Skip to content
7 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सीएचसी सोनबरसा के चीफ फार्मासिस्ट को दवा के स्टाक तक की जानकारी नहीं
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

सीएचसी सोनबरसा के चीफ फार्मासिस्ट को दवा के स्टाक तक की जानकारी नहीं

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सोनबरसा सीएचसी के औचक निरीक्षण के दौरान दवा स्टोर रूम, ओटी, लैब व वार्ड आदि का जायजा लिया. सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया कि जो भी संसाधन है उन्हीं को बेहतर बनाये रखें.
General Desk 19 July, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बैरिया (बलिया)। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सोनबरसा सीएचसी के औचक निरीक्षण के दौरान दवा स्टोर रूम, ओटी, लैब व वार्ड आदि का जायजा लिया. सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया कि जो भी संसाधन है उन्हीं को बेहतर बनाये रखें. पैथालाॅजी व ओटी की व्यवस्था ठीक रहे. समय से अस्पताल कर्मियों की उपस्थिति व ईमानदारी से दायित्व निर्वहन सुनिश्चित किया जाए तो आम जनता को काफी राहत मिलेगी. बाढ़ के दृष्टिगत हर जरूरी दवाओं को उपलब्ध रखने का निर्देश दिया.

 मुख्य तहसील दिवस पर समय से पहले ही बैरिया पहुंचे जिलाधिकारी ने अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ रूख कर दिया. अस्पताल के बाहर एएनएम सेंटर के बारे में पूछताछ की. निर्देश दिया कि यहां डिलीवरी न कराकर अस्पताल में ही कराया जाए. जिलाधिकारी दवा स्टोर रूम में गये और जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता के बाबत पूछताछ की. वहां रखे कम्प्यूटर में दवा का स्टाॅक की जानकारी मांगी तो वहां दो साल से तैनात चीफ फार्मासिस्ट एसएस गुप्ता को इसके बारे में जानकरी ही नहीं थी. इस पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए सुधार लाने को कहा.

आंखों की जांच करने वाले कक्ष में गए तो वहां अक्षर ज्ञान का बोर्ड ही जर्जर था. पूछताछ के दौरान पता चला कि जांच सम्बन्धी जरूरी सामान आई टेक्निशियन हीरा सिंह अपने कमरे पर रखे थे. इस पर नाराज जिलाधिकारी ने सीएचसी प्रभारी को भी फटकार लगाई. प्रयोगशाला में गये तो वहां बल्ब जैसी छोटी चीज भी नहीं लगी मिली. लैब असिस्टैंट शिवचरन वर्मा से स्लाईड लगवाकर टेस्ट किया. आॅपरेशन थियेटर के बाहर प्रतीक्षालय में लाईट व पंखा लगवाने का निर्देश दिया. ओटी में लगी मशीनों को चालू कराकर भी देखा.

सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया कि जांच आदि ठीक ढ़ंग से हो. मूलभूत संसाधन व स्टाॅफ की कमी है जिसे पूरा करने का पूरा प्रयास होगा. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल लिया, साथ ही ये भी पूछा कि उनको कोई दिक्कत तो नही. डॉक्टरों से कहा कि हर मरीज को बेहतर इलाज मिले.

पशु चिकित्सालय का भी लिया जायजा

जिलाधिकारी सोनबरसा सीएचसी के निरीक्षण के बाद पशु चिकित्सालय का भी जायजा लिया. उन्होंने कर्मियों से जरूरी पूछताछ की. कहा कि बाढ़ के दृष्टिगत तैयारी पहले से ही रखें. पशुओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी बातें जनता को बतायें. इस दौरान अस्पताल परिसर में जमी घास-फूस को साफ कराने का निर्देश दिया.
निर्माणाधीन जीजीआईसी का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बैरिया के सोनबरसा में बन रहे राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया. निर्माण धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने उपस्थित ठेकेदार को तेजी लाने का निर्देश दिया, साथ ही कहा कि कार्य में गुणवत्ता विशेष ख्याल रहे. क्लास रूम में क्रास वेंटिलेशन के लिए रोशनदान नही होने पर भी आपत्ति जताई. कहा कि हरहाल में रोशनदान लगवाया जाए. निर्माणाधीन जीजीआईसी के चारों तरफ जाकर जिलाधिकारी ने कार्य की प्रगति को देखा. निर्माण में प्रयोग हो रही ईंट पर संदेह होने पर जांच के लिए दो-चार ईंट साथ ही लेते गये. निरीक्षण के दौरान प्रभारी डीआईओएस अतुल तिवारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी बब्बन मौर्य साथ रहे.

About the Author

General Desk

Subscriber

View All Posts

Related

Tags: जीजीआईसी डीएम पशु चिकित्सालय बलिया बैरिया सीएचसी सोनबरसा

Post navigation

Previous: ​बैरिया में तहसील समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्या
Next: ​छात्रों को एक मौका और, प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

ये भी पढ़ें

Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026
belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

You may have missed

Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026
belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.