Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम बच्चे की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम बच्चे की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव की प्रधान रूबी देवी के मासूम पुत्र प्रियांशु (7 माह) की अबूझ हालात में सोमवार की देर शाम मौत हो गई.
News Desk 19 May, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BISHUNPURA

बैरिया (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव की प्रधान रूबी देवी के मासूम पुत्र प्रियांशु (7 माह) की अबूझ हालात में सोमवार की देर शाम मौत हो गई. इस दुखद घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित मां-बाप ने पड़ोस के एक व्यक्ति पर पुत्र की हत्या करने की आशंका जाहिर की. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. उधर पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. इसी क्रम में नगरा थाना क्षेत्र के मलपहरसेनपुर गांव स्थित एक तालाब में पांच माह पूर्व मिले एक युवक के शव (नरकंकाल) के मामले में सीजेएम के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.

प्रधान रूबी देवी ने मीडिया को बताया कि सोमवार की देर शाम बच्चा पड़ोसी के घर के बाहर खेला रहा था. उस वक्त वह परिजनों को खाना परोस रही थी. खाना खाने के बाद मैंने अपने पति राजीव कुमार से बच्चे को लाने को कहा. वह जब मौके पर पहुंचे तो बच्चा मरा पड़ा था. उसकी स्थिति का देखकर ऐसा लग रहा था कि गला, मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या की गई है. बच्चे का शव लेकर जब हम बैरिया थाने पहुंचे तो एसएचओ ने सुरेमनपुर पुलिस चौकी पर भेज दिया. वहां पहुंचने पर चौकी इंचार्ज चौकी इंचार्ज वीरेंद्र नाथ दुबे ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. इस बाबत पूछने पर एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.


कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज


उधर, नगरा थाना क्षेत्र के मलपहरसेनपुर गांव के मिथिलेश राजभर ने 156 (3) के तहत सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आंचल राजभर (22) की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी. बताया था कि आठ अक्टूबर 2019 को चार बजे सुबह देवी जागरण से आंचल घर लौट रहा था, तभी रास्ते से लापता हो गया. जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट 13 दिसंबर 2019 को थाने में दर्ज कराई गई. परन्तु उसका कहीं पता नहीं चल सका. 20 दिसंबर 2019 गांव के तालाब से बालचंद धोबी द्वारा जलकुंभी निकलवाने के दौरान आंचल का शव बरामद हुआ. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. मिथिलेश ने गांव के ही विनोद उर्फ बब्लू, संतोष गोंड और कपूरचंद धोबी पर हत्या करने और शव को तालाब में छिपाने का आरोप लगा न्याय की गुहार लगाई थी. अब सीजेएम के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.

सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा, ट्रक से भिड़ी कार चार जख्मी


सड़क हादसे में घायल बैरिया थाना क्षेत्र के करमानपुर गांव निवासी सूरज पांडेय (25) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. सूरज रविवार की रात 10 बजे आम के बगीचे की रखवाली कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया था. घायल युवक की इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था, जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई.

नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित नरही चट्टी पर गाय को बचाने के चक्कर में कार खड़ी ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में पुत्र और पत्नी संग शिक्षक तथा अधिवक्ता घायल हो गए. शिक्षक और अधिवक्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएचसी नगरा के चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवानकला निवासी शिक्षक अमिताभ कुमार वर्मा जौनपुर में तैनात हैं. वे अपनी पत्नी सरोज देवी, पुत्र अनिमेष वर्मा को घर छोड़ने के लिए अपने मित्र जौनपुर सिद्धि निवासी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चंद्रप्रकाश सिंह संग कार से मंगलवार को घर आ रहे थे. नगरा थाना क्षेत्र के नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर नरही चट्टी के पास अचानक सामने गाय आ गई. उसे बचाने के प्रयास में असंतुलित कार की खड़े ट्रक से भिड़ंत हो गई. नतीजतन, सभी कार सवार घायल हो गए.

Related

Tags: करमानपुर कोर्ट जौनपुर नगरा पुलिस बलिया बिशुनपुरा बैरिया सिकंदरपुर हत्या हादसा

Post navigation

Previous: अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई : डीएम
Next: पूर्वांचल में कोरोना के 28 नए पॉजिटिव, बलिया में एक और मामले से हड़कंप

ये भी पढ़ें

Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.