगत मंदिरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उन्होंने जनपद की सभी मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर बेहतर साफ सफाई के इंतजाम के लिए नगरपालिका/ नगर पंचायतों के ईओ को नगरीय क्षेत्रों में और ग्रामीण क्षेत्रो में डीपीआरओ को निर्देशित किया.

साथ ही पीने के पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया.
उन्होंने विद्युत वितरण खण्ड के सभी एक्सईएन को यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया कि विभिन्न स्थानों पर जर्जर खम्भे

व केबल एवं लटके तार न हो.उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाकर नकली खोया, मिठाई, मेवा और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

एसपी देव रंजन वर्मा ने कहा कि गरिमा के अनुरूप और शांतिपूर्ण ढंग से ही सभी त्यौहार मनाया जाए.उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों से कहा कि कोई भी फर्जी या भ्रामक खबर की सूचना मिलने पर उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन या

अपने पास के थाने में अवश्य दें, जिसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके, जिससे जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे.उन्होंने थानों में होने वाली शांति समिति की बैठकों में पिछले वर्षों के चिन्हित स्थानों के बारे में सावधानी

बरतने का निर्देश दिया.कहा कि यदि क़ानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ हुआ तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी और अनिल कुमार झा, सिटी मजिस्ट्रेट

इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों में बब्लू मास्टर,राजू गुप्ता, कृष्णकांत पांडे,

जलालुद्दीन,असगर अली, सहित अन्य लोग मौजूद थे. बैठक के अंत में शांति समिति के सदस्य रहे अफसर आलम के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

शांति समिति के सदस्यों से लोकतंत्र के पर्व में भाग लेने की अपील

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए शांति समिति के सदस्यों से कहा कि इन धार्मिक त्यौहारों के अलावा लोकतंत्र का त्यौहार भी चल रहा है.

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा हो चुकी है. उन्होंने सभी सदस्यों से अपील किया कि आप लोग लोकतंत्र के इस त्यौहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जनपद के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहयोग करें. आयोग द्वारा 70% के मतदान का लक्ष्य रखा गया है,

इस लक्ष्य को प्राप्त करने में आप लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. उन्होंने समिति के सदस्यों से अपने आस पास के लोगों को स्वेच्छा से मतदान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: Bagiballia डीएम बलिया बलिया न्यूज बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज

Post navigation

Previous: समाज में एकता, सद्भावना का प्रतीक है होलीः डॉ. रागिनी
Next: शांति समिति की बैठक में त्योहार को भाईचारा के साथ मनाने का निर्णय

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.