Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • तहसील परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान के बीच अधिवक्ता संघ ने किया धरना-प्रदर्शन
  • बांसडीह

तहसील परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान के बीच अधिवक्ता संघ ने किया धरना-प्रदर्शन

Central Desk 3 June, 2022
Advocates union staged a sit-in demonstration amid the campaign to free the tehsil premises from encroachment

बांसडीह. बांसडीह तहसील क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाने के लिये बांसडीह क्षेत्र में प्रत्येक दिन यूपी सरकार का बुल्डोजर चल रहा है. इस अभियान को एसडीएम बांसडीह दीपशिखा सिंह ने सख्ती से गति दी है. शहर कस्बा ही नहीं, बल्कि अपने तहसील परिसर को भी अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया है.

इसी दौरान तहसील गेट के बगल में बने पुराने बरामदे को साइकिल,बाइक स्टैंड रखने के लिए उप जिलाधिकारी द्वारा चयनित किया गया हैं . इसी दौरान शुक्रवार की सुबह में तहसील गेट से सटे कुछ अधिवक्ताओं के बस्ते को तहसील के कर्मियों द्वारा हटा कर वाहन स्टैंड के रास्ते को खाली कराने को लेकर रास्ते मे पड़े कुछ अधिवक्ताओं के बस्ते को इधर उधर करने पर अधिवक्ताओं के कुर्सी मेज अनियन्त्रित हो गए. इसी को लेकर बांसडीह तहसील अधिवक्ता संघ ने नाराजगी व्यक्त कर उप जिलाधिकारी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. तथा एक घण्टे तक बांसडीह सहतवार मार्ग को जाम कर दिया.

अधिवक्ताओं का कहना था कि जब तक एसडीएम के चपरासी द्वारा अधिवक्ताओं के कुर्सी मेज को गिराया गया हैं इसलिय उक्त तहसील कर्मी पर मुकदमा दर्ज नहीं होता तो तब तक हम लोग कार्य से विरत रहेंगे.

अधिवक्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन सड़क जाम को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया. अधिवक्ता और एसडीएम के बीच कई दौर की वार्ता विफल होने पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र द्वारा जाँच कर कार्यवाही के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं द्वारा धरना सड़क जाम समाप्त हुआ. धरना देने वालो में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, गिरीश मिश्र,धर्मेंद्र कुमार,अनिल पांडे,राजा राय ,हिमांशु सिंह,प्रभात तिवारी आदि लोग रहे.

बता दे कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तहसील प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा हैं. बांसडीह एसडीएम दीपशिखा सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सख्ती अतिक्रमण अभियान पर दिखाया है. ताकि सड़क के किनारे अतिक्रमण से लोगों को राहत मिल सके. तहसील परिसर के बाहर अतिक्रमण तेजी से तो हटाया ही जा रहा है. वहीं एसडीएम की निगाह तहसील परिसर में भी पड़ गई है. दो पहिया वाहनों का तहसील परिसर में प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित हो गया है. उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह ने बताया कि अधिवक्ता बन्धुओ को भी हमने अवगत करा दिया है कि आप लोग भी उचित स्थान देकर अपना बस्ता लगा ले. तहसील की सड़क को जाम न करे।इसे अतिक्रमण मुक्त करना है.

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि अवैध स्टैंड ,और अवैध अतिक्रमण चाहे कही भी हो तत्काल हटा दिए जाय. जिसको लेकर बांसडीह तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. एक सप्ताह से लगातार अभियान जारी है. पटरी दुकानदार से लगायत ठेले खोमचे वाले अपनी दुकान लगाकर घर चलाया करते थे. उनके सामने रोजी रोटी का संकट हो गया हैं. चूंकि बांसडीह तहसील का एरिया लंबा चौड़ा है. ऐसे में फरयादी बांसडीह तहसील आते हैं. उनको भी किसी प्रकार की असुविधा न हो.

बांसडीह तहसील का क्षेत्रफल बहुत लंबा है. सरयू नदी उस पार कई गांव आते हैं. साथ ही सैकड़ों गांवों का बाजार स्थल, अस्पताल है. तहसील मुख्यालय होने से जाम रहता है. इससे निजात पाने के लिए ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है. अच्छी बात है. किंतु लोगों में चर्चा का विषय यह है कि पटरी दुकानदार, लोगों के समस्याओं का भी ध्यान में रखकर समुचित व्यवस्था दिया जाय. ताकि आम जन को दिक्कत न हो.

(बांसडीह संवाददाता रवि शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट)

Tags: तहसील परिसर को अतिक्रमण मुक्त धरना-प्रदर्शन बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: [बलिया के समाचार संक्षिप्त में]- पत्रकार का भाई गंगा में स्नान करते समय डूबा
Next: बाइक व पिकअप की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ये भी पढ़ें

DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.