Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • पूर्वांचल में कोरोना के 28 नए पॉजिटिव, बलिया में एक और मामले से हड़कंप
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

पूर्वांचल में कोरोना के 28 नए पॉजिटिव, बलिया में एक और मामले से हड़कंप

मंगलवार को जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया. संक्रमित युवक गाजियाबाद से आया है. युवक जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया.
News Desk 19 May, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। मंगलवार को जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया. संक्रमित युवक गाजियाबाद से आया है. युवक जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया. इसे लेकर प्रशासनिक अमले ने सतर्कता बढ़ा दी है. युवक के संपर्क में आने वालों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुट गई है. इसके साथ ही बलिया में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है. पूर्वांचल में मंगलवार को शाम चार बजे तक कोरोना के 28 नए मामले सामने आए. अकेले वाराणसी में 14 और पॉजिटिव मिले हैं. मिर्ज़ापुर में पांच और गाजीपुर में सात नए मरीज मिले हैं. मिर्ज़ापुर में मिले पांच में से दो सोनभद्र के निवासी हैं. चन्दौली में भी एक और संक्रमित मिला है.

सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चौकी का रहने वाला यह युवक गाजियाबाद में रहता था. वहां पर उसने शंका होने पर अपनी जांच कराई थी. उसके बाद उसने श्रमिक एक्सप्रेस से आने का आवेदन किया. उसे ट्रेन से जाने की अनुमति भी मिल गई. इसके बाद वह 18 मई को श्रमिक एक्सप्रेस से अपने भाई के साथ बलिया पहुंचा. इसके बाद अपने गांव चला गया. यहां पर वह होम क्वारंटाइन हो गया. मंगलवार को गाजियाबाद में युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. इस पर वहां के प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना बलिया जिला प्रशासन को दी. यह जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया. पुलिस और चिकित्सकीय टीम ने उसके गांव पहुंच कर उसे बसंतपुर एल-1 फैसिलिटी सेंटर में रखा है. महामारी रोग प्रभारी डॉ. जियाउल्ल हुदा ने बताया कि गाजियाबाद से पॉजिटिव मरीज के आने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम सक्रिय हो गई है. मरीज का एल-1 फैसिलिटी सेंटर में इलाज चल रहा है.

अब आठ गांव हॉट स्पाट

विगत 11 से 19 मई के बीच 13 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब जनपद में कुल आठ गांव हॉट स्पाट घोषित किए गए हैं. इनमें बैरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बैरिया, ग्राम पंचायत जगदेवा, चांददियर, दुर्जनपुर, रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसहा, दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू का डेरा खवासपुर, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो, रसड़ा थाना क्षेत्र के परसियां व सुखपुरा थाना क्षेत्र के नोनिया छपरा जीराबस्ती को हॉट स्पाट घोषित कर पूरी तरह सील रखने का आदेश दिया गया है.

बैरिया तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के आधा दर्जन हॉट स्पॉट इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए दो नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. एक नियंत्रण कक्ष में सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक मोबाइल नंबर 9918175418 व दूसरे नियंत्रण कक्ष में अपराह्न चार बजे से रात्रि 10 बजे तक मोबाइल नंबर 9506427237 पर शिकायत या समस्या नोट कराई जा सकती है.

एसडीएम सुरेश कुमार पाल ने बताया कि तहसील क्षेत्र के दुर्जनपुर, भैसहां, चांददियर, बाबू के डेरा, जगदेवां सहित पांच ग्राम पंचायत व एक नगर पंचायत में कोरोना मिलने के कारण उक्त ग्राम पंचायत व नगर पंचायत को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है. नियंत्रण कक्ष में शिकायत नोट करने वाले कर्मचारी जिला मुख्यालय नोट कराएंगे. साथ ही तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना देंगे. बताया कि तहसीलदार रंजित सिंह को नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बिना मास्क के चलना खतरे से खाली नही –  अन्नपूर्णा गर्ग

बांसडीह। कोरोना संक्रमण से कैसे बचा जाय. इसके लिए हर तरह से जागरूक किया जा रहा है. इसी परिप्रेक्ष्य में बाँसडीह स्थित तहसील में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हजारों मास्क बनाकर तैयार किया गया. जहाँ मंगलवर को मास्क मेला का आयोजन किया गया.
रोजगार/आपदा राहत प्रमुख/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने बांसडीह तहसील परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित फेस मास्क प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का उद्धाटन फीता काटकर किया.

इस दौरान स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया. प्रदर्शनी में मास्क की कीमत महज 13 रुपये 60 पैसे रही, लिहाजा लोगों ने खूब खरीददारी की.
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनपूर्णा गर्ग ने गांव में संचालित महिला स्वयं सहायता समूह में कार्य कर रही महिलाओं से बात भी की. उन्हें सुझाव व निर्देश के साथ टिप्स भी दिया. अन्नपूर्णा गर्ग ने उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि ये एक ऐसा माध्यम है, जहां आप सभी घर पर ही रह कर रोजगार से जुड़ सकती है. आप लोगों को कोई भी दिक्कत आती है तो हमें बताये.
सभी स्वयं सहायता समूह कोरोना वायरस (कोविड19) से बचाव के लिये ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर मास्क तैयार करें.

प्रदर्शनी में डीहबाबा स्वयं सहायता समूह, जागृति स्वयं सहायता समूह, संतोषी मां स्वयं सहायता समूह, बजरंगबली स्वयं सहायता समूह इत्यादि समूहों ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया.
कोविड 19 स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सैदा खातून ने संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग को मास्क देकर सम्मानित किया. बताया कि आज इस प्रदर्शनी में 1500 एवं फुटकर में 500 फेस मास्क बिका है. काली मां स्वयं सहायता समूह का 1100 मास्क लोगो ने खरीदा. अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि ब्लॉक बांसडीह ब्लॉक में अभी तक चालीस हजार पचास, रेवती में तेईस हजार, बेरुआरबारी में छः हजार व मनियर ब्लॉक ने आठ हजार मास्क तैयार किया है. इसमें सबसे बढ़िया बांसडीह ब्लॉक का योगदान है.


प्रदर्शनी में उप जिला मजिस्ट्रेट दुष्यन्त मौर्य, खण्ड विकास अधिकारी रंजीत कुमार, एडीओ (एसबी) ओमप्रकाश सिंह, सचिव शैलेश कुमार, बिजियेन्द्र, प्रधान ओमप्रकाश यादव आदि भी मौजूद रहे.

निगरानी समिति की बैठक में सेंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह की सराहना

बांसडीह। तहसील अंतर्गत राजागाव खरौनी में निगरानी समिति का बैठक हुई. जिसमें निगरानी समिति की नोडल अधिकारी आईएएस अन्नपूर्णा गर्ग ने बैठक करते हुए निगरानी समिति के सदस्यों को जागरुक अभियान छेड़ने का सलाह दिया और टिप्स भी बताए. इतना ही नहीं, उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि इस संकट की घड़ी में सबका सहयोग जरूरी है. कोरोना संक्रमण से लड़ना है और धैर्य का परिचय देते हुए सजग रहना है. उन्होंने सर्वप्रथम बाहर से आए हुए व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिसमे 150 लोग अभी तक बाहर से आए हुए हैं. बाहर से आए हुए लोग होम क्वारेंटाइन में रहें. सोशल डिस्टेन्स का पालन करना है. सभी लोगो को मास्क लगाना अनिवार्य है. एक मीटर की दूरी पर सबको रहना है. सभी को सजग रहना है. अगर कोई भी बाहर से आया तो उसे 28 दिन का होम कोरेण्टाइन रखना है, जो भी कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. उनमें लक्षण पहले नहीं थे. फिर चेकप के बाद उनमें लक्षण पाए गए. अगर बाहर का व्यक्ति आया है और घर मे ही कोरेण्टाइन हैं, तो कोरोना स्वतः ही खत्म होगा. हम लोग का बचाव ही लक्ष्य है. जिससे बागी बलिया का पहचान बनी रहे. बागी धरती है हमें भी गर्व है यहाँ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ. निश्चित ही हम लोग कोरोना जैसे अदृश्य संक्रमण से लड़कर जीत हासिल करेंगे. उन्होंने ग्राम प्रधान को ग्राम निगरानी समिति का रजिस्टर भी दिया एवं जिलाधकारी बलिया का एक पत्र भी दिया. बैठक में खण्ड बिकास अधिकारी रणजीत कुमार, ग्राम प्रधान निशा सिंह, सचिव सतीशचन्द्र, बबलू तिवारी, राजू सिंह, पूनम सिंह, मालती सिंह, पुष्पा सिंह आदि मौजूद रही.

वहीं, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सेंड आर्टिस्ट रूपेश कुमार सिंह द्वारा सफेद बालू पर कला कृतियों के माध्यम से चित्रण को देखकर आईएएस अन्नपूर्णा गर्ग ने खूब सराहा. कहा कि रूपेश ने कला कृतियों के माध्यम से बालू पर कोरोना योद्धाओं का चित्रण कर न केवल सलामी दिया है, बल्कि एक अनोखा जागरूकता अभियान भी छेड़ा है. जो अति प्रशंसनीय है. रूपेश ने प्रधानमंत्री मोदी सहित कोरोना से लक्षण, बचाव आदि को भी कला कृतियों के माध्यम से चित्रण किया था.

Related

Tags: कोरोना बलिया बसंतपुर बांसडीह बैरिया सुखपुरा

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम बच्चे की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Next: रेलवे एक जून से रोजाना 200 नॉन एसी ट्रेनें चलाएगा, जल्द शुरू होगी बुकिंग: रेल मंत्री पीयूष गोयल

ये भी पढ़ें

Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.